भारत : जनसंख्या (भाग-5)

Total Questions: 50

31. निम्न में से किस राज्य में महिलाओं का प्रति 1000 पुरुषों पर अनुपात सबसे कम है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (a) हरियाणा
Solution:जनगणना 2001 एवं 2011 के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा भारत का सबसे कम लिंगानुपात वाला राज्य है। विकल्पगत राज्यों का लिंगानुपात निम्नानुसार है -
राज्य20012011
हरियाणा861879
पंजाब876895
जम्मू एवं कश्मीर892889
राजस्थान921928

जनगणना 2011 के अनुसार, भारत के न्यूनतम लिंगानुपात वाले राज्य क्रमशः हरियाणा - जम्मू और कश्मीर सिक्किम < पंजाब < उ.म. हैं।

32. जनगणना 2011 के अनुसार, सबसे कम लिंगानुपात वाला राज्य है [U.P.P.C.S. (Main) 2013]

Correct Answer: (c) हरियाणा
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार, सबसे कम लिंगानुपात वाला राज्य हरियाणा (879) है, जबकि सिक्किम (890), पंजाब (895) तथा जम्मू और कश्मीर (889) इससे अधिक लिंगानुपात वाले राज्य हैं।

33. 2011 की जनगणना के अनुसार, कौन-से राज्य में लिंगानुपात सबसे कम है? [60th to 62nd B.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) हरियाणा
Solution:वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत के हरियाणा राज्य में लिंगानुपात सबसे कम (879) है।
राज्यलिंगानुपात (2011)
हरियाणा879
पंजाब895
उत्तर प्रदेश912
बिहार918

34. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य में न्यूनतम लिंग अनुपात है? [Uttrakhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) हरियाणा
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार, सभी भारतीय राज्यों में हरियाणा में न्यूनतम (879) तथा केरल राज्य में अधिकतम (1084) लिंगानुपात है। विकल्पगत राज्यों में लिंगानुपात निम्न है-
राज्यलिंगानुपात (2011)
पंजाब895
हरियाणा879
ओडिशा979
राजस्थान928

35. निम्नलिखित राज्यों में कौन आर्थिक दृष्टि से सबसे ऊपर लेकिन लिंगानुपात के आधार पर सबसे नीचे है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2018 U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) हरियाणा
Solution:
राज्यप्रतिव्यक्ति निवल राज्य घरेलू उत्पादन (चालू कीमतों पर) 2020-21 (रुपये में)लिंगानुपात (2011)
मध्य प्रदेश104894931
महाराष्ट्र193121929
पश्चिम बंगाल121267950
हरियाणा235707879

उपर्युक्त आंकड़ों से स्पष्ट है कि विकल्पगत राज्यों में हरियाणा आर्थिक दृष्टि से सबसे ऊपर है, लेकिन लिंगानुपात के आधार पर सबसे नीचे है।

36. निम्न में चार राज्यों का उल्लेख है, इनमें से किसमें 2001 की जनगणना के अनुसार निम्नतम लिंग अनुपात था? [U.P. Lower Sub. (Spl) (Pre) 2009]

Correct Answer: (a) गुजरात में
Solution:प्रश्नगत राज्य तथा उनसे संबंधित लिंगानुपात 2001 एवं 2011 की जनगणनानुसार निम्नानुसार था-
राज्य20012011
छत्तीसगढ़989991
तमिलनाडु987996
मणिपुर978985
गुजरात920919

प्रश्नकाल तथा जनगणना, 2011 के अनुसार भी विकल्पगत राज्यों में निम्नतम लिंगानुपात गुजरात में ही है।

37. जनगणना 2011 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, निम्नलिखित राज्यों/संघ-शासित क्षेत्रों में से किसमें प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या सबसे कम है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011 U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) दमन और दीव
Solution:जनगणना 2011 के अनंतिम एवं अंतिम आंकड़ों के अनुसार, विकल्प में दिए गए राज्यों/संघीय क्षेत्रों के लिंगानुपात का विवरण इस प्रकार है।
राज्य/संघीय क्षेत्रजनगणना 2011 (अनंतिम आंकड़े)जनगणना 2011 (अंतिम आंकड़े)
पुदुचेरी10381037
हरियाणा877879
दादरा व नगर हवेली775774
दमन और दीव618618

अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

38. भारत में न्यूनतम यौन अनुपात जिस केंद्रशासित प्रदेश में पाया जाता है, वह है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) दमन एवं दीव
Solution:जनगणना, 2001 एवं 2011 दोनों के अनुसार विकल्प (c) सही उत्तर है। वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार, दमन एवं दीव का लिंगानुपात 710 था, जबकि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार लिंगानुपात 618 है, जो कि देश के सभी राज्यों/ संघीय क्षेत्रों में न्यूनतम है।

39. 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से भारत के किस केंद्रशासित प्रदेश में न्यूनतम लिंगानुपात पाया जाता है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) दमन एवं दीव
Solution:जनगणना, 2001 एवं 2011 दोनों के अनुसार विकल्प (c) सही उत्तर है। वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार, दमन एवं दीव का लिंगानुपात 710 था, जबकि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार लिंगानुपात 618 है, जो कि देश के सभी राज्यों/ संघीय क्षेत्रों में न्यूनतम है।

40. 2011 जनगणना के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, भारत में सबसे कम यौन अनुपात है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (b) दमन एवं दीव में
Solution:जनगणना, 2001 एवं 2011 दोनों के अनुसार विकल्प (c) सही उत्तर है। वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार, दमन एवं दीव का लिंगानुपात 710 था, जबकि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार लिंगानुपात 618 है, जो कि देश के सभी राज्यों/ संघीय क्षेत्रों में न्यूनतम है।