भारत का भूगोल (Part-IV)

Total Questions: 52

31. सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट कहां स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (c) मैसुरू
Solution:केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिक अनुसंधान संस्थान (सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट CFTRI) मैसुरू (कर्नाटक) में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1950 में हुई थी। यह वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के अंतर्गत एक प्रयोगशाला है। इसके तीन संसाधन (Resource) केंद्र हैं- हैदराबाद, लखनऊ एवं मुंबई।

32. राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान केंद्र' कहां स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (b) करनाल
Solution:राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (National Dairy Research Insti-tute - NDRI), करनाल (हरियाणा) में स्थित है।

33. 'राष्ट्रीय एटलस और थिमेटिक मानचित्रण संगठन' स्थित है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) कोलकाता में
Solution:राष्ट्रीय एटलस और थिमेटिक मानचित्रण संगठन' (National Atlas and Thematic Mapping Organisation- NATMO) भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन कार्य करता है। इसका मुख्यालय साल्ट लेक (विधान नगर), कोलकाता में स्थित है।

34. भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-सा है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) राष्ट्रीय राजमार्ग 7
Solution:प्रश्नकाल में भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग सं. 7 (NH-7) था। यह राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,

महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों से होकर गुजरता था। 5 मार्च, 2010 को जारी अधिसूचना के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों को नया क्रम प्रदान किया गया है। इस नए क्रम के तहत भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या NH-27 EW है। पोरबंदर (गुजरात) से सिलचर (असम) तक यह राजमार्ग लगभग 4112.62 किमी. लंबा है। यह राजमार्ग असम, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल राज्यों से गुजरता है।

35. भारत की स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना जोड़ती है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) दिल्ली, - मुंबई,- चेन्नई - कोलकाता को
Solution:राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई को जोड़ती है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 5,846 किमी. है। उत्तर-दक्षिण गलियारा श्रीनगर से कन्याकुमारी को जोड़ता है। पूर्व-पश्चिम गलियारा सिलचर से पोरबंदर को जोड़ता है।

36. 'प्रधानमंत्री भारत जोड़ो परियोजना' संबंधित है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) राजमार्गों के विकास से
Solution:'प्रधानमंत्री भारत जोड़ो परियोजना' (PMBJP) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जो कि राजमार्गों के विकास से संबंधित है। इस परियोजना के तहत गलियारे के माध्यम से पर्यटन स्थलों और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों को BOT (Built, Operate, Transfer) के आधार पर चार लेन सड़क से जोड़ा जाना है।

37. स्वर्णिम चतुर्भुज का पूर्वी-पश्चिम गलियारा निम्नलिखित में से किन केंद्रों (नाभिक) को जोड़ती है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) सिलचर एवं पोरबंदर को
Solution:पूर्व-पश्चिम गलियारा सिलचर को पोरबंदर से तथा उत्तर-दक्षिण गलियारा श्रीनगर को कन्याकुमारी से जोड़ता है। ये एक-दूसरे को झांसी (उत्तर प्रदेश) में काटते हैं। इसीलिए झांसी को दोनों दिशाओं का केंद्र बिंदु माना गया है।

38. निम्नलिखित राष्ट्रीय राजमार्गों में से किसकी मध्य प्रदेश में लंबाई सर्वाधिक है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) एन. एच.-3 आगरा-ग्वालियर-देवास (मुंबई)
Solution:पुरानी संख्या के आधार पर मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-3 दिए गए विकल्प में सर्वाधिक (712 किमी.) लंबा है। इसकी कुल लंबाई लगभग 1161 किमी. थी।

39. निम्न में से कौन-सा राष्ट्रीय राजमार्ग मध्य प्रदेश राज्य से नहीं गुजरता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) NH-3
Solution:5 मार्च, 2010 को भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या को परिवर्तित कर नई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या जारी की गई थी। इस नवीन सूची के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग एवं संबंधित राज्यों की सूची निम्नवत है-

NH-3 पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर (अविभाजित)

NH-7 हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड

NH-8 असम, त्रिपुरा

NH-12 पश्चिम बंगाल

अतः उपर्युक्त में से कोई भी राष्ट्रीय राजमार्ग मध्य प्रदेश राज्य से नहीं गुजरता है। यदि प्रश्न पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रम संख्या पर आधारित होता तो राष्ट्रीय राजमार्ग (Old) 8 सही उत्तर होता। परंतु प्रश्न में स्पष्टता का अभाव है। चूंकि प्रश्न वर्ष 2020 में पूछा गया है तथा नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या प्रभावी हो गई है, इसलिए यह प्रश्न त्रुटिपूर्ण प्रतीत होता है।

40. इंदौर से जयपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का संशोधित नंबर क्या है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) 52
Solution:इंदौर से जयपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का संशोधित नंबर 52 है। यह राष्ट्रीय राजमार्गों की पुरानी संख्यानुसार एन.एच. 3 का भाग था।