भारत का विभाजन एवं स्वतंत्रता (UPPCS)

Total Questions: 50

21. इनमें से किसने 1947 में भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमाएं खींचने के लिए स्थापित की गई दो सीमा आयोगों का नेतृत्व किया था? [68th B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (a) सिरिल रेडक्लिफ
Solution:जून 1947 में ब्रिटिश अधिवक्ता सर सिरिल जान रेडक्लिफ को पंजाब और बंगाल के दो सीमा आयोगों का अध्यक्ष बनाया गया। इस आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही भारत और पाकिस्तान के मध्य सीमा का निर्धारण किया गया।

22. भारत के विभाजन को टालने का अंतिम अवसर समाप्त हो गया था- [I.A.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (c) कैबिनेट मिशन को अस्वीकार करने के साथ ही
Solution:16 मई, 1946 को कैबिनेट मिशन ने अपने प्रस्तावों की घोषणा की, जिसमें अन्य बातों के साथ मुस्लिम लीग की पाकिस्तान की मांग को ठुकरा दिया गया था। किंतु मुस्लिम लीग, जिसने 6 जून, 1946 को कैबिनेट मिशन योजना स्वीकार कर ली थी, 29 जुलाई, 1946 को अपनी स्वीकृति वापस ले ली, फलतः भारत के विभाजन को टालने का अंतिम अवसर भी समाप्त हो गया।

23. 14 जून, 1947 को कांग्रेस के दिल्ली अधिवेशन में भारत के विभाजन का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ। इस अधिवेशन के अध्यक्ष थे- [U.P.P.C.S. (Pre) 2007 U.P.P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (c) आचार्य जे.बी. कृपलानी
Solution:14/15 जून, 1947 को जिस समय कांग्रेस महासमिति ने दिल्ली में भारत के विभाजन का प्रस्ताव स्वीकृत किया उस समय कांग्रेस के अध्यक्ष आचार्य जे.बी. कृपलानी थे। इस प्रस्ताव को गोविंद बल्लभ पंत ने प्रस्तुत किया था, इसका समर्थन मौलाना अबुल कलाम आजाद ने किया (जो पहले विभाजन के विरोधी थे) तथा सरदार पटेल और जवाहरलाल नेहरू ने भी इसका समर्थन किया। नवंबर, 1947 में जे. बी. कृपलानी ने कांग्रेस की अध्यक्षता से त्यागपत्र दे दिया। कृपलानी के त्यागपत्र के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। वर्ष 1948 में कांग्रेस के जयपुर अधिवेशन में पट्टाभि सीतारमैया कांग्रेस के अगले अध्यक्ष बने। वर्ष 1950 में कांग्रेस के नासिक अधिवेशन में पुरुषोत्तम दास टंडन कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने। इसके बाद वर्ष 1951 से 1954 तक कांग्रेस के अध्यक्ष पं. जवाहरलाल नेहरू रहे।

24. वर्ष 1947 के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिल्ली अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की? [47th B.P.S.C. (Pre) 2005]

Correct Answer: (a) जे.बी. कृपलानी
Solution:14/15 जून, 1947 को जिस समय कांग्रेस महासमिति ने दिल्ली में भारत के विभाजन का प्रस्ताव स्वीकृत किया उस समय कांग्रेस के अध्यक्ष आचार्य जे.बी. कृपलानी थे। इस प्रस्ताव को गोविंद बल्लभ पंत ने प्रस्तुत किया था, इसका समर्थन मौलाना अबुल कलाम आजाद ने किया (जो पहले विभाजन के विरोधी थे) तथा सरदार पटेल और जवाहरलाल नेहरू ने भी इसका समर्थन किया। नवंबर, 1947 में जे. बी. कृपलानी ने कांग्रेस की अध्यक्षता से त्यागपत्र दे दिया। कृपलानी के त्यागपत्र के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। वर्ष 1948 में कांग्रेस के जयपुर अधिवेशन में पट्टाभि सीतारमैया कांग्रेस के अगले अध्यक्ष बने। वर्ष 1950 में कांग्रेस के नासिक अधिवेशन में पुरुषोत्तम दास टंडन कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने। इसके बाद वर्ष 1951 से 1954 तक कांग्रेस के अध्यक्ष पं. जवाहरलाल नेहरू रहे।

