भारत का संवैधानिक विकास (UPPCS)

Total Questions: 50

11. भारतीय व्यापार में ईस्ट इंडिया कंपनी का एकाधिकार समाप्त किया गया- [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (c) 1813 में
Solution:1813 ई. के चार्टर एक्ट द्वारा कंपनी का भारतीय व्यापार का एकाा- धिकार समाप्त कर दिया गया। यद्यपि उसके चीन के व्यापार तथा चाय के व्यापार का एकाधिकार चलता रहा। इस चार्टर कानून ने ही कंपनी के भारतीय क्षेत्रों में ईसाई मिशनरियों को प्रवेश की अनुमति दे दी। यद्यपि चार्टर एक्ट, 1833 के द्वारा कंपनी के समस्त वाणिज्यिक अधिकार समाप्त कर दिए गए तथा उसे भविष्य में केवल राजनैतिक कार्य ही करने थे।

12. किस अधिनियम के द्वारा ब्रिटिश संसद ने चाय और चीन के साथ व्यापार को छोड़कर ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत के साथ व्यापारिक एकाधिकार को समाप्त कर दिया था? [U.P. R.O/A.R.O. (Mains) 2018]

Correct Answer: (a) 1813 का चार्टर अधिनियम
Solution:1813 ई. के चार्टर एक्ट द्वारा कंपनी का भारतीय व्यापार का एकाा- धिकार समाप्त कर दिया गया। यद्यपि उसके चीन के व्यापार तथा चाय के व्यापार का एकाधिकार चलता रहा। इस चार्टर कानून ने ही कंपनी के भारतीय क्षेत्रों में ईसाई मिशनरियों को प्रवेश की अनुमति दे दी। यद्यपि चार्टर एक्ट, 1833 के द्वारा कंपनी के समस्त वाणिज्यिक अधिकार समाप्त कर दिए गए तथा उसे भविष्य में केवल राजनैतिक कार्य ही करने थे।

13. निम्नलिखित में से किस अधिनियम द्वारा ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का भारत में व्यापारिक एकाधिकार समाप्त किया गया? [Chhattisgarh P.S.C. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) 1813 का चार्टर एक्ट
Solution:1813 ई. के चार्टर एक्ट द्वारा कंपनी का भारतीय व्यापार का एकाा- धिकार समाप्त कर दिया गया। यद्यपि उसके चीन के व्यापार तथा चाय के व्यापार का एकाधिकार चलता रहा। इस चार्टर कानून ने ही कंपनी के भारतीय क्षेत्रों में ईसाई मिशनरियों को प्रवेश की अनुमति दे दी। यद्यपि चार्टर एक्ट, 1833 के द्वारा कंपनी के समस्त वाणिज्यिक अधिकार समाप्त कर दिए गए तथा उसे भविष्य में केवल राजनैतिक कार्य ही करने थे।

14. चार्टर एक्ट, 1813 के संदर्भ में, क्या सही नहीं है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) इस एक्ट ने चाय का व्यापार सहित ईस्ट इंडिया कंपनी के एकाधिकार व्यापार को समाप्त कर दिया
Solution:1813 के चार्टर एक्ट के द्वारा कंपनी (ईस्ट इंडिया कंपनी) के भारतीय व्यापार के एकाधिकार को समाप्त कर दिया गया, यद्यपि चीन और चाय पर उसका व्यापारिक एकाधिकार बना रहा। शेष विकल्प सही हैं।

15. चार्टर अधिनियम, 1813 भारत के लिए महत्वपूर्ण समझे जाने का निम्नलिखित में से कौन-सा एक कारण है? [U.P.P.C.S (Mains) 2016]

Correct Answer: (c) इसके द्वारा भारतीयों की शिक्षा के लिए वित्तीय प्रावधान किया गया।
Solution:चार्टर अधिनियम, 1813 को भारत के लिए महत्वपूर्ण बनाने हेतु प्रावधान यह था कि एक लाख रुपया वार्षिक विद्वान भारतीयों के प्रोत्साहन, साहित्य के सुधार तथा पुनरुत्थान के लिए तथा भारतीय प्रदेशों में विज्ञान की उन्नति एवं आरंभ करने के लिए पृथक रख दिया जाए। इस अधिनियम के अनुसार सरकार ने जनता में शिक्षा प्रसार का बीड़ा उठाया।

