भारत का भूगोल (रेलवे) (Part-5)

Total Questions: 50

1. दामोदर घाटी निगम (Damodar Valley Corporation)_____________ का संचालन करता है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) ताप विद्युत केंन्द्रों
Solution:दामोदर घाटी निगम (Damodar Valley Corporation) एक भारतीय सरकारी संगठन है जो पश्चिम बंगाल के दामोदर नदी क्षेत्र और झारखंड राज्यों में कार्यरत है।
  •  निगम थर्मल पावर स्टेशन और हाइडल पावर स्टेशन दोनों का संचालन करता है।
  •  दामोदर घटी निगम (स्थापना 1948) स्वतंत्र भारत की प्रथम नदी घाटी परियोजना है।

2. इनमें से किस भारतीय राज्य की सीमाएं चीन, नेपाल और भूटान से जुड़ी हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) सिक्किम
Solution:अंगूठे के आकार का यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है। भारत का पश्चिम बंगाल राज्य इसके दक्षिण में है।
  • सिक्किम बांग्लादेश के पास भारत के सिलीगुड़ी कॉरिडोर के प्रथम करीब है।

3. इनमें से कौन-सी नदी धुआंधार जल प्रपात (Dhuandhar falls) से संबंधित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) नर्मदा
Solution:धुंआधार जलप्रपात (Dhuandhar Falls) नर्मदा नदी पर स्थित है।
  •  यह जलप्रपात मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित है।
  •  इसकी ऊचाई 30 मीटर हैं।

4. भारत के इनमें से किस बंदरगाह का नाम बदल कर दीनदयाल बंदरगाह रखा गया? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) कंडला (Kandla)
Solution:कांडला बंदरगाह का नाम बदलकर 2017 में दीनदयाल बंदरगाह कर दिया गया है।
  • दीनदयाल बंदरगाह किसी व्यक्ति के नाम पर रखा जाने वाला देश का तीसरा बंदरगाह है।

5. निम्नलिखित में से कौन-सी खरीफ की फसल नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) गेहूँ
Solution:गेहूं भारत का प्रमुख रबी (सर्दियों) फसल है।
  • इसकी खेती भारत में पाए जाने वाले विभिन्न मिट्टियों में की जाती है।
  • दोमट या मध्यम जल धारण क्षमता वाली मिट्टी गेहूं की खेती के लिए आदर्श मानी जाती है।
  • देश में कृषि भूमि का कुल क्षेत्रफल लगभग 29.8 मिलियन हेक्टेयर है।

6. निम्नलिखित में से कौन-सी कृष्णा नदी की सहायक नदी नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) मंजीरा
Solution:कृष्णा की प्रमुख सहायक नदियाँ घाटप्रभा, मालप्रभा, भीमा, तुंगभद्रा और मुसी हैं।
  • मंजीरा नदी, महाराष्ट्र से निकलती है जो तेलंगाना राज्य में प्रवेश करने से पहले कर्नाटक में प्रवेश करती है।
  • यह नीचे की ओर गोदावरी नदी में मिल जाती है।

7. केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली की राजधानी का नाम बताइए। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) सिलवासा
Solution:सिलवासा दादरा एवं नगर हवेली का प्रशासनिक मुख्यालय है।
  • यह गुजरात राज्य की सीमा से लगा हुआ एक शहर है।
  • यह पहले पुर्तगाली शासन के अधीन था।
  • यह अपनी विविध आदिवासी विरासत के लिए जाना जाता है।

8. राष्ट्रीय जलमार्ग-2 इनमें से किन दो स्थानों को जोड़ता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) सदिया और धुबरी
Solution:राष्ट्रीय जलमार्ग-2 सदिया एवं धुबरी को जोड़ता है।
  • NW-2 ब्रह्मपुत्र नदी का एक भाग है जिसकी कुल लंबाई 891 किलोमीटर है।
  • इसे 1988 में राष्ट्रीय जलमार्ग-2 घोषित किया गया था, जो असम में स्थित है।

9. उस नदी का नाम बताइए, जिस पर इंदिरा सागर बांध बना है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) नर्मदा
Solution:इंदिरा सागर बांध नर्मदा नदी पर बनाया गया है जो मध्य भारत से पश्चिम की ओर बहती है।
  • यह एक बहुउद्देशीय बांध परियोजना है।
  • जलाशय में संचित पानी की मात्रा के आधार पर यह भारत का सबसे बड़ा बांध है।
  • यह एशिया की सबसे प्रतिष्ठित जल विद्युत परियोजना है।

10. वह एकमात्र भारतीय राज्य कौन-सा है, जिसकी सीमा सिक्किम राज्य से जुड़ी हुई है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) पश्चिम बंगाल
Solution:सिक्किम एवं मेघालय केवल दो ऐसे राज्य हैं जिनकी सीमा केवल एक राज्य पश्चिम बंगाल से लगती हैं।
  • सिक्किम की सीमा उत्तर एवं उत्तर पूर्व में तिब्बत से, दक्षिण पूर्व में भूटान से, दक्षिण में पश्चिम बंगाल से एवं पश्चिम में नेपाल से लगती है।