भारत छोड़ो आंदोलन (UPPCS)

Total Questions: 50

41. महात्मा गांधी का जीवनीकार लुई फिशर था- [U.P.P.C.S. (Spl) (Mains) 2008]

Correct Answer: (a) एक अमेरिकी पत्रकार
Solution:महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अमेरिकी पत्रकार लुई फिशर (महात्मा गांधी के जीवनीकार) उनके साथ थे। अमेरिकी बुद्धिजीवी पर्लबक, एडगरस्नो, एम.एल. सूर्मेन, नॉर्मन थॉमस के साथ लुई फिशर ने भारतीय स्वतंत्रता की मांग की थी।

42. महात्मा गांधी के जीवनीकार लुई फिशर संबद्ध थे- [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (d) भारत छोड़ो आंदोलन से
Solution:महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अमेरिकी पत्रकार लुई फिशर (महात्मा गांधी के जीवनीकार) उनके साथ थे। अमेरिकी बुद्धिजीवी पर्लबक, एडगरस्नो, एम.एल. सूर्मेन, नॉर्मन थॉमस के साथ लुई फिशर ने भारतीय स्वतंत्रता की मांग की थी।

43. निम्नलिखित पत्रकारों में से कौन महात्मा गांधी का जीवनीकार है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (a) लुई फिशर
Solution:महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अमेरिकी पत्रकार लुई फिशर (महात्मा गांधी के जीवनीकार) उनके साथ थे। अमेरिकी बुद्धिजीवी पर्लबक, एडगरस्नो, एम.एल. सूर्मेन, नॉर्मन थॉमस के साथ लुई फिशर ने भारतीय स्वतंत्रता की मांग की थी।

44. भारत छोड़ो आंदोलन से उत्पन्न दंगे किस क्षेत्र में सबसे अधिक व्यापक रहे? [41th B.P.S.C. (Pre) 1996]

(i) बिहार          (ii) बंगाल

(iii) गुजरात    (iv) संयुक्त प्रांत

अपना उत्तर निम्नांकित कूटों से चुने-

Correct Answer: (d) (i) एवं (iv)
Solution:भारत छोड़ो आंदोलन (1942) से उत्पन्न दंगे बिहार और यू.पी. (संयुक्त प्रांत) में सबसे अधिक व्यापक रहे। यहां विद्रोह जैसा माहौल बन गया। पूर्वी संयुक्त प्रांत में आजमगढ़, बलिया और गोरखपुर तथा बिहार में गया, भागलपुर, सारण, पूर्णिया, शाहाबाद, मुजफ्फरपुर और चंपारण स्वतः स्फूर्त जन-विद्रोह के मुख्य केंद्र रहे।

45. निम्न कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 1999]

कथन (A): लॉर्ड लिनलिथगो ने 1942 के अगस्त आंदोलन को, सिपाही विद्रोह के बाद, सर्वाधिक गंभीर विद्रोह कहा था।

कारण (R) : कुछ क्षेत्रों में किसान व्यापक जनांदोलन में उठ खड़े हुए थे।

अब नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

कूट :

Correct Answer: (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
Solution:1942 का 'अगस्त आंदोलन' किसानों के बीच काफी व्यापक हो गया था। किसानों के अंशकालिक जत्थे दिन में खेती करते और रात को तोड़-फोड़ की कार्यवाही में भाग लेते थे। उनकी उग्रता की प्रबलता इस कदर थी कि वह कई अर्थों में 1857 की क्रांति का स्मरण कराती थी। इसीलिए तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल को भेजे गए एक तार में तत्कालीन वायसराय लिनलिथगो द्वारा इस आंदोलन को '1857 के बाद का सबसे गंभीर विद्रोह' कहना पड़ा। अतः (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।

46. डॉ. राजेंद्र प्रसाद को 9 अगस्त, 1942 को गिरफ्तार करके भेजा गया- [43rd B.P.S.C. (Pre) 1999 48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) बांकीपुर जेल
Solution:9 अगस्त, 1942 को गांधी तथा अन्य सभी प्रमुख कांग्रेसी नेताओं को बंदी बना लिया गया। गांधीजी और सरोजिनी नायडू को पूना के आगा खां के महल में नजरबंद रखा गया और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों (नेहरू, अबुल कलाम आजाद, गोविंद बल्लभ पंत, डॉ. प्रफुल्ल चंद्र घोष, डॉ. पट्टाभि सीतारमैया, डॉ. सैयद महमूद, आचार्य कृपलानी) को अहमदनगर किले में रखा गया। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य राजेंद्र प्रसाद बंबई नहीं आए थे, अतः उन्हें पटना में ही गिरफ्तार कर पटना (बांकीपुर) जेल में नजरबंद रखा गया।

47. 7 दिसंबर, 1942 को श्री योगेंद्र शुक्ल कहां लाए गए? [45th B.P.S.C. (Pre) 2001]

Correct Answer: (c) पटना
Solution:योगेंद्र शुक्ल प्रमुख समाजवादी स्वतंत्रता सेनानी थे, जो जयप्रकाश नारायण के घनिष्ठ सहयोगी थे। जयप्रकाश नारायण के हजारीबाग जेल से फरार होने की घटना में ये भी उनके साथी थे। यद्यपि शीघ्र ही इन्हें मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया व 7 दिसंबर, 1942 को पटना लाया गया।

48. श्री जगत नारायण लाल की पत्नी कौन थीं? [37th B.P.S.C. (Pre) 1991]

Correct Answer: (a) श्रीमती रामप्यारी
Solution:श्री जगत नारायण लाल बिहार के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। उनकी पत्नी श्रीमती रामप्यारी देवी थीं, जो कि स्वयं भी भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जेल गईं। स्वतंत्रता पश्चात वे बिहार विधान परिषद की 'सदस्य' भी बनीं।

49. भारत छोड़ो आंदोलन के संदर्भ में महात्मा गांधी को कहां बंदी बनाया गया ? [U.P. P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (a) बंबई में
Solution:भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित होने के बाद 9 अगस्त, 1942 को बंबई में गांधी जी एवं अन्य सभी प्रमुख कांग्रेसी नेताओं को बंदी बना लिया गया था। गांधी जी को पूना के आगा खां महल में नजरबंद रखा गया था।

50. भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित होने के बाद गांधीजी को कैद किया गया था- [41th B.P.S.C. (Pre) 1996]

Correct Answer: (d) आगा खां पैलेस में
Solution:भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित होने के बाद 9 अगस्त, 1942 को बंबई में गांधी जी एवं अन्य सभी प्रमुख कांग्रेसी नेताओं को बंदी बना लिया गया था। गांधी जी को पूना के आगा खां महल में नजरबंद रखा गया था।