भारत का भूगोल (रेलवे)

Total Questions: 50

11. कहाँ काली मिट्टी नहीं पायी जाती है? [आरआरबी इलाहाबाद टीसी एवं ट्रेन क्लर्क परीक्षा 27.10.2013]

Correct Answer: (3) पश्चिम बंगाल
Solution:काली मिट्टी महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु में पायी जाती है।

12. रन्न ऑफ कच्छ किस राज्य में स्थित है ? [आरआरबी RPF/RPSF परीक्षा, 15.02.2015]

Correct Answer: (3) गुजरात
Solution:कच्छ का रण पाकिस्तान के सिंध प्रांत के अधिकांश भाग में एवं इसका पश्चिमी छोर भारत के गुजरात (मुख्यतः कच्छ जनपद) मे स्थित एक लवणीय दलदली क्षेत्र है। यह दो मुख्य भागों में विभाजित है. बड़ा कच्छ का रण एवं छोटा कच्छ का रण। गुजरात में कच्छ एक जनपद का नाम है जहाँ यह अवस्थित है।

13. किस नदी की उत्पत्ति अमरकंटक से हुई है? [RRB NTPC ग्रैजुएट लेवल State-I (CBT) Shift-I, 11.04.2016]

A. बेतवा              B. चंबल
C. सोन                D. नर्मदा

Correct Answer: (4) (D)
Solution:नर्मदा नदी की उत्पत्ति एक छोटे जलाशय से हुई है, जिसे नर्मदा कुण्ड के रूप में जाना जाता है। यह नदी मध्य प्रदेश के अनुपुर जिले के अमरकंटक में स्थित है। इसे रीवा के नाम से भी जाना जाता है। नर्मदा भारतीय उपमहाद्वीप की पाँचवीं सबसे लंबी नदी है तथा गोदावरी और कृष्णा के बाद सम्पूर्ण रूप से भारत के अन्दर प्रवाहित होने वाली तीसरी सबसे बड़ी नदी है।

14. वह भारतीय राज्य जो अधिकतम पड़ोसी राज्यों के साथ सीमा साझा करता है: [RRB NTPC ग्रेजुएट परीक्षा, 19.04.2016]

(1) हरियाणा

(2) मध्य प्रदेश

(3) पश्चिम बंगाल

(4) उत्तर प्रदेश

Correct Answer: (4) A
Solution:उत्तर प्रदेश सर्वाधिक भारतीय राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। उत्तर प्रदेश नौ राज्यों: उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, बिहार और दिल्ली के साथ अपनी सीमा साझा करता है।

15. राजाजी राष्ट्रीय प्राणी उद्यान स्थित है: [RRB नन-टेक्निकल पॉपुलर कटेगरी ग्रैजुएट (CBT) (परीक्षा) 28.04.2016]

(A) तमिलनाडु में      (B) उत्तराखण्ड में

(C) कर्नाटक में         (D) केरल में

Correct Answer: (3) B
Solution:राजाजी राष्ट्रीय प्राणि उद्यान उत्तराखण्ड के हरिद्वार, देहरादून और पौडी गढ़वाल जिलों तक फैला हुआ है। यह एक राष्ट्रीय उद्यान और बाघ संरक्षण स्थल है जो हिमालय की तलहटियों के निकट शिवालिक की पहाड़ियों से घिरा हुआ है। भारत में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और भारत के अंतिम गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी (राजाजी) के नाम पर उद्यान का नामकरण किया गया।

16. निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य का राजकीय पशु हाथी नहीं है? [RRB NTPC ग्रैजुएट लेबल CBT (मुख्य परीक्षा) 17.01.2017]

Correct Answer: (1) असम
Solution:हाथी झारखण्ड, कर्नाटक, केरल और ओडिशा का राजकीय पशु और प्रतीक चिह्न है। असम के गोलाघाट और नागांव जिले में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय प्राणि उद्यान विश्व में पाए जाने वाले एक-सींग वाले गैंडों की दो-तिहाई आबादी को संरक्षण प्रदान करता है।

17. दक्षिण गंगोत्री भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा स्थापित एक रिसर्च बेस स्टेशन है। यह कहां स्थित है? [RRB ALP & Technician परीक्षा, 10.08.2018 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (4) अंटार्कटिका
Solution:'दक्षिण गंगोत्री' अंटार्कटिक में भारत का पहला अनुसंधान केंद्र था। इसकी स्थापना वर्ष 1983-84 में की गई. पाँच साल तक यह स्टेशन काम करता रहा, पर आइस शेल्फ पर बने होने के कारण यह धीरे-धीरे बर्फ में दब गया। तब सन 1988-89 में श्रीमाचेर पहाडी की चट्टानों पर भारत के नए स्टेशन मैत्री का निर्माण हुआ।

18. किस भारतीय राज्य में सबसे अधिक हवाई अड्डे हैं? [RRB ALP & Technician परीक्षा, 13.08.2018 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (1) गुजरात
Solution:भारत के गुजरात राज्य में सबसे अधिक हवाई अड्‌डे हैं।
  • गुजरात में कुल 9 हवाई अड्डे हैं।

19. जबलपुर किस नदी के तट पर स्थित है? [RRB ALP & Technician परीक्षा, 14.08.2018 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (4) नर्मदा
Solution:जबलपुर पवित्र नर्मदा नदी के तट पर स्थित मध्य प्रदेश का एक प्राचीन शहर है और हिरन, गौर, केन और सोन सहायक नदियों द्वारा निर्मित मैदान पर बसा है।

20. कौन-सा भारतीय राज्य सोयाबीन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है? [RRB ALP & Technician परीक्षा, 17.08.2018 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) मध्य प्रदेश
Solution:मध्य प्रदेश भारत में सोयाबीन का सबसे बड़ा उत्पादक है, जो देश में कुल उत्पादन का 50% से अधिक के लिए योगदान देता है। देश में कुल उत्पादन के 33% योगदान के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है जिसके बाद 11% योगदान के साथ राजस्थान आता है।