भारत का भूगोल (भाग-V) (रेलवे)

Total Questions: 50

21. मौसिनराम (Mawsynram) पृथ्वी पर स्थित सर्वाधिक आर्द्र स्थान (wettest place) है, और यह___________में स्थित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.08.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) खासी पहाड़ियों
Solution:मौसिनराम मेघालय के पूर्वी खासी पहाड़ियाँ जिले का एक कस्बा है।
  •  यह मेघालय में शिलांग पठार पर एक निम्न पर्वत संरचना खासी पहाड़ियों में स्थित है।
  •  मौसिनराम में भारत में सबसे अधिक वर्षा होती है तथा यह पृथ्वी पर सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान है, जिसकी औसत वार्षिक वर्षा 11,872 मिलीमीटर है।

22. संगाई हिरण इनमें से किस भारतीय राज्य में पाई जाने वाली एक स्थानिक प्रजाति है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.08.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) मणिपुर
Solution:संगाई एल्ड हिरण की एक स्थानिक और लुप्तप्राय उप-प्रजाति है जो केवल मणिपुर में पाई जाती है।
  • यह मणिपुर का राजकीय पशु भी है।
  • इसका मूल प्राकृतिक आवास लोकटक झील में स्थित केबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान का तैरता हुआ दलदली घास का मैदान है।

23. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी अमरकंटक पहाड़ियों से निकलती है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.08.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) नर्मदा
Solution:नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में मैकाल श्रेणी के अमरकंटक पहाड़ी से निकलती है।
  •  यह नदी मध्य प्रदेश और गुजरात राज्यों से होकर बहती है।
  •  यह प्रायद्वीपीय भारत की केवल दो प्रमुख नदियों में से एक है जो ताप्ती नदी के साथ-साथ पूर्व से पश्चिम (सबसे लंबी पश्चिम में बहने वाली नदी) की ओर बहती है।

24. 'नर्मदा बचाओ' आंदोलन की शुरूआत सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के खिलाफ विरोध के रूप में हुई थी। बांधों के निर्माण की कुछ हानियों का उल्लेख नीचे किया गया है। उनमें से कौन सा बांध निर्माण का एक लाभ है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.08.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (4) ये सिंचाई और विद्युत उत्पादन में सहायक होते हैं
Solution:बांधों का निर्माण पानी को संग्रहित करने, सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा करने और बाढ़-उन्मुख आपदाओं को कम करने के लिए किया जाता है।
  •  बांध पनबिजली उत्पादन और नदी नेविगेशन में भी शामिल हैं।
  • बिजली की मांग अधिक होने पर पानी को भविष्य में उपयोग के लिए भी बचाया जा सकता है इसलिए पानी का उपयोग विवेकपूर्ण करना चाहिए है।

25. गोसीखुर्द राष्ट्रीय सिंचाई परियोजना इनमें से किस राज्य से संबंधित है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.08.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (4) महाराष्ट्र
Solution:गोसीखुर्द सिंचाई परियोजना, जिसे इंदिरा सागर सिंचाई परियोजना के रूप में भी जाना जाता है, महाराष्ट्र में गोदावरी बेसिन की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं में से एक है।
  • यह भंडारा जिले में वैनगंगा नदी पर स्थित है।
  • यह परियोजना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा 7वीं पंचवर्षीय योजना में शुरू की गई थी।

26. भारत में 'आम वर्षा (Mango Showers) की घटना किस ऋतु से संबंधित है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.08.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) ग्रीष्म
Solution:केरल और कर्नाटक में ग्रीष्म ऋतु के दौरान प्री-मानसून वर्षा को 'आम वर्षा' के रूप में जाना जाता है।
  • ये आमों को जल्दी पकने में मदद करते हैं, इसलिए यह नाम पड़ा है।
  • इसे बंगाल में 'काल बैसाखी', असम में बोडोइसिला और केरल में चेरी ब्लॉसम शावर या कॉफी शावर के रूप में भी जाना जाता है।

27. एशियाई शेरों की आबादी बड़े पैमाने पर_____________के संरक्षित उद्यान क्षेत्र में निवास करती है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 18.08.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) गिर राष्ट्रीय उद्यान
Solution:एशियाई शेर गुजरात के जूनागढ़ जिले में गिर वन राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य के संरक्षित पार्क क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रहते हैं।
  •  यह एशियाई शेरों का विश्व का एकमात्र निवास स्थान है।
  •  एशियाई शेरों का निवास स्थान शूष्क झाड़ीदार भूमि और खुला पर्णपाती जंगल होता है।

28. चिपको आंदोलन के संदर्भ में गलत विकल्प का चयन कीजिए। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 18.08.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (3) यह पेड़ों को बचाने के लिए चलाया गया एक हिंसक आंदोलन था।
Solution:चिपको आंदोलन 1970 के दशक में एक अहिंसक आंदोलन था, जिसका उद्देश्य पेड़ों और जंगलों को नष्ट होने से बचाना और संरक्षण करना था।
  • इसकी शुरुआत सुंदरलाल बहुगुणा द्वारा उत्तरांचल के टिहरी गढ़वाल जिले में 1973 में ठेकेदारों द्वारा पेड़ों की निर्ममता से कटाई और जंगलों को नष्ट करने के खिलाफ की गई थी।

29. भारत, दक्षिण एशिया का तीसरे सबसे बड़ा देश है, जो पृथ्वी के भू-क्षेत्रफल के.....................भाग में फैला है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 18.08.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) 2.3%
Solution:भारत एशिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है, जिसमें पृथ्वी के क्षेत्रफल का 2. 3% हिस्सा है।
  •  क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से चीन एशिया में स्थित विश्व का तीसरा (क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से) सबसे बड़ा देश है।
  • रूस विश्व का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला देश है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है।

30. छोटा नागपुर पठार इनमें से किस भारतीय राज्य में स्थित है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.08.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) झारखंड
Solution:छोटा नागपुर पठार पूर्वी भारत में एक पठार है जो झारखंड राज्य के साथ-साथ छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के आस-पास के क्षेत्र है।
  •  छोटा नागपुर रांची, हजारीबाग और कोडरमा पठारों का सामूहिक नाम है।
  •  यह एक महाद्वीपीय पठार है जो भूमि का एक व्यापक क्षेत्र जो सामान्य भूमि से ऊपर है।