Correct Answer: (d) केंद्रशासित क्षेत्रों में से पांडिचेरी का महिला-पुरुष अनुपात सबसे अधिक है।
Solution:जनगणना 2001 के अनुसार, भारत की कुल जनसंख्या में अनुसूचित जातियों की सर्वाधिक प्रतिशतता वाला राज्य पंजाब (28.9%) था, न कि बिहार (15.7%)। अतः कथन (a) गलत है। 1991-2001 के दौरान भारत की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर 21.54 प्रतिशत थी। अतः कथन (b) भी गलत है। भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य सिक्किम था न कि मिजोरम, अतः कथन (c) भी गलत है। केंद्रशासित क्षेत्रों में पांडिचेरी का महिला-पुरुष अनुपात (1001 : 1000) सबसे अधिक था। अतः सही उत्तर विकल्प (d) था। जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, 2001-2011 के दौरान भारत की दशकीय जनसंख्या वृद्धि 17.7 प्रतिशत है, भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य सिक्किम (610577) है तथा केंद्रशासित क्षेत्रों में पांडिचेरी (अब पुडुचेरी) का महिला-पुरुष अनुपात (1037: 1000) सबसे अधिक है। जनगणना 2011 के अनुसार, अनुसूचित जातियों की सर्वाधिक प्रतिशतता वाला राज्य पंजाब (31.9%) है।