Correct Answer: (c) 29 वर्ष
Solution:• आर्थिक समीक्षा 2013-14 के अनुसार, वर्ष 2020 में भारतीय जनसंख्या की औसत उम्र 29 वर्ष होगी। इस प्रकार भारत विश्व का सबसे युवा देश होगा जबकि चीन और सं.रा. अमेरिका की जनसंख्या की औसत उम्र 37 वर्ष होगी। भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 में मध्यमान आयु (Median Age) 28.34 वर्ष दर्ज है। वर्ष 2026, वर्ष 2031 तथा वर्ष 2036 के लिए यह क्रमशः 30.27 वर्ष, 32.38 वर्ष तथा 34.48 वर्ष दर्ज है। National Health Profile, 2022 के अनुसार, - वर्ष 2036 में भारतीयों की औसत आयु 34.4 वर्ष होने की उम्मीद है, जबकि वर्ष 2011 में यह 24.9 वर्ष थी।