भारत का भूगोल (Part-IV)

Total Questions: 52

11. भारत में लौह अयस्क के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (b) देश के लौह अयस्क के कुल संचित भण्डार का लगभग 80% झारखंड एवं ओडिशा में हैं।
Solution:हेमेटाइट और मैग्नेटाइट भारत में सबसे महत्वपूर्ण लौह-अयस्क हैं। इंडियन मिनरल्स ईयरबुक, 2022 के अनुसार हेमेटाइट के प्रमुख भंडार/संसाधन ओडिशा (39%), झारखंड (20%), छत्तीसगढ़ (19%), कर्नाटक (12%) तथा गोवा (5%) स्थित है। इस प्रकार हेमेटाइट का ओडिशा एवं झारखंड में भंडार कुल 59% ही है। इसी प्रकार मैग्नेटाइट भंडार/संसाधन मुख्यतः पांच राज्यों में स्थित है- कर्नाटक (69.50%), आंध्र प्रदेश (13.10%), राजस्थान (7.10%), तमिलनाडु (4.70%) एवं गोवा (2.30%), इस प्रकार विकल्प (b) गलत है। अन्य विकल्प सही हैं।

12. बैलाडिला खान किस खनिज से संबंधित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) लौह अयस्क
Solution:बैलाडिला खान, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित है। यहां हेमेटाइट लौह अयस्क का खनन किया जाता है। हेमेटाइट, उच्च गुणवत्ता वाला लौह अयस्क है। यह मुख्य रूप से छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश एवं गोवा आदि राज्यों में पाया जाता है।

13. निम्नलिखित का सही मिलान कीजिए - [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

सूची-I (स्थान )सूची-II (राज्य )
1. बैलाडिलाA. ओडिशा
2. केन्दुझरB. कर्नाटक
3. बालाघाटC. छत्तीसगढ़
4. कुद्रेमुखD. मध्य प्रदेश

कूट:

1234
(a)ABCD
(b)CADB
(c)CABD
(d)ACDB
Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-I (स्थान )सूची-II (राज्य )
बैलाडिलाछत्तीसगढ़
केन्दुझरओडिशा
बालाघाटमध्य प्रदेश
कुद्रेमुखकर्नाटक

छत्तीसगढ़ के बैलाडिला से उत्तम किस्म के हेमेटाइट एवं मैग्नेटाइट लौह अयस्क का उत्पादन किया जाता है। कुद्रेमुख में कर्नाटक का प्रसिद्ध लौह अयस्क खान है। ओडिशा के केन्दुझर में लौह अयस्क, मैंगनीज, क्रोमाइट, क्वार्टजाइट, बॉक्साइट, सोना, पाइरोफिलाइट प्रमुख खनिज पाए जाते हैं। मध्य प्रदेश का बालाघाट मुख्यतः तांबा के खनन हेतु प्रसिद्ध है।

14. निम्नलिखित स्थानों में तांबा कहां पाया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (d) मलाजखंड (बालाघाट)
Solution:इंडियन मिनरल्स ईयरबुक, 2022 के अनुसार, भारत में तांबा का सर्वाधिक उत्पादन मध्य प्रदेश राज्य से होता है। मलाजखंड (बालाघाट), मध्य प्रदेश का प्रमुख तांबा उत्पादक क्षेत्र है।

15. मलाजखंड किस खनिज उत्पादन से संबंधित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (b) तांबा
Solution:इंडियन मिनरल्स ईयरबुक, 2022 के अनुसार, भारत में तांबा का सर्वाधिक उत्पादन मध्य प्रदेश राज्य से होता है। मलाजखंड (बालाघाट), मध्य प्रदेश का प्रमुख तांबा उत्पादक क्षेत्र है।

16. सूची I एवं सूची II को सुमेलित कीजिए एवं नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए - [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

सूची-I (खनन क्षेत्र) सूची-II (खनिज)
1. कालाहांडी1. सोना
2. जावरii. तांबा
3. कोलारiii. बॉक्साइट
4. मोसाबनीiv. जस्ता व सीसा

कूट:

ABCD
(a)iiiiiiiv
(b)iiviiiii
(c)iiiiviii
(d)iiiiiivi
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलन निम्नानुसार है -
सूची-I (खनन क्षेत्र) सूची-II (खनिज)
कालाहांडीबॉक्साइट
जावरजस्ता व सीसा
कोलारसोना
मोसाबनीतांबा

17. भारत के निम्नलिखित राज्यों में से कौन अभ्रक का सबसे बड़ा उत्पादक है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1990, 2015]

Correct Answer: (a) आंध्र प्रदेश
Solution:वर्ष 2022 के IMYB में अभ्रक अयस्क का सबसे बड़ा उत्पादनकर्ता राज्य राजस्थान (2021-22 में) है। वर्ष 2020-21 में आंध्र प्रदेश दूसरा बड़ा उत्पादक राज्य था, जबकि वर्ष 2021-22 में केवल राजस्थान अभ्रक का एकमात्र उत्पादक राज्य है।

18. तालचिर प्रसिद्ध कोयला क्षेत्र है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) ओडिशा का
Solution:तालचिर (तलचर) ओडिशा में अवस्थित प्रसिद्ध कोयला क्षेत्र है। यहां के कोयला क्षेत्र का प्रबंध कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी महानदी कोल फील्ड लि. द्वारा किया जाता है।

19. सुमेलित कीजिए- [M.P. P.C.S. (Pre) 1991]

A. खेतड़ी - 1. लोहा
B. झरिया - 2. तांबा
C. सिंहभूम - 3. कोयला

 

 

Correct Answer: (a) 1C, 2A, 3B
Solution:खेतड़ी राजस्थान के झुंझुनू जिले में स्थित प्रमुख तांबा खान है। झरिया झारखंड राज्य की प्रमुख कोयला खान है। झारखंड का सिंहभूम क्षेत्र लौह अयस्क का प्रमुख उत्पादक है। अतः विकल्प (a) सही सुमेलित है।

20. खनिजों के भंडारों की प्रचुरता और संबंधित जिलों को सुमेलित कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre) 1994]

सूची-Iसूची-II
(A) हीरा1. बस्तर, दुर्ग
(B) लौह अयस्क2. पन्ना
(C) बॉक्साइट3. सरगुजा, मंडला, सतना, बालाघाट, बिलासपुर
(D) कोयला4. सीधी, सरगुजा, बिलासपुर, रायगढ़, शहडोल, छिंदवाड़ा, बैतूल

कूट:

ABCD
(a)2134
(b)1423
(c)3421
(d)4231
Correct Answer: (a)
Solution:हीरा खनिज का उत्खनन मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से किया जाता है। छत्तीसगढ़ के बस्तर, दुर्ग, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव एवं बिलासपुर जिलों से लौह अयस्क का उत्खनन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा, रायगढ़ और बिलासपुर जिलों से बॉक्साइट मध्य प्रदेश के सीधी, शहडोल, छिंदवाड़ा एवं बैतूल जिलों से कोयला का उत्खनन किया जा रहा है।