भारत का भूगोल (Part-II)

Total Questions: 40

11. सुंदरबन डेल्टा का निर्माण करने वाली नदियां हैं- [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) गंगा और ब्रह्मपुत्र
Solution:सुंदरबन डेल्टा भारत तथा बांग्लादेश में स्थित विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा है। इसका निर्माण गंगा, ब्रह्मपुत्र तथा मेघना नदियों द्वारा हुआ है। इसका लगभग दो-तिहाई भाग बांग्लादेश में तथा शेष भाग भारत में आता है।।

12. निम्न में से किस स्थान पर अलकनंदा तथा भागीरथी का संगम होता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2013, 2015]

Correct Answer: (d) देव प्रयाग
Solution:देव प्रयाग, उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। यह अलकनंदा तथा भागीरथी नदियों के संगम पर स्थित है। इसी संगम स्थल के बाद से संयुक्त धारा 'गंगा' के नाम से जानी जाती है। देव प्रयाग उत्तराखंड के पंच प्रयागों में से एक है। गंगा नदी हरिद्वार में मैदानी क्षेत्र में प्रवेश करती है।

13. भारत की सबसे लंबी नदी है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (b) गंगा
Solution:गंगा भारत की सबसे लंबी नदी है। गंगा नदी की लंबाई लगभग 2,525 किमी. है। ब्रह्मपुत्र तथा सिंधु नदी की लंबाई गंगा से अधिक है, परंतु इनका विस्तार भारत में अपेक्षाकृत कम है।

14. भागीरथी नदी निकलती है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) गोमुख से
Solution:भागीरथी, गंगोत्री से लगभग 18 किमी. दूर शिवलिंग शिखर के नीचे गंगोत्री हिमनद के गोमुख से निकलती है।

15. निम्न में से कौन-सी नदी यमुना नदी से नहीं मिलती है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) सोन
Solution:विकल्प में दी गई मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियों में से सोन, गंगा की सहायक नदी है, जबकि केन, बेतवा एवं चंबल यमुना की सहायक नदियां हैं। अतः विकल्प (c) सत्य है।

16. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी चंबल में नहीं मिलती है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (c) बेतवा
Solution:बेतवा नदी मध्य प्रदेश में विंध्य पर्वत श्रृंखला से रायसेन जिले से निकलती है। यह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी से मिलती है। शेष नदियां चंबल से मिलती हैं।

17. बेतवा नदी निकलती है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (c) विंध्यन पहाड़ियों से
Solution:बेतवा नदी मध्य प्रदेश में विंध्य पर्वत श्रृंखला से रायसेन जिले से निकलती है। यह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी से मिलती है। शेष नदियां चंबल से मिलती हैं।

18. कौन-सी श्रेणी यमुना और सोन के मध्य जलद्विभाजक का कार्य करती है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) कैमूर
Solution:यमुना और सोन नदी के मध्य जलद्विभाजक का कार्य कैमूर श्रेणी करती है। सोन नदी प्रायद्वीपीय भारत से आने वाली गंगा की एक प्रमुख सहायक नदी है। कैमूर श्रेणी सोन नदी के उत्तर-पश्चिम सीमा का निर्धारण करती है। यह पटना के निकट गंगा से मिलती है।

19. नर्मदा घाटी किन पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (c) सतपुड़ा और विंध्याचल
Solution:नर्मदा नदी का पश्चिम की ओर बहाव का कारण भ्रंश घाटी से होकर प्रवाहित होना है। नर्मदा नदी विंध्य (विंध्याचल) और सतपुड़ा के बीच बहती है। नर्मदा नदी प्रायद्वीपीय भारत की पश्चिम की ओर बहने वाली सबसे बड़ी नदी है।

20. नर्मदा घाटी उदाहरण है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (b) भ्रंश घाटी का
Solution:नर्मदा नदी अपने मुहाने पर डेल्टा का निर्माण नहीं करती है। इसका प्रमुख कारण है कि वह एक भ्रंश घाटी से होकर प्रवाहित होती है, भ्रंश से प्रवाहित होने के कारण उसमें गाद का अभाव रहता है।