भारत : जनसंख्या (भाग-7)

Total Questions: 47

21. भारत की वर्तमान आबादी में 65 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों की लगभग प्रतिशतता कितनी है? [I.A.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) 5-6%
Solution:

भारत में 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की कुल जनसंख्या में प्रतिशत वर्ष 2005 में 5 प्रतिशत था। जनगणना 2011 के अनुसार, कुल जनसंख्या में (65 + आयु वर्ग) की आबादी लगभग 4.8 प्रतिशत है। भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021, वर्ष 2026, वर्ष 2031 तथा वर्ष 2036 के लिए वरिष्ठ आयु निर्भरता अनुपात क्रमशः 15.7 प्रतिशत, 17.6 प्रतिशत, 20.1 प्रतिशत तथा 23 प्रतिशत दर्ज है।

22. भारत की गिनती 'जनांकिकीय लाभांश' (डेमोग्राफिक डिविडेंड) वाले देश के रूप में की जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि - [I.A.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (b) यहां 15-64 वर्ष आयु वर्ग की जनसंख्या अधिक है
Solution:भारत की गिनती 'जनांकिकीय लाभांश' (Demographic Dividend) वाले देश के रूप में की जाती है, क्योंकि यहां कार्यकारी (Working) जनसंख्या अर्थात 15-64 वर्ष आयु वर्ग की जनसंख्या का प्रतिशत अधिक है।

23. जनसांख्यिकीय लाभांश है - [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (b) 15-59 वर्ष की कार्यशील जनसंख्या
Solution:संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के अनुसार, जनसांख्यिकीय लाभांश (Demographic dividend) का अर्थ है- आर्थिक विकास क्षमता जो जनसंख्या की आयु संरचना में बदलाव के परिणामस्वरूप प्राप्त हो सकती है, मुख्य रूप से तब, जब कार्यशील आबादी (15-64 वर्ष) की हिस्सेदारी गैर-कार्यशील (14 वर्ष एवं उससे कम तथा 65 वर्ष एवं उससे अधिक) की आबादी से अधिक हो। भारत में कार्यकारी जनसंख्या (जनसांख्यिकीय लाभांश) 15-59 वर्ष की आयु को माना जाता है।

24. जब जनसंख्या विशेषज्ञ 2016 के आस-पास भारत को मिलने वाली संभावित 'जनसांख्यकीय बोनस' की बात करते हैं, तो उनका आशय निम्न में से किस तथ्य से है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (a) जनसंख्या में उत्पादनकारी आयु समूह में वृद्धि।
Solution:'जनसांख्यकीय बोनस' से तात्पर्य जनसंख्या में उत्पादनकारी (श्रम संबंधी) आयु समूह में वृद्धि से है। भारत में Demographic Bonus उत्पादन वृद्धि में सहायक है।

25. जनसंख्या के पिरैमिड में कौन-सा समूह आश्रित आबादी के रूप में जाना जाता है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) 0-14 वर्ष आयु समूह
Solution:जनसंख्या के पिरैमिड में सामान्यतः 0-14 वर्ष आयु समूह को आश्रित (Dependent) आबादी के रूप में जाना जाता है। इनके अतिरिक्त 65 वर्ष एवं अधिक आयु के व्यक्तियों को भी आश्रित आबादी माना जाता है, जबकि 15-64 वर्ष (15-59 वर्ष) आयु वर्ग को कार्यशील जनसंख्या (Working Population) के रूप में परिगणित किया जाता है।

26. भारत में निर्भरता अनुपात (Dependency Ratio) घट रहा है क्योंकि - [U.P.P.C.S. (Pre.), 2019]

Correct Answer: (c) 15-59 वर्ष की जनसंख्या सापेक्षतया अधिक है
Solution:निर्भरता अनुपात (Dependency Ratio) वह अनुपात है, जो 0-14 तथा 65 + आयु वाली जनसंख्या तथा 15-64 वर्ष की आयु वाली जनसंख्या के बीच के अनुपात के योग के बराबर है। वर्तमान में भारत वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक युवा आबादी (15-59 वर्ष आयु) वाला देश है। यूनाइटेड नेशन पॉपुलेशन फंड (UNFPA) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कामकाजी लोगों की जनसंख्या के अनुपात में उन पर निर्भर लोगों की संख्या में कमी आई है। 14 वर्ष तक आयु वाले और 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों को निर्भर माना गया है, जिनकी संख्या में कमी हुई है। इस निर्भरता अनुपात में वर्ष 2025 तक कमी होगी। तत्पश्चात वर्ष 2040 तक यह स्थिर रहेगा और पुनः उसमें वृद्धि हो सकती है। वर्ष 1975 से वर्ष 2021 के मध्य भारत में निर्भरता अनुपात 79 प्रतिशत से घटकर लगभग 48 प्रतिशत के स्तर पर आ गया है।

27. जनांकिकीय लाभांश के पूर्ण लाभ को प्राप्त करने के लिए भारत को क्या करना चाहिए? [I.A.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) कुशलता विकास का प्रोत्साहन
Solution:जनांकिकीय लाभांश से तात्पर्य सभी क्षेत्रों में कुशल (Skilled) मानव शक्ति की जरूरतों की भरपाई होना है और यह तभी संभव है जब कौशल की मांग और आपूर्ति के बीच मौजूदा अंतर को कम करते हुए कुशलता विकास को प्रोत्साहन दिया जाए।

28. निम्नलिखित में से कौन-सा अर्थव्यवस्था में जनसंख्या वृद्धि का प्रतिकूल प्रभाव नहीं है? [U. P. P. C. S. (Pre) (Re-Exam) 2015]

Correct Answer: (a) कार्यकारी जनसंख्या के आकार में वृद्धि
Solution:कार्यकारी जनसंख्या के आकार में वृद्धि, जनसंख्या वृद्धि का प्रतिकूल प्रभाव नहीं है, बल्कि यह जनसंख्या वृद्धि का अनुकूल प्रभाव है। जनसंख्या वृद्धि के कारण कार्यकारी जनसंख्या के आकार में उत्तरोत्तर वृद्धि होती है, जबकि जोतों के आकार की कमी, बढ़ती हुई बेरोजगारी तथा अनाजों की प्रति व्यक्ति उपलब्धता में कमी जनसंख्या वृद्धि का प्रतिकूल प्रभाव है।

29. आर्थिक विकास में मानव संसाधन का योगदान के संदर्भ में 3 निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? [U.P.P.C.S. (Pre) 2023]

(1) आर्थिक विकास का जनसंख्या वृद्धि पर प्रभाव।

(2) जनसंख्या वृद्धि का आर्थिक विकास पर प्रभाव।

नीचे दिए गए कूट के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (d) दोनों (1) और (2)
Solution:आर्थिक विकास तथा जनसंख्या वृद्धि के मध्य विपरीत संबंध होता है। जैसे-जैसे आर्थिक विकास होता जाएगा, जनसंख्या वृद्धि दर में कमी होती जाएगी। लेकिन जनसंख्या वृद्धि का आर्थिक विकास पर नकारात्मक तथा सकारात्मक दोनों प्रभाव हो सकता है। यह निर्भर करेगा वहां के उपलब्ध संसाधनों तथा आर्थिक विकास एवं जनसंख्या की वृद्धि दर पर।

30. अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भारत में कितने विकलांग लोग आत्मनिर्भर हैं? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) 2 प्रतिशत
Solution:2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की कुल जनसंख्या का 2.1 प्रतिशत लोग विकलांग थे। इनमें से मात्र लगभग 2 प्रतिशत विकलांग आत्मनिर्भर थे।