भारत का भूगोल (रेलवे) (Part-4)

Total Questions: 50

11. भारत की इनमें से कौन-सी नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) नर्मदा
Solution:नर्मदा प्रायद्वीपीय भारत की पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली सबसे बड़ी नदी है।
  • यह उत्तर में विंध्य रेंज और दक्षिण में सतपुड़ा रेंज के बीच एक भ्रंश घाटी के द्वारा से पश्चिम की ओर बहती है।
  • यह मध्य प्रदेश में अमरकंटक के निकट मैकाल श्रेणी से निकलती है।

12. निम्नलिखित में से कौन सा बंदरगाह भारत के पूर्वी तट पर स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) तूतिकोरिन
Solution:भारत के पूर्वी तट (East coast of India) पर सात प्रमुख बंदरगाह स्थित है - तूतीकोरिन (तमिलनाडु), चेन्नई (तमिलनाडु), एन्नोर (तमिलनाडु), विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश), पारादीप (ओडिशा), हल्दिया कोलकाता (पश्चिम बंगाल) और पोर्ट ब्लेयर (अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह)।

13. उस राज्य का नाम बताइए, जहाँ सियांग नदी (river Siang) पर भारत के सबसे लंबे (300 m) सिंगल-लेन स्टील केवल सस्पेंशन पुल का उद्घाटन किया गया था। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) अरुणाचल प्रदेश
Solution:भारत के सबसे लंबे 300 मीटर 'सिंगल लेन स्टील केबल सस्पेंशन ब्रिज' का उद्घाटन अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया।
  • ऊपरी सियांग जिले के यिंगकिओंग में सियांग नदी पर बने पुल का नाम 'ब्योरुंग ब्रिज' रखा गया है।

14. निम्नलिखित में से, पश्चिमी तट में स्थित क्षेत्र का नाम बताइए। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) मालाबार क्षेत्र
Solution:मालाबार तट पश्चिमी तट का दक्षिणी भाग है जो एक संकरा मैदान है, जो पश्चिमी घाट और अरब सागर के बीच स्थित है।
  • यह पश्चिमी घाट से घिरा हुआ एक संकीर्ण तटीय मैदान है।
  • इसमें केरल का अधिकांश क्षेत्र और कर्नाटक का तटीय क्षेत्र शामिल है।

15. निम्नलिखित में से कौन-सा समुद्र तट, ब्लू, फ्लैग सर्टिफिकेशन (Blue Flag certification) प्राप्त करने वाला एशिया का पहला समुद्र तट बन गया है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) चंद्रभागा समुद्र तट
Solution:2018 में, ओडिशा के 'चंद्रभागा बीच' ने प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय इको-लेबल, ब्लू फ्लैग का प्रमाणन पत्र हासिल किया और यह प्रमाणन पत्र प्राप्त करने वाला वह एशिया का पहला समुद्र तट बन गया।
  • यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर के पास स्थित है।

16. भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा क्या कहलाती है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) रेडक्ल्फि रेखा (Radcliffe Line)
Solution:भारत और पाकिस्तान के बीच रेडक्लिफ रेखा के रूप में जानी जाने वाली सीमांकन रेखा को 17 अगस्त 1947 को मान्यता प्रदान की गई ।
  • रैडक्लिफ रेखा का पश्चिमी भाग अभी भी भारत-पाकिस्तान सीमा के रूप में कार्य करता है और पूर्वी भाग भारत-बांग्लादेश सीमा के रूप में कार्य करता है।

17. पूर्वोत्तर भारत की निम्नलिखित में से कौन-सी झील मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) लोकटक झील (Loktak lake)
Solution:लोकटक झील पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। यह विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान भी है।
  • यह मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में स्थित है।
  • यह लुप्तप्राय संगाई हिरणों का एकमात्र प्राकृतिक आवास स्थल भी है।

18. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन से राज्य में भारत के सार्वाधिक ग्रेफाइट भंडार हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) अरुणाचल प्रदेश
Solution:भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने अपनी रिपोर्ट में यह प्रकाशित है कि भारत के कुल ग्रेफाइट भंडार का लगभग 35% अरुणाचल प्रदेश में पाया जाता है।
  • ग्रेफाइट एकमात्र अधातु तत्व है जो विद्युत का सुचालक होता है।

19. इनमें से किस विकल्प के शहर स्वर्णिम चतुर्भुज (Golden Quadrilateral) में शमिल हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) दिल्ली - मुम्बई - चेन्नई - कोलकाता
Solution:स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्गों का एक नेटवर्क है जो देश के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली (उत्तर), चेन्नई (दक्षिण), कोलकाता (पूर्व) और मुंबई (पश्चिम) को चार दिशाओं में जोड़ता है।
  • यह एक चतुर्भुज के रूप में निर्मित है, इसलिए इसका नाम स्वर्णिम चतुर्भुज रख गया है।
  • यह विश्व की पांचवीं सबसे लंबी राजमार्ग परियोजना है।

20. एक सींग वाला गैंडा भारत में कहाँ पाया जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) असम
Solution:असम में एक सींग वाले गैंडा सबसे अधिक पाए जाते हैं।
  • यह 90% से अधिक असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाते हैं।
  • एक सींग वाला गैंडा आमतौर पर नेपाल, भूटान, पाकिस्तान और भारत में पाया जाता हैं।
  • यह हिमालय की तलहटी में ऊंचे घास के मैदानों और जंगलों तक ही सीमित हैं।