भारत का भूगोल (Part-IV)

Total Questions: 52

41. भारत की पहली रेलवे लाइन किन स्थानों के बीच कब बनी ? [M.P.P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (c) मुंबई-थाणे के बीच 1853 में
Solution:भारत में लॉर्ड डलहौजी के काल में सर्वप्रथम रेल मार्ग 1853 ई. में बनकर तैयार हुआ, जिस पर 16 अप्रैल, 1853 को मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे) से थाणे के बीच पहली ट्रेन चलाई गई थी।

42. दक्षिणी-पूर्वी रेलवे का मुख्यालय है- [M.P.P.C.S (Pre) 1990]

Correct Answer: (d) कोलकाता
Solution:दक्षिण-पूर्व रेलवे (South-Eastern Railway) का मुख्यालय कोलकाता है, जबकि भुवनेश्वर में पूर्व तट रेलवे (Eastern Coastal Railway) का मुख्यालय है।

43. साल की लकड़ी का उपयोग अधिकतर किस उद्योग में होता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) रेलवे स्लीपर
Solution:साल या साखू की लकड़ी बहुत ही कठोर, भारी, मजबूत तथा भूरे रंग की होती है। इसकी प्रमुख विशिष्टता वजनी होने के कारण इसका प्रयोग अधिकांशतः रेलवे स्लीपर के निर्माण में होता है। मलाया में इस लकड़ी से जहाज बनाया जाता है।

44. भारत में निम्नलिखित में से कहां सबसे बड़ा पोत-प्रांगण (शिपयार्ड) है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) कोच्चि (कोचीन)
Solution:पोत प्रांगण (Shipyard) वह स्थल है, जहां जहाजों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य होता है। इस दृष्टि से कोचीन (कोच्चि) शिपयार्ड भारत का सबसे बड़ा पोत प्रांगण है।

45. निम्नलिखित में से कौन-सा पोताश्रय नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) बंगलुरू
Solution:उपर्युक्त विकल्पों में से बंगलुरू एक बंदरगाह और पोताश्रय नहीं है। इसकी स्थिति भारतीय भू-भाग के अंदरूनी क्षेत्र में है, न कि समुद्र तट पर।

46. मध्य प्रदेश का कौन-सा हवाई अड्डा क्रियाशील नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (b) पन्ना
Solution:दिए गए विकल्पों में पन्ना हवाई अड्डा क्रियाशील नहीं है। इसके अतिरिक्त खंडवा एवं सतना के हवाई अड्डे भी क्रियाशील नहीं हैं। वहीं भोपाल, जबलपुर, खजुराहो, इंदौर एवं ग्वालियर हवाई अड्डे क्रियाशील हैं।

47. निम्नलिखित में से किस राज्य में सबरीमाला स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) केरल
Solution:केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से लगभग 191 किमी. की दूरी पर पश्चिमी घाट के सह्याद्री पर्वत श्रृंखलाओं के घने वनों के बीच, समुद्र तल से लगभग 3000 फीट की ऊंचाई पर सबरीमाला मंदिर स्थित है।

48. निम्न में से विश्व में कौन-सा देश उर्वरक उत्पादक तथा उपभोक्ता के रूप में तीसरे स्थान पर है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) भारत
Solution:प्रश्नकाल में भारत, विश्व में उर्वरक उत्पादक और उपभोक्ता के रूप में तीसरे स्थान पर था।

49. सुमेलित कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre) 1995]

सूची-Iसूची-II
A. रामेश्वरम1. उत्तर प्रदेश
B. द्वारिका2. तमिलनाडु
C. सारनाथ3. गुजरात
D. महाकाल मंदिर4. मध्य प्रदेश

कूट:

ABCD
(a)2314
(b)3142
(c)1423
(d)4314
Correct Answer: (a)
Solution:रामेश्वरम तमिलनाडु के रामनाथपुरम में द्वारिका (द्वारका) गुजरात में, सारनाथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में तथा महाकाल मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन में अवस्थित है।

50. सुमेलित कीजिए- [M.P. P.C.S. (Pre) 1995]

सूची-Iसूची-II
A. एशबाग स्टेडियम1. मुंबई
B. ब्रेबर्न स्टेडियम2. भोपाल
C. ग्रीनपार्क3. कोलकाता
D. इडेन गार्डेन्स4. कानपुर

कूट:

ABCD
(a)4213
(b)2143
(c)1423
(d)3142
Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेल इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
एशबाग स्टेडियमभोपाल
ब्रेबर्न स्टेडियममुंबई
ग्रीनपार्ककानपुर
इडेन गार्डेन्सकोलकाता