भारत का भूगोल (भाग-II) (रेलवे)

Total Questions: 50

41. नर्मदा नदी किस स्थान से निकलती है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 17.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) अमरकंटक
Solution:नर्मदा नदी प्रायद्वीप भारत की सबसे बड़ी पश्चिम की ओर बहने वाली नदी है।
  • यह मध्य प्रदेश के जिला शहडोल में मैकाल पर्वत श्रेणियों के अमरकंटक पठार में समुद्र तल से 1057 मीटर की ऊंचाई से निकलती है।

42. भारत में किस नदी पर सबसे ऊँचा झरना पाया जाता है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 17.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) शरावती
Solution:जोग जलप्रपात कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के सागर तालुका के पास पश्चिमी घाट में स्थित शरावती नदी पर स्थित एक झरना है।
  •  यह भारत का दूसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात है।
  •  प्रश्न के अनुसार भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात जोग जलप्रपात है।
  • अब वर्तमान में कर्नाटक में स्थित कुंचिकल जलप्रपात (ऊचाई 455 मी.) भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात है।

43. लाल मिट्टी का लाल रंग______________के कारण होता है। [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 17.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) फेरिक ऑक्साइड
Solution:लाल मिट्टी का रंग लाल होता है क्योंकि इसमें आयरन ऑक्साइड (FeO) की मात्रा अधिक होती है।
  • वे मुख्य रूप से प्रायद्वीपीय भारत में दक्षिण में तमिलनाडु से उत्तर में बुंदेलखंड और पूर्व में राजमहल श्रेणी से पश्चिम में काठियावाड़ तक पाए जाते हैं।

44. ____________सबसे ऊँची चोटी है। [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 17.01.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) माउंट एवरेस्ट
Solution:माउंट एवरेस्ट 8848 मीटर की ऊंचाई के साथ पृथ्वी की सबसे ऊंची चोटी है।
  • यह चीन और नेपाल के बीच हिमालय श्रेणी में स्थित है और इसकी सीमाएँ इसके शिखर बिंदु पर फैली हुई हैं।

45. निम्नलिखित में से कौन-सी रबी की फसल है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 17.01.2019 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) गेहूँ
Solution:गेंहू रबी की फसल है जिसे अक्टूबर-नवम्बर में बोया जाता है एवं मार्च-अप्रैल में काट लिया जाता है। इसे शीतकालीन फसल के रूप में भी जाना जाता है। इसके अतिरिक्त जौ, सरसो, तिल, मटर आदि रबी की फसले हैं।

46. जवादी और शेवरॉय पहाड़ि‌याँ भारत के किस राज्य में स्थित है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 17.01.2019 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (3) तमिलनाडु
Solution:शेवरॉय पहाड़िया, तमिलनाडु में सलेम शहर के पास एक विशाल पर्वत श्रृंखला (1620 मीटर) है।
  • जवादी हिल्स तमिलनाडु के उत्तरी भाग में वेल्लोर और तिरुवन्नामलाई जिलों को अलग करती हुयी पूर्वी घाट का विस्तार है।

47. थाल घाट मुंबई और____________को जोड़ता है। [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 17.01.2019 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (1) नासिक
Solution:थालघाट या कसारा घाट मुंबई को नासिक से जोड़ता है।
  • भोरघाट मुंबई को पुणे से जोड़ता है और पालघाट केरल को तमिलनाडु से जोड़ता है (कोच्चि को चेन्नई से जोड़ता है)।

48. निम्नलिखित में से कौन एक नदी बंदरगाह है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 17.01.2019 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (3) कोलकाता
Solution:कोलकाता बंदरगाह नदी बंदरगाह का एक उदाहरण है। यह हुगली नदी के किनारे स्थित है। इसका वर्तमान नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट है।
  • यहाँ से मुख्य रूप से आयरन अयस्क, लेदर एवं कॉटन टेक्सटाइल का निर्यात किया जाता है।

49. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में शहरी जनसंख्या का प्रतिशत कितना है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 17.01.2019 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (1) 31.16%
Solution:2011 की जनगणना के अनुसार देश में कुल शहरी जनसंख्या 377 मिलियन से अधिक है जो कुल जनसंख्या का 31.16% है।

50. निम्न में से कौन-सी फसल रबी फसल है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 20.01.2019 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) ज्वार
Solution:रबी की फसल अक्टूबर-नवम्बर में सर्दियों में बोई जाती है और अप्रैल से मई के बीच गर्मियों में काटी जाती है।
  • महत्वपूर्ण रबी फसलें गेहूं, जौ, मटर, चना और सरसों है।