भारत : जनसंख्या (भाग-2)

Total Questions: 50

31. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में जनसंख्या वृद्धि दर सर्वाधिक थी? [M.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) मेघालय
Solution:
राज्यजनसंख्या वृद्धि दर (2011 जनगणना)
अरुणाचल प्रदेश26
बिहार25.4
मेघालय27.9
पंजाब13.9

अतः स्पष्ट है कि जनगणना, 2011 के अनुसार, विकल्पगत राज्यों में तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय राज्यों में सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर मेघालय में थी।

32. 1971-81 एवं 1981-91 की भारत की जनगणना के बारे में सत्य है- [M.P. P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (c) भारत एवं मध्य प्रदेश की जनसंख्या दर घटी है।
Solution:म.प्र. की जनसंख्या वृद्धि दर 1981-91 के दशक में, 1971-81 के दशक की तुलना में कम हुई है। जबकि इस दौरान देश की जनसंख्या दर में भी कमी हुई थी। म. प्र. में 1971-81 के दशक में जनसंख्या वृद्धि 24.65 प्रतिशत थी, जो 1981-91 के दशक में घटकर 23.50 प्रतिशत ही रह गई। इसी अवधि में भारत की जनसंख्या वृद्धि 24.66 प्रतिशत से घटकर 23.87 प्रतिशत रह गई।

33. भारत में 1991-2001 के दौरान जनसंख्या की सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर्ज की गई थी- [U.P.P.C.S. (Pre) 2005 U.P.P.C.S. (Mains) 2004 U.P.P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (b) नगालैंड में
Solution:जनगणना 2001 के अनुसार, 1991-2001 के दौरान जनसंख्या की सर्वाधिक वृद्धि दर वाले 4 राज्यों का अवरोही क्रम था-1. नगालैंड (64.41 प्रतिशत) 2. सिक्किम (33.06 प्रतिशत) 3. मणिपुर (30.02 प्रतिशत) 4. मेघालय (29.94 प्रतिशत)।

जनगणना 2011 के अनुसार, सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाला राज्य मेघालय (27.9 प्रतिशत) है, जबकि विकल्पगत राज्यों की दशकीय वृद्धि दर निम्न है। बिहार (25.49%), उत्तर प्रदेश (20.2%), सिक्किम (12.9%) तथा नगालैंड (-0.6%)।

34. बीसवीं सदी के अंतिम दो दशकों (1981-2001) में उच्चतम जनसंख्या वृद्धि (प्रतिशत परिवर्तन) अंकित की गई थी- [U.P.P.C.S. (Main) 2013]

Correct Answer: (b) नगालैंड में
Solution:विकल्प में दिए गए राज्यों में 1981-1991, 1991-2001 एवं 2001- 2011 के दशकों के दौरान जनसंख्या वृद्धि की स्थिति इस प्रकार है
राज्य1981-911991-20012001-2011
नागालैंड56.08%64.53%-0.6%
सिक्किम28.47%33.06%12.9%
बिहार23.38%28.62%25.4%
हरियाणा27.41%28.43%19.9%

35. वर्ष 1991 की जनगणना के अनुसार, जनसंख्या में उच्चतम दशकीय वृद्धि हुई है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) नगालैंड में
Solution:उपर्युक्त राज्यों की जनसंख्या में दशकीय वृद्धि (प्रतिशत में) इस प्रकार है-
राज्य1981-912001-2011
नागालैंड56.08-0.6
अरुणाचल प्रदेश36.8326.0
त्रिपुरा34.3014.8
उत्तर प्रदेश25.6120.2

अतः स्पष्ट है कि 1991 की जनगणना के अनुसार, दिए गए विकल्पों में से नगालैंड सही विकल्प था, जबकि जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, विकल्पगत राज्यों में विकल्प (a) अर्थात अरुणाचल प्रदेश सही उत्तर है। जनगणना, 2011 के अनुसार नगालैंड (-0.6%), अब भारत का न्यूनतम दशकीय वृद्धि दर वाला राज्य है, जबकि सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाला राज्य मेघालय (27.9%) है।

36. 1991-2001 के अन्दर जनगणना अवधि में भारत के किस राज्य में जनसंख्या वृद्धि की दर न्यूनतम रही? [U.P.P.C.S. (Mains) 2006 U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (d) केरल
Solution:2001 जनगणनानुसार, विकल्पगत राज्यों एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी जनसंख्या में न्यूनतम वृद्धि केरल में दर्ज की गई थी, जबकि 2001-2011 के दौरान न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि नगालैंड (-0.6%) में दर्ज की गई है।

37. वर्ष 1991-2001 के दौरान जनसंख्या की दस वर्षीय वृद्धि दर (प्रतिशत रूप में) किस राज्य में न्यूनतम थी? [U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) केरल में
Solution:प्रश्नकाल तथा जनगणना, 2011 के अनुसार भी दिए गए राज्यों में विकल्प (c) ही सही उत्तर है। जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, न्यूनतम दशकीय वृद्धि दर वाले 5 राज्य - नगालैंड (-0.6%), केरल (4.9%), गोवा (8.2%), आंध्र प्रदेश (11.0%) तथा सिक्किम (12.9%) हैं।

38. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य में जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर न्यूनतम रही है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (b) नगालैंड
Solution:प्रश्नकाल तथा जनगणना, 2011 के अनुसार भी दिए गए राज्यों में विकल्प (c) ही सही उत्तर है। जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, न्यूनतम दशकीय वृद्धि दर वाले 5 राज्य - नगालैंड (-0.6%), केरल (4.9%), गोवा (8.2%), आंध्र प्रदेश (11.0%) तथा सिक्किम (12.9%) हैं।

39. वर्ष 2001-2011 की अवधि में कुल जनसंख्या में निम्नतम प्रतिशत वृद्धि वाला राज्य है- [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013]

Correct Answer: (a) नगालैंड
Solution:प्रश्नकाल तथा जनगणना, 2011 के अनुसार भी दिए गए राज्यों में विकल्प (c) ही सही उत्तर है। जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, न्यूनतम दशकीय वृद्धि दर वाले 5 राज्य - नगालैंड (-0.6%), केरल (4.9%), गोवा (8.2%), आंध्र प्रदेश (11.0%) तथा सिक्किम (12.9%) हैं।

40. 1991 की जनगणना के अनुसार, 1981-90 के दशक में न्यूनतम वार्षिक औसत जनसंख्या वृद्धि दर पाई गई- [U.P.P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (d) केरल में
Solution:1981-91 के दशक में केरल की औसत वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर 1.34 प्रतिशत थी, जो भारत के अन्य सभी राज्यों की अपेक्षा कम थी। जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, सबसे कम दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर वाला राज्य नगालैंड (-0.6%) रहा।