भारत के अनुसंधान केंद्र (Part-II)

Total Questions: 29

21. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

सूची-1 (फसलों के परियोजना निदेशालय)सूची-II (स्थान जहां स्थित हैं)
A. डी.आर.आर.1. कानपुर
B. डी.डब्ल्यू.आर. 2. नई दिल्ली
C. डी.एम.आर. 3. हैदराबाद
D. डी.पी.आर.4. करनाल

 

ABCD
(a)1234
(b)2341
(c)3421
(d)4123

 

Correct Answer: (c)
Solution:प्रश्नगत निदेशालयों और स्थानों का सुमेलन इस प्रकार है- डाइरेक्टरेट ऑफ राइस रिसर्च डी. आर. आर. (वर्तमान में भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान) - हैदराबाद डाइरेक्टरेट ऑफ व्हीट रिसर्च डी.डब्ल्यू.आर. (वर्तमान में भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान)- करनाल डाइरेक्टरेट ऑफ मेज रिसर्च डी.एम.आर. (वर्तमान में भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान-लुधियाना) (पहले- नई दिल्ली) डाइरेक्टरेट ऑफ पल्सेज रिसर्च डी.पी.आर. (वर्तमान में भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान) - कानपुर अतः स्पष्ट है कि विकल्प (c) सही उत्तर होगा।

22. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

संस्थानस्थिति
A. भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान 1. नई दिल्ली
B. राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक अनुसंधान ब्यूरो2. हैदराबाद
C. राष्ट्रीय पौध सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान3. लखनऊ
D. गेहूं अनुसंधान निदेशालय4. कानपुर

 

ABCD
(a)1234
(b)3124
(c)4321
(d)2341

 

Correct Answer: (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान- लखनऊ में

राष्ट्रीय पौध सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान-   हैदराबाद में

नई दिल्ली के पूसा परिसर में राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (National Bureau of Plant Genetic Resources) है, न कि 'राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक अनुसंधान (Research) ब्यूरो। जनवरी, 1977 से राष्ट्रीय पादप परिचय ब्यूरो' को ही राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो कहा जाने लगा। वर्ष 1966 में केंद्रीय पौध संरक्षण प्रशिक्षण संस्थान (Central Plant Protection Institute) की स्थापना हैदराबाद में की गई थी। बाद में इसे राष्ट्रीय पौध संरक्षण प्रशिक्षण संस्थान के रूप में जाना जाने लगा। 24 अक्टूबर, 2008 को संस्थान को तत्कालीन कृषि मंत्रालय (वर्तमान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय) के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय 'राष्ट्रीय वनस्पति स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान' (National Institute of Plant Health Management) के रूप में पंजीकृत किया गया। गेहूं अनुसंधान निदेशालय करनाल में है, जिसे वर्तमान में भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान के रूप में जाना जाता है। ध्यातव्य है कि राष्ट्रीय वनस्पति स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय (भारत) सरकार) के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अंतर्गत है। अतः दिए गए प्रश्न में किसी भी विकल्प का सही चयन करना संभव नहीं है।

23. राष्ट्रीय जैविक खेती केंद्र (एन.सी.ओ.एफ.) स्थित है- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) गाजियाबाद में
Solution:राष्ट्रीय जैविक खेती केंद्र (National Centre for Organic Farming : NCOF) गाजियाबाद में स्थित है। ज्ञातव्य है कि मार्च 2022 से इसका नाम- राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र (National Centre for Organic and Natural Farming) है।

24. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? [U.P.R.O./A.R.O (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) केंद्रीय उपोष्ण उद्यान अनुसंधान संस्थान - श्रीनगर
Solution:केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (Central Institute for Sub tropical Horticulture) लखनऊ में स्थित है। ज्ञातव्य है कि केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान (Central Institute of Temperate Horticulture) श्रीनगर में स्थित है।

25. सूची-1 तथा सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए : [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2016]

सूची-Iसूची-II
A. राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान

1. राजामुंद्री

B. केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान2. नागपुर
C. केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान3. शिमला
D. केंद्रीय तंबाकू अनुसंधान संस्थान4. मैसुरू (मैसूर)

 

ABCD
(a)2341
(b)2431
(c)3421
(d)1234

 

Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-Iसूची-II
राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थाननागपुर
केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थानमैसुरू (मैसूर)
केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थानशिमला
केंद्रीय तंबाकू अनुसंधान संस्थानराजामुंद्री

26. शस्य वानिकी का राष्ट्रीय शोध केंद्र अवस्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (b) झांसी में
Solution:केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान केंद्र (Central Agroforestry Research Institute : CAFRI), झांसी (उत्तर प्रदेश) में अवस्थित है। पहले इसे शस्य वानिकी का राष्ट्रीय शोध केंद्र (The National Research Centre for Agroforestry: NRCAF) के रूप में जाना जाता था, जिसकी स्थापना वर्ष 1988 में हुआ था। इसे 'कृषि वानिकी' केंद्र के रूप में भी जाना जाता था। वर्तमान में इसका नाम परिवर्तित कर CAFRI कर दिया गया है।

27. राष्ट्रीय कृषि-वानिकी अनुसंधान केंद्र स्थित है- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (b) झांसी में
Solution:केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान केंद्र (Central Agroforestry Research Institute : CAFRI), झांसी (उत्तर प्रदेश) में अवस्थित है। पहले इसे शस्य वानिकी का राष्ट्रीय शोध केंद्र (The National Research Centre for Agroforestry: NRCAF) के रूप में जाना जाता था, जिसकी स्थापना वर्ष 1988 में हुआ था। इसे 'कृषि वानिकी' केंद्र के रूप में भी जाना जाता था। वर्तमान में इसका नाम परिवर्तित कर CAFRI कर दिया गया है।

28. खेतों में प्रयुक्त होने वाले औजारों और मशीनों पर शोध और विकास कार्य 'सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग' द्वारा किया जा रहा है, जो स्थित है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2009]

Correct Answer: (b) भोपाल में
Solution:केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग : CIAE) मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित है। इसकी स्थापना 15 फरवरी, 1976 को पांचवीं पंचवर्षीय योजना के दौरान की गई थी। इसकी स्थापना खेतों में प्रयुक्त होने वाले औजारों और मशीनों पर शोध और विकास कार्य करने हेतु किया गया था।

29. भारतीय चावल शोध संस्थान स्थित है- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

Correct Answer: (a) कटक
Solution:प्रश्नकाल में भारत में ओडिशा के कटक में केंद्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (Central Rice Research Institute) था। इसकी स्थापना 23 अप्रैल, 1946 को हुई थी। वर्तमान में इसे राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (National Rice Research Institute) के नाम से जाना जाता है। वर्तमान में भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान (Indian Institute of Rice Research: IIRR) हैदराबाद, तेलंगाना में है। IIRR को 15 दिसंबर, 2014 से पहले चावल अनुसंधान निदेशालय (Directorate of Rice Research : DRR) के रूप में जाना जाता था।