भारत छोड़ो आंदोलन (UPPCS)

Total Questions: 50

11. 8 अगस्त, 1942 में कांग्रेस ने भारत छोड़ो आंदोलन कहां प्रारंभ किया था? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) बंबई
Solution:7-8 अगस्त, 1942 को बंबई के ऐतिहासिक ग्वालिया टैंक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की वार्षिक बैठक हुई, जिसमें वर्धा प्रस्ताव (भारत छोड़ो) की पुष्टि हुई। थोड़े- 'बहुत संशोधनों के बाद 8 अगस्त, 1942 को प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया और भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के तहत अंग्रेजों के विरुद्ध 'भारत छोड़ो आंदोलन' प्रारंभ करने की घोषणा की गई। 9 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन आरंभ हुआ। आंदोलन आरंभ होते ही ऑपरेशन जीरो ऑवर के तहत गांधी जी तथा प्रमुख कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। गांधी जी को गिरफ्तार कर सरोजिनी नायडू सहित पूना के आगा खां पैलेस में रखा गया। 1942 के आंदोलन का सर्वाधिक प्रभाव बंबई, बंगाल, बिहार, उड़ीसा, संयुक्त प्रांत (उ.प्र.) एवं मद्रास में था लेकिन समूचे देश की हिस्सेदारी इसमें अवश्य थी।

12. अंग्रेजों के विरुद्ध 'भारत छोड़ो आंदोलन' की घोषणा किस वर्ष की गई? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010 U.P. P.C.S. (Pre)1993]

Correct Answer: (b) 1942 में
Solution:7-8 अगस्त, 1942 को बंबई के ऐतिहासिक ग्वालिया टैंक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की वार्षिक बैठक हुई, जिसमें वर्धा प्रस्ताव (भारत छोड़ो) की पुष्टि हुई। थोड़े- 'बहुत संशोधनों के बाद 8 अगस्त, 1942 को प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया और भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के तहत अंग्रेजों के विरुद्ध 'भारत छोड़ो आंदोलन' प्रारंभ करने की घोषणा की गई। 9 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन आरंभ हुआ। आंदोलन आरंभ होते ही ऑपरेशन जीरो ऑवर के तहत गांधी जी तथा प्रमुख कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। गांधी जी को गिरफ्तार कर सरोजिनी नायडू सहित पूना के आगा खां पैलेस में रखा गया। 1942 के आंदोलन का सर्वाधिक प्रभाव बंबई, बंगाल, बिहार, उड़ीसा, संयुक्त प्रांत (उ.प्र.) एवं मद्रास में था लेकिन समूचे देश की हिस्सेदारी इसमें अवश्य थी।

13. भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ किया गया था- [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (b) अगस्त, 1942 में
Solution:7-8 अगस्त, 1942 को बंबई के ऐतिहासिक ग्वालिया टैंक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की वार्षिक बैठक हुई, जिसमें वर्धा प्रस्ताव (भारत छोड़ो) की पुष्टि हुई। थोड़े- 'बहुत संशोधनों के बाद 8 अगस्त, 1942 को प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया और भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के तहत अंग्रेजों के विरुद्ध 'भारत छोड़ो आंदोलन' प्रारंभ करने की घोषणा की गई। 9 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन आरंभ हुआ। आंदोलन आरंभ होते ही ऑपरेशन जीरो ऑवर के तहत गांधी जी तथा प्रमुख कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। गांधी जी को गिरफ्तार कर सरोजिनी नायडू सहित पूना के आगा खां पैलेस में रखा गया। 1942 के आंदोलन का सर्वाधिक प्रभाव बंबई, बंगाल, बिहार, उड़ीसा, संयुक्त प्रांत (उ.प्र.) एवं मद्रास में था लेकिन समूचे देश की हिस्सेदारी इसमें अवश्य थी।

14. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2005]

भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ करने के पूर्व दिन महात्मा गांधी ने-

1. सरकारी कर्मचारियों को त्यागपत्र देने को कहा।

2. सैनिकों को अपने पद छोड़ने को कहा।

3. राजसी रियासतों के राजाओं को अपनी जनता की प्रभुसत्ता स्वीकार करने को कहा।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (c) केवल 3
Solution:भारत छोड़ो आंदोलन 1942 प्रारंभ करने के पूर्व दिन महात्मा गांधी ने निम्नलिखित बयान दिए थे-

1. सरकारी कर्मचारी नौकरी न छोड़ें लेकिन कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा की घोषणा कर दें,

2. सैनिक अपने देशवासियों पर गोली चलाने से इंकार कर दें,

3. छात्र तभी पढ़ाई छोड़ें जब आजादी प्राप्त हो जाने तक अपने  इस निर्णय पर दृढ़ रह सकें,

4. राजा-महाराजा भारतीय जनता की प्रभुसत्ता स्वीकार करें और

उनकी रियासतों में रहने वाली जनता अपने को भारतीय राष्ट्र का अंग घोषित कर दें तथा राजाओं का नेतृत्व तभी मंजूर करें जब वे अपना भविष्य जनता के साथ जोड़ लें।

