Solution:मेघालय पठार प्रायद्वीपीय पठार का बहिर्शायी (Outlier) है, जो भ्रंशन के कारण भारतीय प्रायद्वीप से माल्दा गैप द्वारा पृथक हो गया है। अतः कथन (1) सही है। कश्मीर घाटी की रचना हिमालय की समभिनति में ही हुई है। अतः कथन (2) सही है।स्वेस के अनुसार, गंगा के विशाल मैदान की उत्पत्ति तब हुई, जब प्रायद्वीप के दृढ़ भूखंड ने हिमालय के दक्षिण की ओर प्रसार को रोका, तो हिमालय के उच्च वलनों के समक्ष एक अग्रगर्त (Foredeep) पैदा हो गया।
यह अग्रगर्त एक विशाल भूसन्नति की भांति था। मुख्यतः हिमालय से निकलने वाली नदियों द्वारा निरंतर लाए जा रहे अवसादों से यह अग्रगर्त धीरे-धीरे भरता रहा। बाद में इसी में विशाल मैदानों का निर्माण हुआ। अतः कथन (3) सही है।
हिमालय की उत्पत्ति भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट की टक्कर से हुई है। चीनी प्लेट का विवरण प्लेट टेक्टॉनिक सिद्धांत में नहीं है। अतः कथन (4) गलत है।