भारत का भूगोल (Part-IV)

Total Questions: 52

21. केरल के समुद्री तट पर कौन-सा परमाणु खनिज पाया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (c) थोरियम
Solution:केरल के समुद्री तट में मोनाजाइट परमाणु खनिज पाया जाता है। मोनाजाइट खनिज में थोरियम एवं यूरेनियम भी पाया जाता है। इंडियन मिनरल्स ईयर बुक, 2022 के अनुसार सर्वाधिक मोनाजाइट संसाधन वाले 4 राज्य क्रमशः हैं- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु एवं केरल ।

22. जवाहर सागर जल-विद्युत परियोजना किस नदी पर स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (b) चंबल
Solution:जवाहर सागर जल-विद्युत परियोजना चंबल नदी पर स्थित है। यह चंबल घाटी विकास योजना से संबंधित है। यह परियोजना राजस्थान में स्थित है।

23. भारत के निम्नलिखित में से किन राज्यों में पवन ऊर्जा के विकास की संभावनाएं अधिक हैं? [M.P. P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (c) तमिलनाडु एवं गुजरात
Solution:नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के रिपोर्ट 2020-21 के अनुसार, देश में भूमिस्तर से ऊपर 100 मीटर पर लगभग 302.25 गीगावॉट एवं 120 मीटर पर लगभग 695.50 गीगावॉट कुल पवन ऊर्जा क्षमता है। इसके अनुसार दिए गए विकल्पों में से पवन ऊर्जा के विकास की अधिक संभावनाओं वाले राज्य (गीगावॉट में) इस प्रकार हैं-
राज्य भूमिस्तर से 100 मी. की ऊंचाई पर भूमिस्तर से 120 मी. की ऊंचाई पर
गुजरात84.43142.56
राजस्थान18.77127.75
तमिलनाडु33.8068.75

24. निम्नलिखित में से कौन विद्युत उत्पादन के क्षेत्र से संबंधित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (d) एन.एच.पी.सी.
Solution:एन.एच.पी.सी. लि. (पहले नाम नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर कॉर्पोरेशन लि.) जल विद्युत उत्पादन से संबंधित है। इसका गठन वर्ष 1975 में किया गया। इसका उद्देश्य पूर्ण रूप से जल विद्युत उत्पादन के लिए समेकित एवं दक्ष विकास की योजना बनाना, विकसित करना एवं संगठित करना है।

25. इनमें से कौन नवीनीकृत संसाधन नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Solution:नवीकरणीय संसाधन अथवा नव्य संसाधन वे संसाधन हैं, जिनके भंडार में प्राकृतिक/पारिस्थितिक प्रक्रियाओं द्वारा पुनर्स्थापन होता रहता है। सामान्यतया नवीकरणीय संसाधनों में नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन शामिल किए जाते हैं। जैसे सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, भू-तापीय ऊर्जा इत्यादि। उपर्युक्त विकल्पों में सभी नवीनीकृत संसाधन हैं। अतः विकल्प (d) सही उत्तर होगा।

26. टाटीपाका तेल रिफाइनरी कहां स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) आंध्र प्रदेश
Solution:टाटीपाका तेल रिफाइनरी भारत के आंध्र प्रदेश में स्थित है।

27. स्टेनलेस स्टील मिश्रधातु है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) लोहे और क्रोमियम का
Solution:स्टेनलेस (धब्बारहित) स्टील (Stainless Steel) बनाने में सामान्यतः क्रोमियम एवं निकेल को प्रयोग में लाया जाता है। इन दोनों को ही लौह धातु के साथ मिलाकर कुछ मात्रा में कार्बन डालकर स्टेनलेस स्टील तैयार कर लिया जाता है।

28. सही जोड़े बनाइए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

सूची-Iसूची-II
A. जरी के बटुए1. उज्जैन
B. भैरवगढ़ के प्रिंट2. धार
C. बाग की हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट)3. भोपाल
D. चंदेरी की साड़ियां4. अशोकनगर

कूट:

ABCD
(a)3124
(b)1342
(c)1324
(d)3142
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेल इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
जरी के बटुएभोपाल
भैरवगढ़ के प्रिंटउज्जैन
बाग की हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट)धार
चंदेरी की साड़ियांअशोकनगर

29. नेपानगर का संबंध किस उद्योग से है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (b) अखबारी कागज
Solution:नेपानगर का संबंध अखबारी कागज उद्योग से है। यह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में है। इसे वर्ष 1947 में एक निजी उद्यमी द्वारा स्थापित किया गया था। इसका प्रबंधन वर्ष 1949 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने अंतर्गत ले लिया गया था। यह देश की प्रथम स्वदेशी न्यूजप्रिंट विनिर्माण इकाई है।

30. उर्वरक उद्योग के लिए कौन-सा कच्चा माल नहीं है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (d) कॉस्टिक सोडा
Solution:दिए गए विकल्पों में कॉस्टिक सोडा, उर्वरक उद्योग के लिए कच्चा माल नहीं है। वहीं नेफ्था, जिप्सम एवं सल्फर उर्वरक उद्योग में कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होते हैं।