Solution:भारत में मुख्य रूप से ऋतुओं के आधार पर फसलों को तीन प्रकारों—खरीफ, रबी और जायद में वर्गीकृत किया गया है।
खरीफ फसल (Kharif Crops)
• यह मानसून की शुरुआत में (जून-जुलाई) बोई जाती हैं और शरद ऋतु (सितंबर-अक्टूबर) में काटी जाती हैं।
• इन्हें अधिक पानी और गर्म तापमान की आवश्यकता होती है।
• उदाहरण: धान (चावल), मक्का, ज्वार, बाजरा, सोयाबीन, मूंगफली, कपास, जूट, अरहर।
रबी फसल (Rabi Crops)
• यह शीत ऋतु की शुरुआत में (अक्टूबर-दिसंबर) बोई जाती हैं और वसंत/गर्मी (अप्रैल-जून) में काटी जाती हैं।
• इन्हें नमी और कम तापमान की आवश्यकता होती है।
• उदाहरण: गेहूँ, जई, जौ, चना, मटर, सरसों, अलसी।
जायद फसल (Zaid Crops)
• यह रबी और खरीफ के बीच, यानी गर्मियों में (मार्च-अप्रैल से जून-जुलाई) उगाई जाती हैं।
• इसे शुष्क और गर्म जलवायु की जरूरत होती है।
• उदाहरण: तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, सब्जियां (भिंडी, टमाटर), मूंगफली, गन्ना।