भारत का भूगोल (रेलवे) (Part-4)

Total Questions: 50

31. ट्रिप्स (TRIPS) अनुबंध के माध्यम से जियोग्राफिक इंडिकेटर टैग के तहत टैग किया जाने वाला पहला भारतीय उत्पाद कौन-सा है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) दार्जिलिंग चाय
Solution:G.1 टैग या भौगोलिक संकेत टैग उन उत्पादों के लिए उपयोग किया जाने वाला एक संकेत या प्रमाणीकरण है, जिसमें कुछ विशिष्ट विशेषताएं होती हैं जो इसे अपने भौगोलिक मूल स्थान के कारण प्राप्त हुई हैं।
  • भारत में, वस्तुओं का भौगोलिक संकेत (पंजीकरण व संरक्षण) अधिनियम 1999, GI टैग को नियंत्रित करता है।
  • भारत में G.I टैग प्राप्त करने वाला पहला उत्पाद दार्जिलिंग चाय था।
  • 42 GI टैग उत्पादों के साथ कर्नाटक भारत में प्रथम स्थान पर हैं।

32. कपास के रेशों को बीजों से अलग करने की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) ओटाई (Ginning)
Solution:कपास फाइबर बाह्य पौधे के बीज का फाइबर है जिसे कटाई की आवश्यकता होती है और फिर बीज से कपास को अलग किया जाता है।
  • कपास के रेशे को बीजों से अलग करने की प्रक्रिया को जिनिंग (Ginning) कहते हैं।

33. भारत के इनमें से किस राज्य में यूरेनियम का सबसे बड़ा भंडार मौजूद है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) आंध्र प्रदेश
Solution:आंध्र प्रदेश भारत में यूरेनियम का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है।
  • आंध्र प्रदेश के कडपा (kadapa) जिले में स्थित तुम्मालपल्ले गांव को विश्व के सबसे बड़े यूरेनियम भंडार में से एक माना जाता है।

34. निम्नलिखित में से किसे वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (WWF) के लोगों में दर्शाया गया है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) विशालकाय पांडा (giant panda)
Solution:विशालकाय पांडा विश्व वन्यजीव कोष (WWF) के लोगो पर सभी लुप्तप्राय प्रजातियों के प्रतीक के रूप में चित्रित जानवर है जो अपने उद्भव (origin) के प्राकृतिक पर्यावरण में पनपने (thrive) की अनुमति देता है।

35. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 'स्लैश एंड बर्न' कृषि को क्या कहा जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) डिपा (Dipa)
Solution:स्लेश एंड बर्न कृषि (जंगल को काटकर कृषि करना) को फायर-फैलो कृषि के रूप में भी जाना जाता है जो एक खेती की तकनीक है जिसमें एक बैकवुड या जंगल में पौधों को काटकर एवं उसका उपयोग किया जाता है। काटे गए वन के स्थान पर कृषि कार्य किया जाता है। यह कृषि की नवीनतम तकनीक है। स्लेस एण्ड बर्न कृषि को भारत के अनेक राज्यों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है, जो इस प्रकार है-
  • झूमिंगः असम, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड
  • पामलूः मणिपुर
  • दीपाः बस्तर (छत्तीसगढ़) और अंडमान -उच; निकोबार द्वीप समूह
  • बेवर या दहियाः मध्य प्रदेश

36. चमड़ा/कोको का संबंध किस रंग क्रांति से था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 09.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) भूरी
Solution:धूसर क्रांतिः उर्वरक

भूरी क्रांति: चमड़ा/ कोको / गैर-पारंपरिक उत्पाद

स्वर्ण क्रांति: फल/शहद उत्पादन/बागवानी विकास

काली क्रांति: पेट्रोलियम उत्पाद

37. भारत के किस राज्य में सबसे पुराना और सबसे बड़ा तेल क्षेत्र मौजूद है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 09.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) असम
Solution:भारत का सबसे पुराना तेल क्षेत्र डिगबोई, असम में स्थित है।
  • यह भारत की सबसे पुरानी क्रियाशील रिफाइनरी है और विश्व की सबसे पुरानी क्रियाशील रिफाइनरियों में से एक है।
  • यह असम के तिनसुकिया जिले में स्थित है।

38. भारत का राष्ट्रीय वृक्ष कौन-सा है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) बरगद
Solution:भारतीय अंजीर का पेड़, जिसे बरगद का पेड़ (फिकस बेंगलेंसिस) भी कहा जाता है, भारत का राष्ट्रीय वृक्ष है।
  • यह वृक्ष अक्सर 'कल्प वृक्ष' या 'इच्छा पूर्ति के वृक्ष' का प्रतीक होता है क्योंकि इस वृक्ष की आयु लंबी होती है और इसमें महत्वपूर्ण औषधीय गुण पाए जाते होते हैं।

39. भारत का पहला समुद्री उद्यान (Marine Park) कहाँ स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) कच्छ की खाड़ी
Solution:भारत का प्रथम समुद्री वन्यजीव अभयारण्य एवं प्रथम समुद्री राष्ट्रीय उद्यान क्रमशः 1980 एवं 1982 में कच्छ की खाड़ी में बनाया गया था।
  • यह जामनगर जिले के उत्तरी तट एवं कच्छ के दक्षिणी तट के साथ 42 उष्णकटिबंधीय द्वीपों का एक द्वीपसमूह है।

40. इनमें से किस दशक में भारत की जनसंख्या वृद्धि, ऋणात्मक वृद्धि दर (negative growth rate) के रूप में दर्ज की गई थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) 1911-1921
Solution:जनगणना वर्ष 1911-1921 ने -0.31 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर दर्ज की जो भारत के जनसांख्यिकीय इतिहास में केवल एक बार हुई।
  • 1921 के पश्चात जनसंख्या वृद्धि सकारात्मक बनी हुई है।
  • भारत के जनसांख्यिकीय इतिहास में, वर्ष 1921 को 'जनसांख्यिकीय विभाजन वर्ष' कहा जाता है।