25. नई दिल्ली में वर्ष 1947 में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की बैठक में निम्नलिखित में से किसने विभाजन के प्रस्ताव का समर्थन किया था? [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (d) अबुल कलाम आजाद
Solution:3 जून, 1947 की विभाजन योजना की पुष्टि के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की 14/15 जून, 1947 को हुई बैठक में गोविंद बल्लभ पंत ने भारत विभाजन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया और मौलाना अबुल कलाम आजाद ने उसका समर्थन (Seconded) किया था।

26. निम्नलिखित में से किसने 1947 के कांग्रेस कमेटी की बैठक द्वारा विभाजन के प्रस्ताव के पारित होने को 'राष्ट्रवाद का संप्रदायवाद के पक्ष में समर्पण' के रूप में लिया? [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) डॉ. किचलू
Solution:डॉ. सैफुद्दीन किचलू ने वर्ष 1947 में कांग्रेस कमेटी की बैठक द्वारा विभाजन के प्रस्ताव के पारित होने को 'राष्ट्रवाद का संप्रदायवाद के पक्ष में समर्पण' के रूप में लिया। पंजाब प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सैफुद्दीन किचलू विभाजन के प्रबल विरोधी थे। भा रत की स्वतंत्रता के बाद इन्होंने स्वयं को कांग्रेस पार्टी से पृथक कर लिया और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़ गए ।

27. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की 14-15 जून, 1947 को संपन्न हुई बैठक में भारत-विभाजन के विपक्ष में किसने मतदान किया था? [U.P. P.C.S. (Pre)2002]

Correct Answer: (b) खान अब्दुल गफ्फार खां
Solution:14-15 जून, 1947 को संपन्न अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में भारत-विभाजन के विपक्ष में खान अब्दुल गफ्फार खां (सीमांत गांधी) के साथ ही डॉ. सैफुद्दीन किचलू, पुरुषोत्तम दास टंडन इत्यादि ने मतदान किया था। भारत विभाजन का प्रस्ताव गोविंद बल्लभ पंत ने पेश किया, इस प्रस्ताव का समर्थन अबुल कलाम आजाद ने किया (जो पहले विभाजन के विरोधी थे) तथा वल्लभभाई पटेल और जवाहर लाल नेहरू ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया।

28. 14/15 अगस्त, 1947 की मध्य रात्रि को अंतरिम संसद के रूप में किसने सत्ता ग्रहण की? [M.P. P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) संविधान सभा
Solution:14 अगस्त, 1947 की मध्य रात्रि को अंतरिम संसद के रूप में संविधान सभा ने सत्ता ग्रहण की। "नियत दिन" से और जब तक दोनों डोमिनियनों की संविधान सभाएं नए संविधान की रचना न कर लें और उनके अधीन नए विधानमंडल गठित न हो जाएं तब तक संविधान सभा को ही अपने डोमिनियन के केंद्रीय विधानमंडल के रूप में कार्य करना था। 14/15 अगस्त की मध्य रात्रि को भारतीय संघ की संविधान सभा की बैठक हुई। स्वतंत्रता के अवसर पर संविधान सभा के सदस्यों के मध्य जवाहरलाल नेहरू ने प्रभावशाली भाषण दिया।

29. 14/15 अगस्त, 1947 की मध्य रात्रि केंद्रीय असेम्बली में इकबाल का गीत 'हिन्दोस्तां हमारा' तथा 'जन-गण-मन' किसने गाया ? [U.P. P.C.S. (Pre.) 2010]

Correct Answer: (c) सुचेता कृपलानी
Solution:14 अगस्त, 1947 की मध्य रात्रि केंद्रीय असेम्बली में 'जन-गण-मन' तथा मो. इकबाल द्वारा रचित गीत 'सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा' श्रीमती सुचेता कृपलानी ने गाया था।

30. पहले अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री की नियुक्ति की थी- [U.P. P.C.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (a) गवर्नर जनरल ने
Solution:पहले अवसर पर पं. जवाहरलाल नेहरू की भारत के प्रधानमंत्री पद पर नियुक्ति तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन ने की थी।