भारत का भूगोल (रेलवे) (Part-4)

Total Questions: 50

21. भारत का पूर्वी तट एक..........................है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) निम्न अवसादी तट
Solution:भारत का पूर्वी तट 1200 मील से अधिक लंबा है।
  • पूर्वी तट एक निम्न अवसादी तट है।
  • पूर्वी तट पर निक्षेपण होता हैं।
  • हमारे देश का पश्चिमी तट एक उच्च चट्टानी वाला तट है।

22. पहली कपास मिल की सफलतापूर्वक स्थापना किस भारतीय शहर में की गई थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) मुम्बई
Solution:भारत में पहली सफल कपास मिल की स्थापना केजीएन डाबर ने 1854 में की थी।
  • इसका नाम बॉम्बे स्पिनिंग एंड वीविंग कंपनी रखा गया।
  • यह भारत से इंग्लैंड और चीन को कच्चे कपास के निर्यात के लिए एक महत्वपूर्ण बंदरगाह के रूप में विकसित हुआ।

23. देवी अहिल्या बाई होल्कर हवाई अड्‌डा कहाँ स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) इंदौर
Solution:देवी अहिल्या बाई होल्कर हवाई अड्डा इंदौर, मध्य प्रदेश में स्थित एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है।
  • यह मध्य भारत का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है।
  • इसका नाम इंदौर की महारानी अहिल्या बाई होल्कर के नाम पर रखा गया है, जो मराठा साम्राज्य के होल्कर वंश से संबंधित थीं।

24. कौन-सा राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली और मुंबई को जोड़ता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) एनएच 8 (NH8)
Solution:राष्ट्रीय राजमार्ग 8 (एनएच 8) असम के करीमगंज से त्रिपुरा के सबरूम तक जाता है।
  • NH 8 (दिल्ली-जयपुर-बड़ौदा-बॉम्बे) को 2010 में NH 48 के रूप में पुनः नामित किया गया था।

25. निम्नलिखित में से किस राज्य की सीमा सबसे अधिक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से जुड़ी हुई है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) उत्तर प्रदेश
Solution:उत्तर प्रदेश 8 भारतीय राज्यों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के साथ अपनी सीमा साझा करती है।
  • 8 राज्यः राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश हैं ।
  • इसकी सीमा उत्तर में नेपाल देश से भी लगती है।
  • छत्तीसगढ़ 7 राज्यों के साथ है; मध्य प्रदेश 5 राज्यों के साथ और राजस्थान भी 5 राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करती है।

26. 'हंगुल' (कश्मीरी बारहसिंगा) किस वन्यजीव अभयारण्य/राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाते हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) दाचीगाम अभयारण्य
Solution:जम्मू और कश्मीर में श्रीनगर के पास स्थित दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान, कश्मीरी हिरन (Cervus canadensis hanglu) के लिए प्रसिद्ध है, जिसे हंगुल भी कहा जाता है।
  • हंगुल कश्मीर के मूल निवासी 'एल्क' (मसा) की एक उप-प्रजाति है।
  • यह कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश के उत्तरी चंबा जिले में पाया जाता है।

27. पश्चिमी घाट में निम्नलिखित में से कौन-सी स्थानिक प्रजाति नहीं पाई जाती है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) हिसपिड हरे
Solution:हिस्पिड खरगोश (Caprolagus hispidius) नेपाल, बांग्लादेश और भारत के दक्षिणी हिमालय की तलहटी में घने, लंबे घास के मैदान (हाथी घास) में मूलरूप से पाया जाता है।
  • भारत में, यह उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के उत्तरी क्षेत्र से लेकर असम तक पाया जाता है।
  • इसे असम खरगोश और ब्रिस्टली खोश भी कहा जाता है।

28. नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) उत्तराखंड
Solution:'नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान' मध्य उत्तराखंड में ग्रेट हिमालयन रेंज के मुख्य शिखर पर स्थित है।
  • मुख्य अभयारण्य 380 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है।
  • यह 630 वर्ग किमी में फैले बड़े राष्ट्रीय उद्यान का एक हिस्सा है, जिसमें 'ऋषि गंगा घाट' और उसके आसपास का क्षेत्र भी शामिल हैं।

29. इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्‌डा कहाँ स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) दिल्ली
Solution:नई दिल्ली स्थित 'इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डा' 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र' (National Capital Region. NCR) में कार्यरत है।
  • भारत की राजधानी, जो एक प्रमुख व्यावसायिक और पर्यटन स्थल में शामिल होने के कारण यह हवाई अड्डा कई यात्रियों को आकर्षित करता है।
  • यह यात्री यातायात के संदर्भ में भारत का सबसे व्यस्त और सबसे बड़ा हवाई अड्डा है।

30. रेडक्लिफ रेखा किन दो देशों के बीच की अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) भारत और पाकिस्तान
Solution:17 अगस्त 1947 को भारत के विभाजन के पश्चात रेडक्लिफ रेखा को भारत एवं पाकिस्तान के बीच की सीमा के रूप में घोषित किया गया था।
  • इस लाइन का नाम सर सिरिल रैडक्लिफ के नाम पर रखा गया है, जिन्हें 88 मिलियन लोगों के साथ 4,50,000 किमी वर्ग क्षेत्र को समान रूप से विभाजित करने के लिए कमीशन दिया गया था।