☰
✕
Home
Mock Test
State PCS
Railway
SSC
HSSC
DSSSB
RO/ARO
UPSC
भारत का भूगोल (रेलवे) (Part-4)
📆 April 5, 2025
Total Questions: 50
1.
मिश्रित कृषि की मुख्य विशेषता क्या है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 21.01.2021 (द्वितीय पाली)]
(1) एक ही खेत में एक साथ ही दो या दो से अधिक फसलों की खेती करना
(2) नकदी और खाद्य फसल, दोनों की खेती करना
(3) अनुक्रम में एक ही खेत में विभिन्न फसलों की खेती करना
(4) पशुओं का पालन और फसलों की खेती एक साथ करना
Correct Answer:
(4) पशुओं का पालन और फसलों की खेती एक साथ करना
Solution:
मिश्रित कृषि, कृषि का वह प्रकार है जिसमें फसल और पशुधन दोनों शामिल होते हैं।
मिश्रित खेती शब्द से यह नहीं समझना चाहिए कि, इसमें केवल विभिन्न फसलों की एक श्रृंखला का उत्पादन किया जाता है।
2.
निम्नलिखित में से किस सेमी हाई स्पीड 'ट्रेन 18' के नाम से भी जाना जाता है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 21.01.2021 (द्वितीय पाली)]
(1) राजधानी एक्सप्रेस
(2) वंदे मातरम एक्सप्रेस
(3) महामना एक्सप्रेस
(4) वंदे भारत एक्सप्रेस
Correct Answer:
(4) वंदे भारत एक्सप्रेस
Solution:
वंदे भारत एक्सप्रेस, जिसे ट्रेन 18 के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय सेमी-हाई-स्पीड इंटरसिटी ट्रेन है।
यह एक ईएमयू ट्रेन है जिसे भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के अन्तर्गत 18 महीने की अवधि में 'इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ)' पेरंबूर, चेन्नई में डिजाइन और निर्मित किया गया था।
3.
भारत में नीली क्रांति का संबंध निम्न में से किससे है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 21.01.2021 (द्वितीय पाली)]
(1) कृषि
(2) रेशम उत्पादन
(3) दुग्ध उत्पादन
(4) मत्स्यायन
Correct Answer:
(4) मत्स्यायन
Solution:
पैकेज कार्यक्रमों के माध्यम से मछली और समुद्री उत्पादों के उत्पादन में तेजी से वृद्धि की अवधारणा को नीली क्रांति कहा जाता है।
सातवीं पंचवर्षीय योजना (1985-1990) के दौरान नीली क्रांति के बारे में भारत ने पहला कदम तब उठाया, जब केंद्र सरकार ने मत्स्य किसान विकास एजेंसी (FFDA) को प्रायोजित किया था।
4.
1982 में, भारत सरकार द्वारा निम्नलिखित में से किसे समुद्री संरक्षण के लिए समुद्री राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 22.01.2021 (प्रथम पाली)]
(1) कच्छ की खाड़ी (Gulf of Kutch)
(2) माहिम की खाड़ी (Mahim bay)
(3) मन्नार की खाड़ी (Gulf of Mannar)
(4) खंभात की खाड़ी (Gulf of Khambhat)
Correct Answer:
(1) कच्छ की खाड़ी (Gulf of Kutch)
Solution:
गुजरात, भारत की सबसे लंबी समुद्रतटीय रेखा (लगभग 1,915 किमी) वाला राज्य है। इसमें दो खाड़ियाँ हैं; कच्छ की खाड़ी एवं खंभात की खाड़ी।
समुद्री राष्ट्रीय उद्यान एवं समुद्री अभयारण्य, भारत का पहला समुद्री अभ्यारण्य, कच्छ की खाड़ी में स्थित हैं।
समुद्री अभयारण्य को 1980 में दो प्रमुख पारिस्थितिक तंत्र, मैंग्रोव एवं प्रवाल की रक्षा हेतु अधिसूचित किया गया था।
समुद्री राष्ट्रीय उद्यान 1982 में तट के साथ अंतर्ध्वारीय क्षेत्र में अधिसूचित किया गया है जिसमें ओखा एवं नवलखी के बीच 42 द्वीप फैला हुआ है जो कुल मिलाकर, GoK लगभग 7,350 वर्ग किमी है।
5.
