भारत का भूगोल (रेलवे) भाग-IV

Total Questions: 50

11. भारत की इनमें से कौन-सी नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) नर्मदा
Solution:

भारत में पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली मुख्य नदियाँ नर्मदा और ताप्ती (तापी) हैं। ये नदियां डेल्टा बनाने के बजाय एस्चुअरी (ज्वारनदमुख) बनाती हैं और अरब सागर में गिरती हैं। इसके अलावा माही, साबरमती और लूनी भी पश्चिम की ओर बहने वाली प्रमुख नदियाँ हैं।
• नर्मदा नदी: अमरकंटक (मध्य प्रदेश) से निकलती है और इसे 'उल्टी' बहने वाली नदी भी कहा जाता है। भारत की सबसे बड़ी पश्चिम की ओर बहने वाली नदी, जो विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमाला के बीच भ्रंश घाटी में बहती है।
• ताप्ती नदी: मध्य प्रदेश के सतपुड़ा रेंज (बैतूल) से निकलती है।
• माही: मध्य प्रदेश के धार जिले से निकलती है।
• साबरमती और लूणी: राजस्थान और गुजरात की मुख्य नदियाँ।

12. निम्नलिखित में से कौन सा बंदरगाह भारत के पूर्वी तट पर स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) तूतिकोरिन
Solution:

भारत के पूर्वी तट पर सात प्रमुख बंदरगाह स्थित है - तूतीकोरिन (तमिलनाडु), चेन्नई (तमिलनाडु), एन्नोर (तमिलनाडु), विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश), पारादीप (ओडिशा), हल्दिया कोलकाता (पश्चिम बंगाल) और पोर्ट ब्लेयर (अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह)।

भारत के पश्चिमी तट पर कांडला/दीनदयाल, मुंबई, जवाहरलाल नेहरू (JNPT), मोरमुगाओ, न्यू मैंगलोर, और कोच्चि जैसे प्रमुख बंदरगाह स्थित हैं, जिनमें मुंबई सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह और JNPT सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह है, जबकि कांडला (दीनदयाल) माल ढुलाई के हिसाब से सबसे बड़ा है।

13. उस राज्य का नाम बताइए, जहाँ सियांग नदी (river Siang) पर भारत के सबसे लंबे (300 m) सिंगल-लेन स्टील केवल सस्पेंशन पुल का उद्घाटन किया गया था। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) अरुणाचल प्रदेश
Solution:

अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले में सियांग नदी पर भारत के सबसे लंबे (300 मीटर) सिंगल-लेन स्टील केबल सस्पेंशन पुल, जिसे ब्योरंग ब्रिज (Byorung Bridge) कहा जाता है। यह पुल यिंगकियोंग (Yingkiong) और टूटिंग (Tuting) शहरों के बीच की दूरी को लगभग 40 किमी कम करता है।

14. निम्नलिखित में से, पश्चिमी तट में स्थित क्षेत्र का नाम बताइए। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) मालाबार क्षेत्र
Solution:

मालाबार क्षेत्र, मुख्य रूप से केरल का उत्तरी भाग, भारत का दक्षिण-पश्चिमी तटीय मैदान है जो अरब सागर और पश्चिमी घाट के बीच स्थित है। यह गोवा से कन्याकुमारी तक फैला लगभग 845 किमी का क्षेत्र है, जिसमें कोझिकोड, कन्नूर, वायनाड और कासरगोड जैसे जिले शामिल हैं। 1498 में वास्को दा गामा ने कोझिकोड के पास कापड़ बीच पर कदम रखकर भारत के लिए समुद्री मार्ग की खोज की थी। मसाला, नारियल और हस्तकला यहाँ की प्रमुख अर्थव्यवस्था है।

15. निम्नलिखित में से कौन-सा समुद्र तट, ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन (Blue Flag certification) प्राप्त करने वाला एशिया का पहला समुद्र तट बन गया है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) चंद्रभागा समुद्र तट
Solution:

2018 में, ओडिशा के 'चंद्रभागा बीच' ने प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय इको-लेबल, ब्लू फ्लैग का प्रमाणन पत्र हासिल किया और यह प्रमाणन पत्र प्राप्त करने वाला वह एशिया का पहला समुद्र तट बन गया।
• यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर के पास स्थित है।

16. भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा क्या कहलाती है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) रेडक्ल्फि रेखा (Radcliffe Line)
Solution:

