भारत : जनसंख्या (भाग-5)Total Questions: 5021. जनगणना 2011 के अनुसार, भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य में महिला लिंग अनुपात सर्वाधिक है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2014](a) तमिलनाडु(b) आंध्र प्रदेश(c) छत्तीसगढ़(d) केरलCorrect Answer: (d) केरलSolution:2011 की जनगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, देश में प्रति एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या (लिंगानुपात) केरल में सर्वाधिक (1084) है। तमिलनाडु में यह 996, मणिपुर में 992 और मेघालय में 989 है।22. भारत के किस राज्य में स्त्री-पुरुष अनुपात 1000 से अधिक है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001](a) आंध्र प्रदेश(b) कर्नाटक(c) केरल(d) तमिलनाडुCorrect Answer: (c) केरलSolution:प्रश्नकाल के दौरान एवं वर्तमान में भी केरल में स्त्रियों की सख्या पुरुषों से अधिक है। जनगणना 2001 के अनुसार केरल में लिंगानुपात (प्रति 1000 पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या) 1059 था, जबकि जनगणना 2011 के अनुसार, केरल में लिंगानुपात 1084 है। केंद्रशासित प्रदेशों में पुडुचेरी का भी लिंगानुपात 1000 से अधिक (1037) है।23. पिछली जनगणना के अनुसार भारत का कौन-सा प्रदेश ऐसा है, जहां स्त्रियों की संख्या पुरुषों से अधिक है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1995](a) केरल(b) तमिलनाडु(c) कर्नाटक(d) हिमाचल प्रदेशCorrect Answer: (a) केरलSolution:प्रश्नकाल से लेकर जनगणना 2011 के अनुसार भी केरल राज्य (लिंगानुपात 1084) में स्त्रियों की संख्या पुरुषों से अधिक है।24. निम्नलिखित भारतीय संघ-शासित क्षेत्रों में से किस एक में लिंग अनुपात (प्रति 1000 पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या) 1000 से ऊपर है? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004 U.P.P.C.S. (Mains) 2006 U.P.P.C.S. (Pre) 2009](a) पुडुचेरी(b) दिल्ली(c) चंडीगढ़(d) लक्षद्वीपCorrect Answer: (a) पुडुचेरीSolution:2011 की जनगणना के अनुसार, पुडुचेरी में लिंगानुपात 1000 से अधिक अर्थात 1037 है।25. 2011 में निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य में उच्चतम लिंगानुपात है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2014](a) तमिलनाडु(b) आंध्र प्रदेश(c) कर्नाटक(d) ओडिशाCorrect Answer: (a) तमिलनाडुSolution:जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, विकल्प में दिए गए राज्य एवं उनमें लिंगानुपात की स्थिति इस प्रकार है-राज्यलिंगानुपाततमिलनाडु996आंध्र प्रदेश993ओडिशा979कर्नाटक973अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।26. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य 2011 में सबसे अधिक लिंगानुपात रखता है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021](a) कर्नाटक(b) गोवा(c) तमिलनाडु(d) आंध प्रदेशCorrect Answer: (c) तमिलनाडुSolution:जनगणना, 2011 के अनुसार, दिए गए विकल्पगत राज्यों में सबसे अधिक लिंगानुपात (996) तमिलनाडु में है। इसी अवधि में आंध्र प्रदेश में 993, कर्नाटक तथा गोवा प्रत्येक में 973 लिंगानुपात है।27. 2001 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित राज्यों में से किसमें लिंग अनुपात उच्चतम है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2007](a) आंध प्रदेश(b) छत्तीसगढ़(c) हिमाचल प्रदेश(d) झारखंडCorrect Answer: (b) छत्तीसगढ़Solution:प्रश्नगत राज्यों में जनगणना 2001 एवं 2011 के अनुसार, लिंगानुपात की स्थिति इस प्रकार है-राज्य20012011छत्तीसगढ़989991आंध्र प्रदेश978993हिमाचल प्रदेश968972झारखंड941949उपर्युक्त आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही था, जबकि जनगणना 2011 के अनुसार, विकल्प (a) सही है।28. निम्नलिखित में से किस राज्य का लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से ऊपर है? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013 U.P.P.C.S. (Mains) 2014](a) गुजरात(b) झारखंड(c) महाराष्ट्र(d) मध्य प्रदेशCorrect Answer: (b) झारखंडSolution:2011 जनगणना के अनुसार, भारत का लिंगानुपात 943 है। विकल्प में दिए गए राज्यों में झारखंड का लिंगानुपात (949) राष्ट्रीय औसत से अधिक है, जबकि अन्य राज्यों गुजरात (919), महाराष्ट्र (929) तथा मध्य प्रदेश (931) का कम है।29. 2011 जनगणना के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, 7 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के पुरुष, महिलाओं से किन राज्यों में संख्या में अधिक हैं? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010]1. बिहार में2. महाराष्ट्र में3. उत्तर प्रदेश में4. पश्चिमी बंगाल मेंनीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चुनाव कीजिए-(a) 1 एवं 2 केवल(b) 1, 2 एवं 3 केवल(c) 2, 3 एवं 4 केवल(d) सभी चारोंCorrect Answer: (d) सभी चारोंSolution:2011 जनगणना के अनुसार, प्रश्नगत चारों राज्यों में 7 वर्ष एवं उससे अधिक आयु में पुरुषों की संख्या महिलाओं से अधिक है।30. वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार, निम्न में से किस भारतीय राज्य में न्यूनतम लिंगानुपात पाया गया है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2004](a) हरियाणा(b) पंजाब(c) सिक्किम(d) उत्तर प्रदेशCorrect Answer: (a) हरियाणाSolution:वर्ष 2001 एवं 2011 की जनगणना के अनुसार, विकल्प में दिए गए राज्यों का लिंगानुपात निम्न है-राज्य20012011हरियाणा861879पंजाब876895सिक्किम875890उत्तर प्रदेश898912उपर्युक्त आंकड़ों से स्पष्ट है कि दोनों (वर्ष 2001 एवं 2011) जनगणना के अनुसार विकल्प (a) ही सत्य है।Submit Quiz« Previous12345Next »