भारत का भूगोल (Part-III)

Total Questions: 39

31. किन महीनों में रबी फसल की बुआई होती है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (c) अक्टूबर-नवंबर
Solution:भारत में मुख्यतः तीन फसलों की बुआई की जाती है-

रबी फसल बुआई अक्टूबर-नवंबर, कटाई: मार्च-अप्रैल ।

प्रमुख फसलें गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसों, मसूर इत्यादि।

खरीफ फसल बुआई जून-जुलाई, कटाई अक्टूबर-नवंबर।

प्रमुख फसलें-चावल, ज्वार, बाजरा, मक्का, तिल, मूंगफली इत्यादि।

जायद फसल-मार्च-जून (ग्रीष्मकालीन फसल)

प्रमुख फसलें तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, खीरा, भिंडी आदि विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती।

32. इनमें से कौन-सी खरीफ फसल नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (b) चना
Solution:भारत में मुख्यतः तीन फसलों की बुआई की जाती है-

रबी फसल बुआई अक्टूबर-नवंबर, कटाई: मार्च-अप्रैल ।

प्रमुख फसलें गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसों, मसूर इत्यादि।

खरीफ फसल बुआई जून-जुलाई, कटाई अक्टूबर-नवंबर।

प्रमुख फसलें-चावल, ज्वार, बाजरा, मक्का, तिल, मूंगफली इत्यादि।

जायद फसल-मार्च-जून (ग्रीष्मकालीन फसल)

प्रमुख फसलें तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, खीरा, भिंडी आदि विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती।

33. फसलों के आधार पर बेमेल बताइए- [M.P.P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) गेहूं
Solution:उपर्युक्त विकल्पों में गेहूं रबी की फसल है, शेष खरीफ की फसलें हैं। अतः बेमेल विकल्प (d) है।

34. निम्नलिखित में से किस समूह की फसलें नकदी हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (c) कपास, गन्ना, केला
Solution:नकदी फसलों (Cash Crops) के अंतर्गत गन्ना (Sugarcane), कपास (Cotton), जूट (Jute), तंबाकू (Tobacco), तिलहन (Oilseeds) आदि प्रमुख हैं। गेहूं एवं चावल की फसल नकदी फसल न होकर खाद्य फसल (Food Crop) हैं।

35. देश में गेहूं का उत्पादन कम होने की आशंका से भारत ने किस देश के साथ 15 लाख टन गेहूं आयात करने के लिए अनुबंध किया है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (a) ऑस्ट्रेलिया
Solution:भारत सरकार ने वर्ष 1998 में ऑस्ट्रेलिया से 15 लाख टन गेहूं आयात का समझौता किया था।

36. गेहूं के अधिकतम उत्पादन वाला राज्य है- [M.P.P.C.S (Pre) 1991, 2008]

Correct Answer: (c) उत्तर प्रदेश
Solution:आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार, वर्ष 2021-22 (च.अ.अनु.) में सर्वाधिक गेहूं उत्पादक तीन राज्य क्रमशः हैं- 1. उत्तर प्रदेश, 2. मध्यप्रदेश एवं 3. पंजाब ।

37. निम्नलिखित दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए। [M.P. P.C.S. (Pre) 2020]

अभिकथन (A): पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश भारत के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य हैं।

कारण (R) : सु-अपवाहित उर्वर भूमि, शीतकाल में 10°-15° से. तापमान एवं लगभग 75 सेमी. औसत वार्षिक वर्षा गेहूं के उत्पादन के लिए आवश्यक है।

Correct Answer: (a) (A) एवं (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
Solution:पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश भारत के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य हैं। इनमें से उत्तर प्रदेश एवं पंजाब भारत के शीर्ष तीन गेहूं उत्पादक राज्यों की सूची में शामिल हैं। अतः अभिकथन (A) सही है।

भारत में गेहूं की कृषि के लिए लगभग 10°C से 25°C तापमान एवं लगभग 50 सेमी. से 75 सेमी. वार्षिक वर्षा की आवश्यकता रहती है, जिसे मध्यम ताप एवं मध्यम वर्षा कहा जा सकता है। साथ ही सु-अपवाहित उर्वर भूमि की भी आवश्यकता होती है। इस दृष्टि से कारण (R) भी सही है। इस प्रकार कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है। इसके साथ अन्य कारण भी इन क्षेत्रों में गेहूं उत्पादन में वृद्धि हेतु उत्तरदायी हैं।

38. निम्नलिखित में किन जिलों को कपास की खेती के कारण 'सफेद सोने' का क्षेत्र कहते हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (b) खंडवा-खरगौन
Solution:मध्य प्रदेश में खंडवा एवं खरगौन जिलों को कपास की खेती के कारण 'सफेद सोने' का क्षेत्र भी कहा जाता है।

39. भारत में सोयाबीन का अग्रणी उत्पादक कौन-सा राज्य है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) मध्य प्रदेश
Solution:प्रश्नकाल में मध्य प्रदेश सही उत्तर था। आर्थिक समीक्षा 2022-23 के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021-22 (च.अ.अनु.) में भारत में सोयाबीन के तीन अग्रणी उत्पादक राज्य निम्न हैं-

1. महाराष्ट्र

2. मध्य प्रदेश

3. राजस्थान

अब भारत में सोयाबीन का अग्रणी उत्पादक राज्य महाराष्ट्र है।