भारत : जनसंख्या (भाग-2)

Total Questions: 50

1. जनगणना 2011 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, भारत की जनसंख्या में स्त्रियों का प्रतिशत कितना है? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) 48.46
Solution:जनगणना 2011 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, भारत की जनसंख्या में स्त्रियों का प्रतिशत 48.46 प्रतिशत था, जबकि अंतिम आंकड़ों के अनुसार, यह 48.53 प्रतिशत है।

2. भारत की जनगणना 2011 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य सर्वाधिक जनसंख्या वाला है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (d) उत्तर प्रदेश
Solution:2011 की जनगणना के अनंतिम एवं अंतिम आंकड़ों के अनुसार, सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। इस संदर्भ में महाराष्ट्र का दूसरा स्थान है।

3. उत्तर प्रदेश की जनसंख्या नीचे दिए गए देश समूहों के एक समूह के प्रत्येक देश की जनसंख्या से अधिक है - [U.P.P.C.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (b) जर्मनी, रूस, ब्राजील, नाइजीरिया
Solution:जनगणना 2001 के अनुसार, उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 166197921 थी तथा विश्व के मात्र पांच देशों चीन, भारत, सं. रा. अमेरिका, इंडोनेशिया तथा ब्राजील की जनसंख्या ही उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक थी। इस प्रकार प्रश्नकाल के संदर्भ में अभीष्ट उत्तर विकल्प (c) है। जनगणना 2011 के अनुसार, उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 199812341 है, जिसका विश्व की जनसंख्या में पांचवां स्थान है तथा उसने जनसंख्या की दृष्टि से ब्राजील को भी पीछे छोड़ दिया है। State of World Population, 2024 Report के अनुसार, वर्ष 2024 के संदर्भ में विश्व के मात्र 5 देश- भारत, चीन, यू.एस.ए., इंडोनेशिया तथा पाकिस्तान की जनसंख्या ही उत्तर प्रदेश की अनुमानित जनसंख्या (वर्ष 2023 के संदर्भ में) से अधिक है। अतः स्पष्ट है कि वर्तमान में उपर्युक्त दिए गए विकल्पों में विकल्प (b) सही उत्तर हैं।

4. उत्तर प्रदेश की जनसंख्या अधिक है - [U.P.P.C.S. (Pre) 2010]

1. बांग्लादेश से            2. ब्राजील से

3. पाकिस्तान से          4. इंडोनेशिया से

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए - कूट :

Correct Answer: (a) 1 तथा 2
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था। State of World Population, 2024 Report के अनुसार वर्ष 2024 के संदर्भ में 5 देश जिनकी जनसंख्या उत्तर प्रदेश की अनुमानित जनसंख्या (वर्ष 2023 के संदर्भ में) से अधिक है, निम्न हैं भारत, चीन, यू.एस.ए., इंडोनेशिया तथा पाकिस्तान ।

5. निम्नांकित देश समूहों में किनकी जनसंख्या उत्तर प्रदेश से कम है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (b) बांग्लादेश, ब्राजील तथा जापान
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही था। वर्तमान हेतु उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

6. उत्तर प्रदेश के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए - [U.P.P.C.S. (Pre) 2006]

1. जनगणना 2001 के अनुसार साक्षरता प्रतिशत 56.3 था।

2. आबादी का घनत्व 690 प्रति वर्ग किमी. है।

3. सर्वाधिक आबादी वाला जनपद (शहर) कानपुर है।

4. सीतापुर जनपद में सर्वाधिक अनुसूचित जाति की आबादी है।

सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए -

Correct Answer: (c) केवल 1, 2 और 4
Solution:जनगणना 2001 के अनुसार, उत्तर प्रदेश की साक्षरता 56.3 प्रतिशत थी तथा इसका जनसंख्या घनत्व 690 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. था। सर्वाधिक आबादी इलाहाबाद जिले (4936105) की थी न कि कानपुर नगर जिले (4167999) की। अतः कथन 3 असत्य है। सीतापुर जिले में सर्वाधिक अनुसूचित जाति (1153626) की आबादी थी। उपरोक्तानुसार सही उत्तर विकल्प (c) होगा। जनगणना, 2011 के अनुसार, उत्तर प्रदेश की साक्षरता दर 67.7 प्रतिशत तथा जनसंख्या घनत्व 829 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. है। सर्वाधिक आबादी वाला जिला इलाहाबाद तथा सर्वाधिक अनुसूचित जाति की आबादी वाला जिला सीतापुर ही है।

7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2006]

1. भारत के 28 राज्यों (दिल्ली तथा पांडिचेरी उनमें सम्मिलित नहीं हैं) में सिक्किम का क्षेत्रफल सबसे कम है।

2. पांडिचेरी, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली तथा अन्य संघ राज्य क्षेत्रों में से चंडीगढ़ की साक्षरता दर सबसे अधिक है।

3. भारत के 28 राज्यों (दिल्ली तथा पांडिचेरी उनमें सम्मिलित नहीं हैं) में उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक जनसंख्या महाराष्ट्र की है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (d) केवल 3
Solution:प्रथम दो कथन गलत हैं क्योंकि-

(i) राज्यों में सबसे कम क्षेत्रफल सिक्किम (7096 वर्ग किमी.) का नहीं बल्कि गोवा (3702 वर्ग किमी.) का है। (ii) केंद्रशासित प्रदेशों में साक्षरता की सर्वाधिक दर चंडीगढ़ में न होकर लक्षद्वीप में है।

कथन 3 सत्य है क्योंकि जनसंख्या की दृष्टि से भारत के 2 सबसे बड़े राज्य क्रमशः हैं- (1) उ.प्र., (2) महाराष्ट्र। अतः उपयुक्त विकल्प (d) है।

8. निम्न वक्तव्यों पर विचार कीजिए - [U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010]

कथन (A): उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रदेश बना हुआ है (जनगणना 2011 अनंतिम आंकड़े)।

कारण (R) : बिहार, पश्चिम बंगाल तथा महाराष्ट्र क्रमशः अवरोही क्रम में उसके नीचे हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
Solution:जनसंख्या 2011 के आधार पर शीर्ष 5 राज्यों का अवरोही क्रम निम्न प्रकार है- उत्तर प्रदेश > महाराष्ट्र > बिहार > प. बंगाल आंध्र प्रदेश। अतः स्पष्ट है कि कथन (A) सही है एवं कारण (R) गलत है।

9. 2011 जनगणना के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, भारत की जनसंख्या का कितना प्रतिशत उत्तर प्रदेश में रहता है? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) लगभग 17%
Solution:2011 जनगणना के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, भारत की जनसंख्या का लगभग 17 प्रतिशत (16.49%) जबकि अंतिम आंकड़ों के अनुसार, कुल जनसंख्या का 16.51 प्रतिशत उत्तर प्रदेश में रहता है।

10. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत के निम्नलिखित राज्यों में कौन सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है? [U.P. P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (d) उत्तर प्रदेश
Solution:जनगणना 2001 एवं जनगणना 2011 के अनुसार भी उत्तर प्रदेश भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है। भारत के सर्वाधिक जनसंख्या वाले प्रथम पांच राज्य निम्न हैं-
राज्य20012011
उत्तर प्रदेश166197921199812341
महाराष्ट्र96878627112374333
बिहार82998509104099452
पश्चिम बंगाल8017619791276115
आंध्र प्रदेश (अविभाजित)7621000784580777