भारत का विभाजन एवं स्वतंत्रता (UPPCS)

Total Questions: 50

31. स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे? [M.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (d) लॉर्ड माउंटबेटन
Solution:स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन (1947-48) और प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (1948-50) थे।

32. निम्नांकित में से कौन स्वतंत्र भारत का प्रथम गवर्नर जनरल था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (a) लॉर्ड माउंटबेटन
Solution:स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन (1947-48) और प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (1948-50) थे।

33. स्वतंत्र भारत का अंतिम गवर्नर जनरल कौन था? [M.P. P.C.S. (Pre) 1998 Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006 46th B.P.S.C. (Pre) 2004 M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) सी. राजगोपालाचारी
Solution:सी. राजगोपालाचारी वर्ष 1948-50 के दौरान स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय और अंतिम गवर्नर जनरल थे। इस पद पर वे 26 जनवरी, 1950 तक रहे। वर्ष 1952-1954 तक वे मद्रास के मुख्यमंत्री रहे। वर्ष 1959 में विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेसी नेताओं से मतभेद के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़कर 'स्वतंत्र पार्टी' का गठन किया।

34. स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल थे- [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) राजगोपालाचारी
Solution:सी. राजगोपालाचारी वर्ष 1948-50 के दौरान स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय और अंतिम गवर्नर जनरल थे। इस पद पर वे 26 जनवरी, 1950 तक रहे। वर्ष 1952-1954 तक वे मद्रास के मुख्यमंत्री रहे। वर्ष 1959 में विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेसी नेताओं से मतभेद के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़कर 'स्वतंत्र पार्टी' का गठन किया।

35. भारत के प्रथम एवं अंतिम भारतीय गवर्नर जनरल थे- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007 U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2006]

Correct Answer: (c) सी. राजगोपालाचारी
Solution:सी. राजगोपालाचारी वर्ष 1948-50 के दौरान स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय और अंतिम गवर्नर जनरल थे। इस पद पर वे 26 जनवरी, 1950 तक रहे। वर्ष 1952-1954 तक वे मद्रास के मुख्यमंत्री रहे। वर्ष 1959 में विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेसी नेताओं से मतभेद के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़कर 'स्वतंत्र पार्टी' का गठन किया।

36. भारत का अंतिम वायसराय था- [M.P.P.C.S. (Pre) 2010 Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (b) लॉर्ड माउंटबेटन
Solution:भारत के अंतिम ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन थे। उन्होंने 24 मार्च, 1947 को कार्यभार संभाला और 3 जून, 1947 को भारत विभाजन की योजना प्रस्तुत की।

37. स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि मंत्री थे- [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006 U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (b) बी.आर. अंबेडकर
Solution:स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि मंत्री बी. आर. अंबेडकर थे। स्वतंत्रता के समय महात्मा गांधी की सलाह पर उन्हें केंद्रीय विधि मंत्री का पद संभालने का न्यौता दिया गया था। इस भूमिका में उन्होंने संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में काम किया।

38. बिल्कुल प्रारंभ से भारत के राष्ट्रपति के पद पर आसीन व्यक्तियों का निम्नलिखित में से कौन एक सही क्रम है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2009]

Correct Answer: (d) राजेंद्र प्रसाद, एस. राधाकृष्णन, जाकिर हुसैन, वी.वी. गिरि
Solution:राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले (1950 से 1962), एस. राधाकृष्णन दूसरे (1962 से 1967), जाकिर हुसैन तीसरे (1967 से 1969) तथा वी.वी. गिरि चौथे (1969 से 1974) राष्ट्रपति थे।

39. लॉर्ड माउंटबेटन की अध्यक्षता में बनी विभाजन परिषद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया था- [U.P. P.C.S. (Mains) 2009]

1. अबुल कलाम आजाद ने                  2. जवाहरलाल नेहरू ने

3. सरदार पटेल ने                              4. राजेंद्र प्रसाद ने

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

कूट :

Correct Answer: (b) 2 तथा 3
Solution:लॉर्ड माउंटबेटन की अध्यक्षता में बनी विभाजन परिषद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से जवाहरलाल नेहरू एवं सरदार पटेल सम्मिलित हुए थे। इसके परिणामस्वरूप लॉर्ड माउंटबेटन ने 3 जून को अपनी योजना प्रस्तुत की थी।

40. माउंटबेटन योजना (जून, 1947) ने निम्नलिखित में से किस (किन) प्रांत (प्रांतों) में लोक निर्णयार्थ संस्तुति की थी? [Jharkhand P.C.S (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से सभी
Solution:माउंटबेटन योजना (3 जून, 1947) के अनुसार, पंजाब और बंगाल की प्रांतीय सभाओं की बैठक दो भागों में होनी थी- एक मुस्लिम बहुसंख्यक भाग और दूसरा शेष प्रांत के प्रतिनिधियों का। प्रांतीय सभाओं के ये दोनों भाग पृथक-पृथक बैठकें करके यह निश्चित करेंगे कि प्रांतों का बंटवारा हो कि नहीं। यदि किसी एक भाग का साधारण बहुमत बंटवारे के पक्ष में मत देता है, तो बंटवारे का प्रबंध किया जाएगा। उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रांत में जनमत संग्रह (Referendum) का प्रावधान था और सिंध, बलूचिस्तान तथा असम के मुस्लिम बहुसंख्यक जिले सिलहट में भी जनमत संग्रह का प्रावधान था।