भारत का संवैधानिक विकास (UPPCS) (भाग – 2)

Total Questions: 25

21. निम्नलिखित अधिनियमों में से किसके द्वारा भारत परिषद (इंडिया कौंसिल) को समाप्त किया गया? [U.P. R.O./A.R.O. (Re-Exam) (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) भारत सरकार अधिनियम, 1935
Solution:ब्रिटिश शासनकाल के दौरान वर्ष 1935 का भारत शासन अधिनियम पारित किया गया। इस अधिनियम के द्वारा ही भारत परिषद (इंडिया कौंसिल) को समाप्त कर दिया गया। केंद्र एवं राज्यों के बीच शक्तियों का बंटवारा किया गया तथा राज्य में द्वैध शासन समाप्त कर केंद्र में द्वैध शासन को लागू किया गया। 1935 के भारत सरकार अधिनियम द्वारा स्थापित होने वाले संघ में अवशिष्ट शक्तियां गवर्नर जनरल को प्रदान की गई थीं।

22. यह किसने कहा- "मुझे इस आरोप के संबंध में कोई क्षमा नहीं मांगनी है कि संविधान के प्रारूप में गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1935 के एक बड़े भाग को पुनः उत्पादित कर दिया गया है?" [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (d) डॉ. बी.आर. अंबेडकर
Solution:29 अगस्त, 1947 को डॉ. भीमराव अंबेडकर के सभापतित्व में प्रारूप समिति नियुक्त की गई। प्रारूप समिति द्वारा तैयार किया गया भारत के संविधान का प्रारूप 21 फरवरी, 1948 को संविधान सभा के अध्यक्ष को पेश किया गया। 4 नवंबर, 1948 को संविधान सभा में संविधान के प्रारूप को विचार के लिए पेश करते समय डॉ. अंबेडकर ने प्रारूप की कुछ आम आलोचनाओं का उत्तर देते हुए कहा कि संविधान के प्रारूप में भारत शासन अधिनियम, 1935 के अधिकांश प्रावधान को ज्यों का त्यों शामिल कर लिया गया है, मैं उसके बारे में कोई क्षमा याचना नहीं करता। किसी से उधार लेने में कोई शर्म की बात नहीं है। इसमें कोई चोरी नहीं है। संविधान के मूल विचारों के बारे में किसी का कोई पेटेंट अधिकार नहीं है।

23. "क्या आप मुझे एक भी स्वतंत्र देश दिखा सकते हैं जहां पृथक मताधिकार हो ?..... ..अंग्रेज जा चुके हैं, परंतु वे शरारत छोड़ गए हैं।" [U.P.P.C.S. (Pre) 2021]

निम्नलिखित में से किसने उपर्युक्त वाक्य को संविधान सभा के बहस में कहा था?

Correct Answer: (c) सरदार वल्लभभाई पटेल
Solution:संविधान सभा में पृथक निर्वाचक मंडल का विरोध करते हुए संयुक्त निर्वाचक मंडल के प्रस्ताव पर बोलते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल ने कहा था, "क्या आप मुझे एक भी स्वतंत्र देश दिखा सकते हैं.. अंग्रेज तो चले गए, मगर जाते-जाते शरारत का बीज बो गए। हम इस शरारत को और नहीं बढ़ाना चाहते......"

24. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2003]

सूची-Iसूची-II
A. दि रेगुलेटिंग एक्ट, 17731. प्रांतों की स्वायत्तता के लिए प्रावधान
B. भारतीय परिषद अधिनियम, 19092. द्वैध शासन का प्रारंभ
C. भारतीय सरकार अधिनियम, 19193. सांप्रदायिक निर्वाचन मंडल का प्रारंभ
D. भारत सरकार अधिनियम, 19354. सुप्रीम कोर्ट की स्थापना

      A

        B

      C

        D

(a)

1

2

3

4

(b)

4

3

2

1

(c)

2

1

4

3

(d)

3

4

1

2

Correct Answer: (b)
Solution:1773 के रेग्युलेटिंग एक्ट द्वारा कलकत्ता में एक सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना की गई। 1909 के एक्ट द्वारा मुसलमानों के लिए पृथक मताधिकार तथा पृथक निर्वाचन क्षेत्रों की स्थापना की गई। 1919 के अधिनियम द्वारा प्रांतों में द्वैध शासन प्रणाली लागू की गई। 1935 के अधिनियम द्वारा बाह्य रूप से प्रांतों को स्वायत्तता दे दी गई थी; परंतु वस्तुतः सारी कार्यकारी शक्तियां गवर्नर के पास थीं। उसे भी लगभग गवर्नर जनरल जैसी ही शक्तियां मिली थीं।

25. ब्रिटिश शासनकाल में संविधान के विकास में कौन-सा कानून ऐतिहासिक नहीं था ? [66th B.P.S.C (Pre) 2020]

Correct Answer: (d) प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स एक्ट, 1955
Solution:भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान ब्रिटिश सरकार के द्वारा रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773; चार्टर एक्ट, 1833 तथा गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1919 पारित किया गया था, जबकि प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स एक्ट, 1955 भारतीय संसद द्वारा पारित किया गया था।