16. चार्टर एक्ट, 1833 में निम्न प्रावधानों में से कौन-सा एक नहीं था? [I.A.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (d) गवर्नर जनरल की काउंसिल में विधि सदस्य के रूप में एक भारतीय की नियुक्ति
Solution:चार्टर एक्ट, 1833 द्वारा कंपनी के सभी वाणिज्यिक अधिकार समाप्त कर दिए गए तथा उसे भविष्य में केवल राजनैतिक कार्य ही करने थे। इस अधिनियम द्वारा बंगाल का गवर्नर जनरल अब भारत का गवर्नर जनरल बन गया। इस अधिनियम द्वारा कानून बनाने के लिए गवर्नर जनरल की परिषद में एक कानूनी सदस्य चौथे सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया। वह सदस्य भारतीय नहीं बल्कि अंग्रेज होना था। सर्वप्रथम मैकाले को विधि सदस्य के रूप में परिषद में शामिल किया गया। अतः विकल्प (d) असत्य है।

17. निम्नलिखित में से किस एक एक्ट द्वारा बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत के गवर्नर जनरल के रूप में अभिहित किया गया था? [I.A.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (d) 1833 का चार्टर एक्ट
Solution:चार्टर एक्ट, 1833 द्वारा कंपनी के सभी वाणिज्यिक अधिकार समाप्त कर दिए गए तथा उसे भविष्य में केवल राजनैतिक कार्य ही करने थे। इस अधिनियम द्वारा बंगाल का गवर्नर जनरल अब भारत का गवर्नर जनरल बन गया। इस अधिनियम द्वारा कानून बनाने के लिए गवर्नर जनरल की परिषद में एक कानूनी सदस्य चौथे सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया। वह सदस्य भारतीय नहीं बल्कि अंग्रेज होना था। सर्वप्रथम मैकाले को विधि सदस्य के रूप में परिषद में शामिल किया गया।

18. 'लोक सेवाओं' की परीक्षा इंग्लैंड तथा भारत में एक साथ करने की संस्तुति निम्न में किसके द्वारा की गई थी? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Mains) 2010]

Correct Answer: (c) मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड रिपोर्ट द्वारा
Solution:मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड ने वर्ष 1918 में प्रस्तुत अपनी रिपोर्ट में अनुशंसा की थी कि प्रशासन में भारतीयों की भागीदारी बढ़ानी चाहिए। रिपोर्ट में यह भी अनुशंसा की गई थी कि सिविल सेवा परीक्षा इंग्लैंड एवं भारत में एक साथ आयोजित की जानी चाहिए तथा उच्च भारतीय सिविल सेवा के एक-तिहाई पद भारतीयों के लिए आरक्षित होने चाहिए। मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड की संस्तुति के आधार पर ही वर्ष 1922 से सिविल सेवा परीक्षा इंग्लैंड एवं भारत में एक साथ आयोजित की जाने लगी। एचिसन आयोग ने 1887 ई. में प्रस्तुत अपनी रिपोर्ट में यह अनुशंसा की थी कि सिविल सेवा परीक्षा इंग्लैंड एवं भारत में एक साथ नहीं आयोजित की जानी चाहिए।

19. नागरिक सेवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली को सिद्धांततः स्वीकार किया गया- [46th B.P.S.C. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) 1853 में
Solution:1853 ई. के चार्टर एक्ट में यह व्यवस्था की गई कि नियंत्रण बोर्ड और उसके अन्य पदाधिकारियों का वेतन सरकार निश्चित करेगी; परंतु धन कंपनी देगी। डायरेक्टरों की संख्या 24 से घटाकर 18 कर दी गई, उसमें 6 क्राउन द्वारा मनोनीत किए जाने थे। इसमें प्रावधानित था कि नियुक्तियां अब प्रतियोगी परीक्षाओं द्वारा की जाएंगी, जिसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा।

20. निम्नलिखित में से किस कानून ने पहली बार भारत में एक क्रियाशील विधान परिषद का सृजन किया? [U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (c) चार्टर एक्ट, 1853
Solution:1853 ई. के चार्टर एक्ट द्वारा कार्यपालिका तथा विधायी शक्तियों को पृथक करने का एक निश्चित कदम उठाया गया। भारत के लिए पहली बार एक पृथक विधान परिषद की स्थापना की गई। विधान परिषद में 12 सदस्य हो सकते थे।