भारत का भूगोल (रेलवे) (Part-4)

Total Questions: 50

41. निम्नलिखित में से कौन-सा पर्वतीय दर्श भारत, चीन और म्यांमार की 'त्रि-संधि (tri-junction)' का निर्माण करता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) दिफू (Diphu)
Solution:दीफू दर्रा भारत, चीन और म्यांमार की विवादित त्रि-बिंदु सीमाओं के क्षेत्र में स्थित एक पहाड़ी दर्रा है।
  • दीफू दर्रा का, भारत के पूर्वोतर राज्य अरुणाचल प्रदेश के लिए रणनीतिक महत्व रखता है। यह मैकमोहन रेखा पर स्थित है।

42. गुजरात में अरुणाचल प्रदेश के समय में..............................के समय का पश्च-अंतराल (time lag) है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) 2 घंटे
Solution:गुजरात और अरुणाचल प्रदेश के बीच 30° देशांतर का अंतर है ।
  • इसलिए गुजरात और अरुणाचल प्रदेश के बीच का समयांतराल दो घंटे का है।

43. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत का जनसंख्या घनत्व कितना है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.
Solution:भारत का जनसंख्या घनत्व 2001 में 325 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 2011 में 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर हो गया।
  • बिहार सबसे घनी आबादी वाला राज्य है, जहाँ का जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक (1106 व्यक्ति/वर्ग किमी.) है। इसके बाद पश्चिम बंगाल (1028) और केरल (860) का स्थान आता है, जो द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर है।
  • 2001 से 2011 तक जनसंख्या घनत्व 17.54 की दर से बढ़ा।

44. सरकार ने..................................के वनों में स्थित अभयारण्यों को 51वें बाघ आरक्षित क्षेत्र (Tiger reserve) का दर्जा प्रदान किया है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) तमिलनाडु
Solution:फरवरी 2021 में केंद्र ने तमिलनाडु के मेघमलाई और श्रीविल्लीपुथुर के जंगलों में फैले अभयारण्यों को बाघ आरक्षित क्षेत्र के रूप में मंजूरी प्रदान कर दी।
  • 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह अभयारण्य, 63 स्तनपायी प्रजातियों और 323 पक्षी प्रजातियों का निवास स्थल है। यह भारत का 51 वां बाघ अभयारण्य होगा।

45. भारत में टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड (TISCO) की स्थापना किस वर्ष में की गई थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) 1907
Solution:टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (टिस्को) की स्थापना जमशेदजी नसरवानजी टाटा (Jamsetji Nusserwanji Tata) ने की थी और इसे स्थापित सर दोराबजी टाटा ने 26 अगस्त 1907 को की थी।
  • यह झारखंड राज्य के जमशेदपुर, में स्थित एक भारतीय बहुराष्ट्रीय इस्पात बनाने वाली कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है।

46. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही ढंग से सुमेलित नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 (प्रथम पाली)]

List-IList-II
उज्जैनक्षिप्रा नदी
सूरततापती नदी
जबलपुरझेलम नदी
लखनऊगोमती नदी

 

Correct Answer: (c)
Solution:मध्य प्रदेश का शहर जबलपुर नर्मदा नदी के तट पर स्थित है।
  • यह नर्मदा नदी के उत्तर में एक चट्टानी बेसिन में स्थित है जो झीलों और मंदिरों से घिरी निचली पहाड़ियों से घिरा हुआ है।
  • यह शहर भेड़ाघाट (M.P) में नदी पर अपनी खूबसूरत संगमरमर की चट्टानों के लिए जाना जाता है।

47. इनमें से किस भारतीय राज्य का क्षेत्रफल न्यूनतम है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) उत्तर प्रदेश
Solution:भारत के चार सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले राज्यों की सूची इस प्रकार है-
राज्यक्षेत्रफल (वर्ग किमी. में)
राजस्थान3,42,239
मध्य प्रदेश3,08,252
महाराष्ट्र3,07,713
उत्तर प्रदेश2,40,928

48. कोलकाता मेट्रो रेल की वाणिज्यिक सेवाओं का शुभारंभ कब किया गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) 1984
Solution:कोलकाता मेट्रो भारत का प्रथम मेट्रो रेलवे है, जो 1984 से वाणिज्यिक सेवाओं (commercial services) हेतु कार्यरत है।
  • अक्टूबर 1984 में आरंभ हुई यह भारत की प्रथम भूमिगत एवं मेट्रो रेल प्रणाली थी ।
  • यह वर्तमान में भारत में पांचवां सबसे लंबा परिचालन मेट्रो नेटवर्क है।

49. हिमाचल प्रदेश में स्थिति लाहुल और स्पीति घाटियां, कुल्लू घाटी से____________द्वारा जुड़ी हुई हैं। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) रोहतांग दर्रे
Solution:रोहतांग दर्रा कुल्लू घाटी को हिमाचल प्रदेश की लाहौल और स्फीति घाटियों से जोड़ता है।
  •  यह 3979 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
  •  यह हिमालय की पीर पंजाल श्रेणी के पूर्वी छोर पर एक उच्च पर्वतीय दर्रा है।

50. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की स्थापना किस वर्ष की गई थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) 1988
Solution:भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की स्थापना राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिनियम 1988 के अन्तर्गत किया गया है।
  • 10 फरवरी, 1995 से यह एक स्वायत संस्थान के रूप में कार्यरत है।