..................................को कश्मीर के "सैफ्रॉन टाउन" ("Saffron town") के रूप में जाना जाता है।
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 22.01.2021 (प्रथम पाली)]
(1) श्रीनगर
(2) जम्मू
(3) पम्पोर
(4) सोपोर
Correct Answer:
(3) पम्पोर
Solution:
कश्मीरी केसर, जिसकी खेती व कटाई जम्मू-कश्मीर के करेवा (हाईलैंड्स) में की जाती है, को भौगोलिक संकेत (GI) टैग दिया गया है।
पम्पोर जम्मू-श्रीनगर के बीच पर झेलम नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित एक ऐतिहासिक शहर है।
सर्वोत्तम गुणवत्ता के केसर उगाने के कारण इसे कश्मीर के केसर शहर के रूप में जाना जाता है।
6.
कौन सी दो नदियों को पट्टीसीमा लिफ्ट सिंचाई परियोजना (Pattiseema Lift irrigation project) द्वारा जोड़ा गया है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 22.01.2021 (प्रथम पाली)]
(1) गोदावरी और कावेरी
(2) गोदावरी और महानदी
(3) गोदावरी और कृष्णा
(4) गोदावरी और नर्मदा
Correct Answer:
(3) गोदावरी और कृष्णा
Solution:
पट्टीसीमा लिफ्ट सिंचाई परियोजना भारत की प्रथम नदी-जोड़ने वाली परियोजना है, जो गोदावरी को कृष्णा के साथ पोलावरम दाहिनी नहर के माध्यम से जोड़ती है।
यह गोदावरी के अधिशेष जल को कृष्णा नदी की ओर मोड़ देगा।
7.
गुजरात में स्थित प्रसिद्ध पेट्रोलियम साइट का नाम क्या है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 (प्रथम पाली)]
(1) महाबलेश्वर
(2) अंकलेश्वर
(3) अमरेश्वर
(4) जलेश्वर
Correct Answer:
(2) अंकलेश्वर
Solution:
अंकलेश्वर पेट्रोकेमिकल उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
आजादी के बाद 1958 में गुजरात में खेड़ा (अब आणंद जिले में) के लुनेज में पहली बार तेल खोजा गया था।
8.
किस भारतीय शहर के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का नाम डॉ. बी.आर अंबेडकर के नाम पर रखा गया है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 (प्रथम पाली)]
(1) नागपुर
(2) पुणे
(3) हैदराबाद
(4) रांची
Correct Answer:
(1) नागपुर
Solution:
नागपुर हवाई अड्डे का नाम 2005 में भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ बी.आर. अम्बेडकर के नाम पर रखा गया है।
इसे डॉ. बाबासाहेव अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नाम से जाना जाता है।
9.
कोलेरु झील कहाँ स्थित है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 (प्रथम पाली)]
(1) असम
(2) गुजरात
(3) जम्मू और कश्मीर
(4) आंध्र प्रदेश
Correct Answer:
(4) आंध्र प्रदेश
Solution:
कोलेरु झील आंध्र प्रदेश में कृष्णा और गोदावरी नदियों के डेल्टा के बीच स्थित है।
इसे भारत के वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अन्तर्गत 1999 में वन्यजीव अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया गया था।
इसे 2002 में रामसर सम्मेलन के अन्तर्गत आर्द्रभूमि घोषित किया गया है।
10.
कामत (Kamet), नमचा बरवा (Namcha Barwa), गुरला मन्धाता (Gurla Mandhata) निम्न में सें किसके नाम हैं?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 (प्रथम पाली)]
(1) हिमालय के ज्वालामुखियों
(2) हिमालय की पर्वतीय चोटियों
(3) हिमालय में रहने वाली जनजातियों
(4) हिमालय से निकलने वाली नदियों
Correct Answer:
(2) हिमालय की पर्वतीय चोटियों
Solution:
कामेट (भारत), नामचा बरवा (भारत) और गुरला मांधाता (नेपाल) (Gurla Mandhata (Nepal)) हिमालय की पर्वत चोटियां हैं।
Submit Quiz
1
2
3
4
5
Next »
« Previous Post
Next Post »
Related Posts
Optics part (2)
Conductivity
Nuclear physics-part (2)
Space Part-4
Heat and Thermodynamics part-(2)
Optics part (3)