Solution:टिहरी बांध उत्तराखंड राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले में भागीरथी नदी पर स्थित है। यह भारत का सबसे ऊँचा और विश्व के प्रमुख ऊँचे बांधों में से एक है। इसकी ऊँचाई लगभग 260.5 मीटर है। यह एक बहुउद्देशीय परियोजना है, जिसका उद्देश्य जलविद्युत उत्पादन, सिंचाई और पेयजल आपूर्ति करना है। टिहरी जलविद्युत परियोजना की स्थापित क्षमता लगभग 1000 मेगावाट (प्रथम चरण) है। यह परियोजना उत्तर भारत के कई राज्यों को बिजली और दिल्ली सहित अनेक क्षेत्रों को पेयजल उपलब्ध कराती है।
• रिहंद बांध –
यह बांध रिहंद नदी पर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित है। इसे गोविंद बल्लभ पंत सागर भी कहा जाता है। यह बहुउद्देशीय परियोजना है, जिसका उपयोग सिंचाई, जलविद्युत और औद्योगिक कार्यों के लिए होता है।
• चमेरा बांध –
यह बांध रावी नदी पर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है। यह मुख्य रूप से जलविद्युत उत्पादन के लिए बनाया गया है और इसके तीन चरण (Chamera I, II, III) हैं।
• कोयना बांध –
यह बांध कोयना नदी पर महाराष्ट्र में स्थित है। यह भारत की प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं में से एक है और महाराष्ट्र के बिजली उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देता है।