भारत का भूगोल (Part-II)

Total Questions: 40

1. भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित क्षेत्र कौन-सा है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) लक्षद्वीप
Solution:क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप है। इसके अलावा जनसंख्या की दृष्टि से भी लक्षद्वीप की जनसंख्या सबसे कम है। लक्षद्वीप के अंतर्गत कुल 36 द्वीप आते हैं।

2. दमन और दीव के बारे में कौन-सा कथन सत्य है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1991]

(i) स्वतंत्र्योत्तर ब्रिटिश आधिपत्य में था।

(ii) दमन और दीव के बीच खम्भात की खाड़ी है।

(iii) इसकी राजधानी दमन है।

Correct Answer: (b) (ii), (iii) सही हैं
Solution:प्रश्नकाल के अनुसार, दमन और दीव भारत का संघ शासित प्रदेश है। यह दो भागों में दमन और दीव में विभाजित है। दमन और दीव की राजधानी दमन थी तथा दोनों के मध्य खम्भात की खाड़ी स्थित है। दमन को पुर्तगालियों ने कई बार आक्रमण के बाद गुजरात के शाह से एक संधि के माध्यम से 1559 ई. में अधिग्रहीत किया। पुर्तगालियों ने दमन के बंदरगाह को पहली बाद 1523 ई. में देखा। लगभग 4 शताब्दियों तक शासन करने के पश्चात वर्ष 1961 में इसे पुर्तगालियों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई न कि अंग्रेजों से। अतः कथन (i) गलत है, जबकि कथन (ii) और (iii) सही हैं। 26 जनवरी, 2020 से दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव का विलय कर एक केंद्रशासित प्रदेश 'दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव' कर दिया गया है।

3. निम्न में से कौन-सा केंद्रशासित प्रदेश नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) गोवा
Solution:लक्षद्वीप, दादरा और नगर हवेली और चंडीगढ़ केंद्रशासित प्रदेश हैं, जबकि गोवा एक राज्य है। गोवा क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य है। 26 जनवरी, 2020 से दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव का विलय कर एक केंद्रशासित प्रदेश 'दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन और दीव' कर दिया गया है।

4. निम्नलिखित में भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन-सी है [M.P. P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) गोंड
Solution:प्रश्नकाल के दौरान भारत की सबसे बड़ी जनजाति गोंड थी। वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर भील जनजातीय समूह की जनसंख्या सर्वाधिक है। गोंड जनजातीय समूह जनसंख्या की दृष्टि से दूसरी बड़ी जनजातीय समूह है।

5. भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन-सी है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) गोंड
Solution:प्रश्नकाल के दौरान भारत की सबसे बड़ी जनजाति गोंड थी। वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर भील जनजातीय समूह की जनसंख्या सर्वाधिक है। गोंड जनजातीय समूह जनसंख्या की दृष्टि से दूसरी बड़ी जनजातीय समूह है।

6. निम्नलिखित क्षेत्रों में से कौन 'टोडा जनजाति' का मूल निवास क्षेत्र है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) नीलगिरि पहाड़ियां
Solution:टोडा जनजाति नीलगिरि की पहाड़ियों पर निवास करती है।

7. सुमेलित कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre) 1999]

सूची-Iसूची-II
A. पहाड़ी कोरवा1. मंडला
B. बैगा2. जशपुर
C. मारिया3. ग्वालियर
D. सहरिया4. पातालकोट (छिंदवाड़ा)

कूट:

ABCD
(a)2143
(b)4321
(c)3214
(d)1432
Correct Answer: (a)
Solution:
सूची-Iसूची-II
पहाड़ी कोरवाजशपुर
बैगामंडला
मारियापातालकोट (छिंदवाड़ा)
सहरियाग्वालियर

अतः विकल्प (a) सही सुमेलित है।

8. सही जोड़े बनाइए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [M.P.P.C.S. (Pre) 1999]

सूची-Iसूची-II
A. छिंदवाड़ा1. भील
B. मंडला2. भारिया
C. झाबुआ3. गोंड
D. शिवपुरी4. सहरिया

कूट:

ABCD
(a)2413
(b)1332
(c)2314
(d)1423
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
छिंदवाड़ाभारिया
मंडलागोंड
झाबुआभील
शिवपुरीसहरिया

9. निम्नलिखित में कौन-सा सुमेलित नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

सूची-Iसूची-II
(a) गोंडअगरिया
(b) बैगाबिझवार
(c) भारियापटलिया
(d) कोरकूमहार
Correct Answer: (e) c & d
Solution:गोंड जनजाति की प्रमुख उपजाति है- अगरिया, ओझा, परधान आदि, बैगा जनजाति की उपजाति है बिझवार, नहार, आदि, जबकि पटलिया भील जनजाति की उपजाति है। नहाला, बवारी आदि कोरकू की प्रमुख उपजातियां हैं।

10. हिंदी के पश्चात कौन-सी भाषा भारत में सबसे अधिक बोली जाती है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (a) बंगाली
Solution:भारतीय उपमहाद्वीप में हिंदी के पश्चात सर्वाधिक लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा बांग्ला (बंगाली) है। (जनगणना 2011 के अनुसार)