भारत का भूगोल (रेलवे) (Part-3)

Total Questions: 50

41. निम्नलिखित में से कौन एक जैवमंडल संरक्षित क्षेत्र नहीं है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 19.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) दाचीगम
Solution:दाचीगम राष्ट्रीय उद्यान श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में स्थित है।
  • यह दुर्लभ और गंभीर रूप से लुप्तप्राय हंगुल या कश्मीरी हिरण के मूल निवास के रूप में लोकप्रिय है।
  • इसे उन्नत किया गया और वर्ष 1981 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया।

42. भारत को कौन-सा राज्य सोने का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 30.12.2020 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) कर्नाटक
Solution:भारत में कर्नाटक के कोलार में सोने का भंडार है।
  •  ये खदानें विश्व की सबसे गहरी खदानों में से एक हैं जो इस अयस्क के खनन को अत्यधिक महत्वपूर्ण बनाती हैं।

43. असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ने वाला भारत का सबसे लम्बा सड़क-सह-रेल पुल क्या कहलाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 30.12.2020 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) बोगीबील ब्रिज
Solution:भारत के असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बना बोगीबील ब्रिज देश का सबसे लंबा रेल एवं सड़क पुल है।
  • बोगीबिल पुल के नीचे की तरफ दो रेल लाइन बिछाई गई हैं और उसके ऊपर तीन लेन की सड़क बनाई गई है, जिसका उद्घाटन वर्ष 2018 में किया गया है।

44. निम्नलिखित में से क्या जम्मू और कश्मीर में स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 30.12.2020 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान
Solution:दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में स्थित है।
  • पार्क का नाम उन दस गांवों की याद में हो सकता है, जिसे इसके गठन के लिए स्थानांतरित किया गया था।
  • यह दुर्लभ और गंभीर रूप से लुप्तप्राय हंगुल या कश्मीर हिरन के निवास के रूप में लोकप्रिय है।

45. 'ऑपरेशन ग्रीन्स' एक सरकारी योजना है, इसका उद्देश्य क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 30.12.2020 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) टमाटर, प्याज और आलू (TOP) की फसलों की आपूर्ति में स्थिरता लाना
Solution:2018-19 के बजट भाषण में. "ऑपरेशन फ्लड" के आधार पर 500 करोड़ रूपए की लागत से किसान उत्पादक संगठनों, कृषि संचालन, प्रसंस्करण सुविधाओं और पेशेवर प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना "ऑपरेशन ग्रीन्स" की घोषणा की गई।
  • ऑपरेशन ग्रीन्स टमाटर, प्याज और आलू (टॉप) फसलों की आपूर्ति को स्थिर करने और पूरे देश में मूल्य अस्थिरता के बिना पूरे देश में टॉप फसलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा।

46. 'जोजीला टनल प्रोजेक्ट' कहाँ स्थित हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 30.12.2020 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) जम्मू और कश्मीर
Solution:जोजी ला लद्दाख के कारगिल जिले में स्थित एक उच्च पर्वतीय दर्रा है।
  • वर्ष 2018 में जोजीला सुरंग परियोजना शुरू की गई थी। यह सुरंग एशिया की सबसे लंबी और द्वि-दिशात्मक रणनीतिक सुरंग है, जो सभी मौसम में श्रीनगर, कारगिल और लेह के बीच संपर्क प्रदान करेगी।

47. निम्नलिखित में से कौन से राज्य पाकिस्तान की सीमा से सटे हुए हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 (द्वितीय पाली)]

(a) गुजरात               (b) पंजाब

(c) राजस्थान            (d) हरियाणा

Correct Answer: (2) a, b और c
Solution:भारत-पाकिस्तान सीमा की कुल लंबाई 3,323 किलोमीटर है।
  • तीन राज्य एवं एक केंद्र शासित प्रदेश पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करते हैं जो पंजाब, राजस्थान, गुजरात एवं जम्मू-कश्मीर के रूप में है।

48. भारत की प्रथम रेलवे यूनिवर्सिटी कहाँ स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) वड़ोदरा, गुजरात
Solution:गुजरात के वडोदरा में स्थापित राष्ट्रीय रेल एवं परिवहन संस्थान (NRTI) भारत का प्रथम रेलवे विश्वविद्यालय है।
  • यह लालबाग में प्रताप विलास पैलेस से कार्य करेगा, जिसका निर्माण 15 फरवरी, 1908 से 30 जुलाई, 1914 के बीच ब्रिटिश वास्तुकार चार्ल्स एफ स्टीवन द्वारा किया गया था।

49. भारतमाला परियोजना किससे संबंधित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) राजमार्गों
Solution:भारतमाला परियोजना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा परिकल्पित राजमार्ग क्षेत्र के लिए एक छतरी कार्यक्रम (Umbrella program) है।
  • भारतमाला परियोजना के पहले चरण के अन्तर्गत 5 वर्षों में (2017 से 2022 तक) 34,800 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यान्वयन का अनुमानित परिव्यय 5,35,000 करोड़ रूपये पर अनुमोदित किया गया है।

50. पाखल वन्यजीव अभ्यारण्य कहाँ स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) वारंगल
Solution:पाखल वन्यजीव अभयारण्य तेलंगाना के वारंगल जिले में स्थित है।
  • पाखल एक आकर्षक मानव निर्मित झील है, जिसे 1213 ई. में काकातीय वंश द्वारा पूरा किया गया था।