भारत के अनुसंधान केंद्र (Part-II)

Total Questions: 29

1. भारतीय घास एवं चारा अनुसंधान संस्थान स्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (d) झांसी में
Solution:वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की ऐतिहासिक नगरी झांसी में भारत सरकार द्वारा भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान की स्थापना वर्ष 1962 में की गई। झांसी में इस संस्थान की स्थापना करने का मुख्य कारण यहां सभी प्रमुख घासों का पाया जाना भी था।

2. भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) झांसी
Solution:वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की ऐतिहासिक नगरी झांसी में भारत सरकार द्वारा भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान की स्थापना वर्ष 1962 में की गई। झांसी में इस संस्थान की स्थापना करने का मुख्य कारण यहां सभी प्रमुख घासों का पाया जाना भी था।

3. भारतीय बागवानी विश्वविद्यालय कहां पर स्थित है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (d) सोलन (हिमाचल प्रदेश)
Solution:भारत का प्रथम बागवानी विश्वविद्यालय 'डॉ. वाई. एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय' हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित है। ज्ञातव्य है कि भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान, बंगलुरु (कर्नाटक) में स्थित है।

4. सूची-I (संस्था) को सूची-II (स्थान) के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 2003]

सूची-I(संस्था)सूची-II(स्थान)
(A) राष्ट्रीय शर्करा संस्थान1. देहरादून
(B) मिश्रधातु निगम लिमिटेड2. काम्टी
(C) सैन्य विधि संस्थान3. पुणे
(D) राष्ट्रीय अखंडता संस्थान4. हैदराबाद
5. कानपुर

 

ABCD
(a)3142
(b)5143
(c)3452
(d)5423

 

Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेल इस प्रकार है-
(संस्था)(स्थान)
राष्ट्रीय शर्करा संस्थानकानपुर
मिश्रधातु निगम लिमिटेडहैदराबाद
सैन्य विधि संस्थानकाम्टी (कंप्टी)
राष्ट्रीय अखंडता संस्थानपुणे

सैन्य विधि संस्थान (Institute of Military Law), काम्टी (Kamptee) महाराष्ट्र के नागपुर जिले में है। इसका शुभारंभ वर्ष 1990 में हुआ था। वहीं 'आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ' मोहाली में है। इसकी स्थापना जुलाई, 1999 में हुई थी।

5. 'भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान' स्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (a) लखनऊ में
Solution:भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1952 में हुई थी।

6. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

सूची-Iसूची-II
A. केंद्रीय धान अनुसंधान संस्थान1. झांसी
B. खेती प्रणाली अनुसंधान निदेशालय2. भोपाल
C. भारतीय मृदाविज्ञान संस्थान3. कटक
D. शस्य वानिकी का राष्ट्रीय शोध केंद्र4. मेरठ

 

ABCD
(a)3421
(b)1234
(c)4312
(d)2134

 

Correct Answer: (a)
Solution:प्रश्नगत सूचियों का सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
केंद्रीय धान अनुसंधान संस्थान (अब-राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान)कटक
खेती प्रणाली अनुसंधान निदेशालयमेरठ
भारतीय मृदाविज्ञान संस्थानभोपाल
शस्य वानिकी का राष्ट्रीय शोध केंद्रझांसी

12वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान कृषि (खेती) प्रणाली अनुसंधान परियोजना निदेशालय का नाम परिवर्तन कर 'भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान' (IIFSR) कर दिया गया। यह संस्थान मोदीपुरम, मेरठ में है। शस्य वानिकी का राष्ट्रीय शोध केंद्र, झांसी को केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान के रूप में जाना जाता है।

7. निम्नलिखित भारतीय मौसम मुख्यालयों को उनकी स्थापना के कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से अपने सही उत्तर का चयन कीजिए। [U.P.P.C.S. (Pre), 2018]

A. नई दिल्ली

B. कोलकाता

C. शिमला

D. पुणे

Correct Answer: (d) B, C, D, A
Solution:भारतीय (भारत) मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना 1875 ई. में की गई थी, जिसका मुख्यालय कलकत्ता था। वर्ष 1905 में मुख्यालय शिमला स्थानांतरित कर दिया गया। वर्ष 1928 में इसे पुणे में तथा वर्ष 1944 में नई दिल्ली में स्थानांतरित कर दिया गया था।

8. अंतरराष्ट्रीय सौर संगठन (आई.एस.ए.) का सचिवालय वर्तमान में निम्नलिखित किस स्थान पर स्थित है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) गुरुग्राम
Solution:अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन एक संघि आधारित अंतरराष्ट्रीय गठबंधन है, जिसका उद्देश्य सौर ऊर्जा क्षेत्र में वर्ष 2030 तक 1000 बिलियन डॉलर से अधिक की राशि का निवेश करना तथा सदस्य देशों में 1000 गीगावॉट से अधिक सौर उत्पादन क्षमता के विकास एवं तैनाती को गति प्रदान करना है। इसका सचिवालय गुरुग्राम (हरियाणा) में स्थित है।

9. भारतीय भाषाओं का केंद्रीय संस्थान निम्नलिखित में से किस स्थान पर अवस्थित है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (b) मैसूर
Solution:भारतीय भाषा संस्थान (Central Institute of Indian Languages) मैसुरू (मैसूर) में स्थित है। इसकी स्थापना 17 जुलाई, 1969 को किया गया।

10. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का बकरियों पर शोध का केंद्रीय संस्थान स्थित है- [U.P.P.S.C. (GIC) 2017]

Correct Answer: (b) मखदूम, मथुर
Solution:भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का 'केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान', मखदूम (मथुरा) में स्थित है। इसकी स्थापना 12 जुलाई, 1979 को हुई थी।