भारत का भूगोल (Part-II)Total Questions: 4021. निम्न में से कौन-सी नदी डेल्टा नहीं बनाती है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2013](a) गंगा(b) स्वर्णरेखा(c) नर्मदा(d) ताप्ती(e) c & dCorrect Answer: (e) c & dSolution:भारत में पश्चिम की ओर बहने वाली नर्मदा और ताप्ती नदियां डेल्टा का निर्माण न करके एश्चुअरी (Estuary) का निर्माण करती हैं। अतः विकल्प (c & d) दोनों सही हैं।22. नर्मदा नदी का उद्गम कहां से होता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1993](a) भेड़ाघाट(b) शहडोल(c) होशंगाबाद(d) अमरकंटकCorrect Answer: (d) अमरकंटकSolution:सोन नदी और नर्मदा नदी का उद्गम अमरकंटक पहाड़ी (अनूपपुर) से जबकि महानदी का उद्गम सिहावा पहाड़ी (धमतरी) से होता है।23. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी पश्चिम की ओर बहती है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2000](a) गंगा(b) नर्मदा(c) गोदावरी(d) यमुनाCorrect Answer: (b) नर्मदाSolution:भारत में पश्चिम दिशा में प्रवाहित होने वाली प्रमुख नदियां नर्मदा, ताप्ती, माही आदि हैं। अतः सही उत्तर विकल्प (b) है।24. भारत का दूसरा बड़ा नदी बेसिन है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2018](a) महानदी बेसिन(b) नर्मदा बेसिन(c) गोदावरी बेसिन(d) कावेरी बेसिनCorrect Answer: (c) गोदावरी बेसिनSolution:गोदावरी प्रायद्वीपीय भारत की एक प्रमुख नदी है, गोदावरी बेसिन भारत का दूसरा बड़ा नदी बेसिन है। साथ ही प्रायद्वीपीय नदियों में गोदावरी का अपवाह तंत्र सबसे बड़ा है।25. किस नदी की घाटी गहरी खड्डुभूमि (Ravines) के लिए विख्यात है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019](a) नर्मदा(b) सोन(c) चंबल(d) ताप्तीCorrect Answer: (c) चंबलSolution:चंबल नदी मध्य प्रदेश में मालवा पठार में महु (वर्तमान नाम डॉ. अम्बेडकर नगर) के निकट जानापाव पहाड़ी से निकलती है। चंबल अपनी उत्खात् भूमि वाली भू-आकृति के लिए प्रसिद्ध है, जिसे चंबल खड्ड (Ravine) कहा जाता है।26. पूर्णा नदी निम्नलिखित में से किसकी सहायक नदी है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023](a) नर्मदा(b) ताप्ती(c) सोनार(d) धसानCorrect Answer: (b) ताप्तीSolution:पूर्णा नदी दिए गए विकल्प में ताप्ती नदी के बाएं किनारे की सहायक नदी है। पूर्णा नदी का उद्गम गाविलगढ़ पहाड़ियों से होता है। पूर्णा की प्रमुख सहायक नदी मैन, चन्द्रभागा और वैन हैं।पूर्णा नदी गोदावरी नदी की भी सहायक नदी है। पूर्णा नदी पश्चिमी घाट से निकलकर पश्चिम की ओर प्रवाहित होते हुए अरब सागर में मिलती है।27. अंतःस्थलीय अपवहन नदी का उदाहरण है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2014](a) माही(b) घग्घर(c) नर्मदा(d) कृष्णाCorrect Answer: (b) घग्घरSolution:पूर्णा नदी दिए गए विकल्प में ताप्ती नदी के बाएं किनारे की सहायक नदी है। पूर्णा नदी का उद्गम गाविलगढ़ पहाड़ियों से होता है। पूर्णा की प्रमुख सहायक नदी मैन, चन्द्रभागा और वैन हैं।पूर्णा नदी गोदावरी नदी की भी सहायक नदी है। पूर्णा नदी पश्चिमी घाट से निकलकर पश्चिम की ओर प्रवाहित होते हुए अरब सागर में मिलती है।28. वर्ष 2008 में बिहार की कौन-सी नदी ने अपना मार्ग परिवर्तित किया एवं आपदा की स्थिति उत्पन्न की? [M.P.P.C.S. (Pre) 2008](a) गंगा(b) गंडक(c) कोसी(d) घाघराCorrect Answer: (c) कोसीSolution:कोसी नदी अपने मार्ग परिवर्तन तथा आकस्मिक बाढ़ के लिए प्रसिद्ध है, इस कारण इसे बिहार का शोक कहा जाता है। वर्ष 2008 में बिहार में कोसी नदी ने अपना मार्ग परिवर्तित किया एवं बाढ़ रूपी आपदा की स्थिति उत्पन्न की।29. निम्न में से कौन-सा जल प्रपात नर्मदा नदी पर नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019](a) कपिलधारा(b) भालकुण्ड(c) दुग्धधारा(d) भेड़ाघाटCorrect Answer: (b) भालकुण्डSolution:दिए गए विकल्पों में भालकुण्ड जल प्रपात मध्य प्रदेश के सागर जिला में राहतगढ़ के निकट बीना नदी पर अवस्थित है। इसे राहतगढ़ जल प्रपात के रूप में भी जाना जाता है। अन्य सभी जल प्रपात नर्मदा नदी पर अवस्थित हैं।30. भारत के किस जल प्रपात को लोकप्रिय रूप से नियाग्रा जल प्रपात के तौर पर जाना जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010](a) बरकाना प्रपात(b) चित्रकूट प्रपात(c) रजत प्रपात(d) केवटी प्रपातCorrect Answer: (b) चित्रकूट प्रपातSolution:चित्रकूट जलप्रपात छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में जगदलपुर के पास इंद्रावती नदी पर अवस्थित है। इसे 'भारत का नियाग्रा' प्रपात के रूप में भी जाना जाता है।Submit Quiz« Previous1234Next »