भारत और पाकिस्तान के बीच रेडक्लिफ रेखा के रूप में जानी जाने वाली सीमांकन रेखा को 17 अगस्त 1947 को मान्यता प्रदान की गई ।
• रैडक्लिफ रेखा का पश्चिमी भाग अभी भी भारत-पाकिस्तान सीमा के रूप में कार्य करता है और पूर्वी भाग भारत-बांग्लादेश सीमा के रूप में कार्य करता है।

विश्व की महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखाएं:
• मैकमोहन रेखा: भारत और चीन के बीच की सीमा।
• डूरंड रेखा: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच की सीमा।
• 38वीं समानांतर रेखा: उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया को विभाजित करती है।
• 49वीं समानांतर रेखा: अमेरिका (USA) और कनाडा के बीच की सीमा।
• हिंडनबर्ग रेखा: जर्मनी और पोलैंड के बीच की सीमा।
• मैजिनोट रेखा: फ्रांस द्वारा जर्मनी के साथ अपनी सीमा पर बनाई गई (द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान)।
• मैनरहीम रेखा: रूस और फिनलैंड के बीच की सीमा।
• 17वीं समानांतर रेखा: उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम को अलग करती थी।

17. पूर्वोत्तर भारत की निम्नलिखित में से कौन-सी झील मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) लोकटक झील (Loktak lake)
Solution:

लोकतक झील, पूर्वोत्तर भारत में मणिपुर राज्य के बिष्णुपुर जिले में स्थित सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। यह अपने अद्वितीय तैरते हुए द्वीपों, जिन्हें स्थानीय भाषा में 'फुमदी' (Phumdi) कहा जाता है, के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान, केयबुल लामजाओ नेशनल पार्क, यहाँ स्थित है जो लुप्तप्राय संगाई हिरण का अंतिम प्राकृतिक घर है।

• पुलिकट झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की लैगून (अनूपझील) है, जो आंध्र प्रदेश (84%) और तमिलनाडु (16%) राज्यों के कोरोमंडल तट पर स्थित है। यह एक प्रमुख पक्षी अभयारण्य है, जो फ्लेमिंगो और अन्य प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है।

• डल झील, जिसे "कश्मीर का गहना" या श्रीनगर का रत्न भी कहा जाता है, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में स्थित एक बेहद खूबसूरत और प्रसिद्ध झील है।

• कोल्लेरू झील (Kolleru Lake) आंध्र प्रदेश, भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक है, जो कृष्णा और गोदावरी नदी डेल्टा के बीच स्थित है और प्राकृतिक बाढ़-संतुलन जलाशय का काम करती है।

18. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन से राज्य में भारत के सार्वाधिक ग्रेफाइट भंडार हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) अरुणाचल प्रदेश
Solution:

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने अपनी रिपोर्ट में यह प्रकाशित है कि भारत के कुल ग्रेफाइट भंडार का लगभग 35% अरुणाचल प्रदेश में पाया जाता है।
• ग्रेफाइट एकमात्र अधातु तत्व है जो विद्युत का सुचालक होता है।

19. इनमें से किस विकल्प के शहर स्वर्णिम चतुर्भुज में शमिल हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) दिल्ली - मुम्बई - चेन्नई - कोलकाता
Solution:

स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्गों का एक नेटवर्क है जो देश के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली (उत्तर), चेन्नई (दक्षिण), कोलकाता (पूर्व) और मुंबई (पश्चिम) को चार दिशाओं में जोड़ता है।
• यह एक चतुर्भुज के रूप में निर्मित है, इसलिए इसका नाम स्वर्णिम चतुर्भुज रख गया है।
• यह भारत की सबसे लंबी (5,846 किमी) और दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी राजमार्ग परियोजना है।
• इस परियोजना में जयपुर, अहमदाबाद, पुणे, सूरत, बेंगलुरु, विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर, और कानपुर जैसे कई महत्वपूर्ण शहर शामिल हैं।

20. एक सींग वाला गैंडा भारत में कहाँ पाया जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) असम
Solution:

असम में एक सींग वाले गैंडे सबसे अधिक पाए जाते हैं।
• यह 90% से अधिक असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाते हैं।  इसके अलावा, यह मानस राष्ट्रीय उद्यान, ओरंग राष्ट्रीय उद्यान (असम) और पश्चिम बंगाल के जलदापारा व गोरूमारा राष्ट्रीय उद्यानों में भी पाया जाता है।
• एक सींग वाला गैंडा आमतौर पर नेपाल, भूटान, पाकिस्तान और भारत में पाया जाता हैं।
• यह हिमालय की तलहटी में ऊंचे घास के मैदानों और जंगलों तक ही सीमित हैं।