इस प्रकार मात्र कथन 3 सत्य होने के कारण विकल्प (c) सही उत्तर है।

15. यह कथन, "हम भारत को या तो आजाद करेंगे या आजादी के प्रयास में दिवंगत होंगे।" किससे जुड़ा है [U.P. P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (d) भारत छोड़ो आंदोलन
Solution:प्रश्नगत कथन भारत छोड़ो आंदोलन से संबद्ध है। 8 अगस्त, 1942 को 'भारत छोड़ो प्रस्ताव' कतिपय संशोधनों के बाद पास कर दिया गया। इसमें गांधीजी द्वारा दिया गया यह वक्तव्य विशेष महत्वपूर्ण है, कि "संपूर्ण आजादी से कम किसी भी चीज से मैं संतुष्ट होने वाला नहीं, हो सकता है नमक टैक्स, शराबखोरी आदि को खत्म करने का प्रस्ताव अंग्रेज सरकार दे किंतु मेरे शब्द होंगे आजादी से कम कुछ भी नहीं। मैं आपको एक मंत्र देता हूं-'करो या मरो'। इस मंत्र का आशय है या तो हम भारत को आजाद कराएंगे या आजादी के प्रयास में दिवंगत होंगे।"

16. 'करो या मरो' का नारा किसने दिया ? [U.P. P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (d) महात्मा गांधी
Solution:प्रश्नगत कथन भारत छोड़ो आंदोलन से संबद्ध है। 8 अगस्त, 1942 को 'भारत छोड़ो प्रस्ताव' कतिपय संशोधनों के बाद पास कर दिया गया। इसमें गांधीजी द्वारा दिया गया यह वक्तव्य विशेष महत्वपूर्ण है, कि "संपूर्ण आजादी से कम किसी भी चीज से मैं संतुष्ट होने वाला नहीं, हो सकता है नमक टैक्स, शराबखोरी आदि को खत्म करने का प्रस्ताव अंग्रेज सरकार दे किंतु मेरे शब्द होंगे आजादी से कम कुछ भी नहीं। मैं आपको एक मंत्र देता हूं-'करो या मरो'। इस मंत्र का आशय है या तो हम भारत को आजाद कराएंगे या आजादी के प्रयास में दिवंगत होंगे।"

17. करो या मरो' का संबंध किस आंदोलन से है? [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (d) भारत छोड़ो
Solution:प्रश्नगत कथन भारत छोड़ो आंदोलन से संबद्ध है। 8 अगस्त, 1942 को 'भारत छोड़ो प्रस्ताव' कतिपय संशोधनों के बाद पास कर दिया गया। इसमें गांधीजी द्वारा दिया गया यह वक्तव्य विशेष महत्वपूर्ण है, कि "संपूर्ण आजादी से कम किसी भी चीज से मैं संतुष्ट होने वाला नहीं, हो सकता है नमक टैक्स, शराबखोरी आदि को खत्म करने का प्रस्ताव अंग्रेज सरकार दे किंतु मेरे शब्द होंगे आजादी से कम कुछ भी नहीं। मैं आपको एक मंत्र देता हूं-'करो या मरो'। इस मंत्र का आशय है या तो हम भारत को आजाद कराएंगे या आजादी के प्रयास में दिवंगत होंगे।"

18. 'करो या मरो' नारा निम्नलिखित आंदोलनों में से किसके साथ संबंधित है? [I.A.S. (Pre) 2009 Chhattisgarh P.C.S (Pre) 2005]

Correct Answer: (d) भारत छोड़ो आंदोलन
Solution:प्रश्नगत कथन भारत छोड़ो आंदोलन से संबद्ध है। 8 अगस्त, 1942 को 'भारत छोड़ो प्रस्ताव' कतिपय संशोधनों के बाद पास कर दिया गया। इसमें गांधीजी द्वारा दिया गया यह वक्तव्य विशेष महत्वपूर्ण है, कि "संपूर्ण आजादी से कम किसी भी चीज से मैं संतुष्ट होने वाला नहीं, हो सकता है नमक टैक्स, शराबखोरी आदि को खत्म करने का प्रस्ताव अंग्रेज सरकार दे किंतु मेरे शब्द होंगे आजादी से कम कुछ भी नहीं। मैं आपको एक मंत्र देता हूं-'करो या मरो'। इस मंत्र का आशय है या तो हम भारत को आजाद कराएंगे या आजादी के प्रयास में दिवंगत होंगे।"

19. गांधी जी का 'करो या मरो' का आह्वान (नारा) था- [U.P. Lower Sub. (Mains) 2015]

Correct Answer: (a) भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान
Solution:प्रश्नगत कथन भारत छोड़ो आंदोलन से संबद्ध है। 8 अगस्त, 1942 को 'भारत छोड़ो प्रस्ताव' कतिपय संशोधनों के बाद पास कर दिया गया। इसमें गांधीजी द्वारा दिया गया यह वक्तव्य विशेष महत्वपूर्ण है, कि "संपूर्ण आजादी से कम किसी भी चीज से मैं संतुष्ट होने वाला नहीं, हो सकता है नमक टैक्स, शराबखोरी आदि को खत्म करने का प्रस्ताव अंग्रेज सरकार दे किंतु मेरे शब्द होंगे आजादी से कम कुछ भी नहीं। मैं आपको एक मंत्र देता हूं-'करो या मरो'। इस मंत्र का आशय है या तो हम भारत को आजाद कराएंगे या आजादी के प्रयास में दिवंगत होंगे।"

20. भारत छोड़ो आंदोलन किसकी प्रतिक्रिया में प्रारंभ किया गया? [I.A.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) क्रिप्स प्रस्ताव
Solution:क्रिप्स प्रस्ताव असफल होने के बाद कांग्रेस ने भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ किया।