भारत : जनसंख्या (भाग-6)

Total Questions: 50

41. कुल प्रजनन दर (Fertility rate) भारत में उच्चतम है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (b) बिहार में
Solution:प्रश्नकाल के दौरान उत्तर प्रदेश की कुल प्रजनन दर (TFR) भारत में अन्य सभी राज्यों की अपेक्षा अधिक थी। एनएफएचएस-5 (2019-21) के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019-21 में उच्चतम कुल प्रजनन दर वाले 4 राज्य हैं- बिहार (3.0), मेघालय (2.9), उत्तर प्रदेश (2.4), झारखण्ड (2.3), जबकि इसी अवधि में न्यूनतम कुल प्रजनन दर वाला राज्य सिक्किम (1.1) है। अतः स्पष्ट है कि वर्तमान में दिए गए सभी राज्यों की तुलना में बिहार की कुल प्रजनन दर सबसे अधिक है

42. पांचवें राष्ट्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य सर्वेक्षण, 2019-21 के अनुसार छत्तीसगढ़ में सकल प्रजननता दर (TFR) निम्न में से कितनी है? [Chhatisgarh P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) 1.8
Solution:पांचवें राष्ट्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS - 5), 2019-21 के अनुसार छत्तीसगढ़ में सकल प्रजननता दर (TFR) 1.8 है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यह क्रमशः 1.4 एवं 1.9 है।

43. जब दंपत्ति रक्षण की दर में वृद्धि हो रही हो तो – [I.A.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (b) जन्म दर तभी घटेगी जब दंपत्ति कम आयु के हों
Solution:'दंपत्ति रक्षण दर' जन्म दर घटाने का सबसे प्रभावी उपाय है। दंपत्ति रक्षण दर में वृद्धि सर्वाधिक प्रभावी तभी होती है, जब यह वृद्धि कम आयु वाले दंपत्तियों के बीच हो।

44. कथन (A): जनसंख्या का आकार और इसकी रचना सामाजिक परिवर्तन के लिए उत्तरदायी है। [U.P.P.C.S. (Pre) 2000]

कारण (R) : उस व्यावसायिक समूह की प्रजननता, जिसमें पत्नियां अधिक लाभकारी पेशों में लगी हैं, कम होती है, तुलना में उसी आर्थिक वर्ग में जहां ऐसा नहीं है।

Correct Answer: (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
Solution:जनसंख्या की संरचना यथा शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति आदि सामाजिक परिवर्तन के प्रमुख कारक हैं। इसी प्रकार कामकाजी महिलाओं की प्रजननता, गैर-कामकाजी महिलाओं की अपेक्षा कम होती है। अतः कथन एवं कारण दोनों सत्य हैं तथा कारण, कथन की व्याख्या भी करता है।

45. निम्नलिखित राज्यों में किस एक राज्य की जन्म के समय महिला की जीवन प्रत्याशा (वर्ष 2001-06) सर्वाधिक है? [U.P.P.C.S. (Spl) (Mains) 2004]

Correct Answer: (d) पंजाब
Solution:प्रश्नकाल के संदर्भ में विकल्प (d) सही उत्तर है। नवंबर, 2023 में RBI द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, विकल्प में दिए गए राज्यों तथा उससे संबंधित महिलाओं की जन्म के समय जीवन प्रत्याशा (वर्ष 2016-20 में) निम्नलिखित है-

राज्य

          महिला जीवन  

प्रत्याशा (वर्ष में)

 

            2001-06

          2016-20

पंजाब

70.4

72.5

ओडिशा

59.6

70.3

उत्तर प्रदेश

59.5

66.0

तमिलनाडु

67.4

73.2

46. यदि जन्म एवं मृत्यु दर समान हैं तथा अंतः या बाह्य प्रव्रजन नहीं होता है, तो जनसंख्या में कोई परिवर्तन नहीं होता है। इसे कहा जाता है- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) जनसंख्या की स्थिरता
Solution:जनसंख्या स्थिरीकरण वह स्तर है, जहां जनसंख्या में कोई परिवर्तन नहीं होता। विश्व की जनसंख्या को उस समय स्थिर कहा जाता है जब जन्म और मृत्यु दर समान हो जाती है तथापि कुछ विशिष्ट देशों के मामलों में देश में आने वाले और देश से जाने वाले लोगों की भी जनसंख्या में गणना की जाती है। ऐसी दशा में उस देश में जनसंख्या का स्तर उस समय स्थिर कहा जाएगा जब देश में जन्मे बच्चों तथा बाहर से आने वालों की संख्या देश में मरने वालों तथा देश से बाहर जाने वालों की संख्या के बराबर हो जाएगी।

47. भारत में वर्तमान में अशोधित मृत्यु दर है - [U.P.P.C.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (a) 9 प्रतिशत के नीचे
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (a) सही उत्तर था। नवंबर, 2023 में RBI द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में प्रति हजार जनसंख्या पर मृत्यु दर 6.0 है।

48. वर्ष 2000 में भारत में मृत्यु दर आंकी गई है - [U.P.P.C.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (d) 9 प्रति हजार
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था। नवंबर, 2023 में RBI द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में भारत की मृत्यु दर 6.0 प्रति हजार है।

49. वर्ष 2015 में निम्नलिखित में से किस राज्य में मृत्यु दर न्यूनतम थी ? [U.P. P.C.S. (mains) 2017]

Correct Answer: (a) महाराष्ट्र
Solution:प्रश्नकाल में जारी एस.आर.एस. बुलेटिन के अनुसार विकल्पगत राज्यों में न्यूनतम मृत्यु दर महाराष्ट्र में थी। नवंबर, 2023 में RBI द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2020 में राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में सर्वाधिक मृत्यु दर छत्तीसगढ़ (7.9) में तथा न्यूनतम मृत्यु दर दिल्ली (3.6) में है। विकल्पगत राज्यों में वर्ष 2020 में मृत्युदर निम्नवत है- महाराष्ट्र (5.5), पश्चिम बंगाल (5.5), गुजरात (5.6), कर्नाटक (6.2)।

50. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2009]

1. शिशु मृत्यु दर जन्म से एक महीने के अंदर होने वाली शिशु मृत्यु का आकलन करती है।

2. शिशु मृत्यु दर किसी वर्ष में प्रति 100 जीवित जन्मों पर उसी वर्ष में मृत शिशुओं की संख्या है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है / हैं?

Correct Answer: (d) न तो 1 और न ही 2
Solution:किसी निश्चित वर्ष में एक वर्ष से कम आयु वाले बच्चों की प्रति हजार मृत संख्या को शिशु मृत्यु दर कहा जाता है। इस प्रकार प्रश्नगत दोनों कथन सही नहीं हैं।