Solution:भारत की प्रमुख फसलों का वर्गीकरण:
• खरीफ फसलें (जून-अक्टूबर): ये फसलें मानसून के समय बोई जाती हैं। प्रमुख खरीफ फसलें: चावल (धान), मक्का, ज्वार, बाजरा, अरहर, मूंग, सोयाबीन, मूंगफली, कपास और जूट हैं।
• रबी फसलें (नवंबर-अप्रैल): ये शीतकालीन फसलें हैं। प्रमुख रबी फसलें: गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसों, और अलसी हैं।
• जायद फसलें (मार्च-जून): रबी और खरीफ के बीच की फसलों में तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी और सब्जियां प्रमुख हैं।