भारत : जनसंख्या (भाग-7)

Total Questions: 47

31. केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कौन-सा राज्य सर्वाधिक भिखारियों वाले राज्य की सूची में शीर्ष पर है? [63rd B.P.S.C. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) पश्चिम बंगाल
Solution:केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा मार्च, 2018 में जारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में जनगणना 2011 के तहत भिखारियों की कुल संख्या 413670 थी। सर्वाधिक भिखारियों की संख्या पश्चिम बंगाल में (81244) थी जिसके बाद उत्तर प्रदेश (65835) का स्थान था।

32. दशकवार जनगणना के निम्नलिखित आंकड़ों पर विचार कीजिए - दशकवार जनसंख्या (मिलियन में) [I.A.S. (Pre) 2001]

वर्षजनसंख्या
196110.7
197114.3
198116.2
199118.9

उपर्युक्त आंकड़े 'धर्म के अनुसार जनसंख्या' के किस एक समूह के लिए हैं?

Correct Answer: (c) ईसाई
Solution:उपर्युक्त दशकवार जनसंख्या में जो आंकड़े दिए गए हैं, वो ईसाई धर्म से संबंधित हैं। 1991 की जनगणना के अनुसार, देश में ईसाइयों की कुल जनसंख्या 18.9 मिलियन थी, जो तत्कालीन कुल जनसंख्या की 2.25 प्रतिशत थी। जनगणना 2011 के अनुसार, भारत में ईसाई जनसंख्या लगभग 27.8 मिलियन है, जो सकल जनसंख्या में 2.3 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखती है।

33. भारत के निम्नलिखित धार्मिक समुदायों को उनके जनसंख्या आकार के आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए तथा नीचे दिए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए [U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

धार्मिक समुदाय -

1. बौद्ध                    2. ईसाई

3. जैन                    4. सिख

Correct Answer: (c) 3, 1, 4, 2
Solution:2001 जनगणनानुसार धार्मिक समुदाय तथा उनसे संबंधित जनसंख्या का आरोही क्रम निम्नानुसार है-
धार्मिक समुदायजनसंख्या (2001)जनसंख्या (2011)
जैन42250534451753
बौद्ध79552078442972
सिख1921573020833116
ईसाई2408001627819588

34. 2001 की जनगणना के आधार पर किस राज्य में मुस्लिम आबादी सर्वाधिक है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (c) उत्तर प्रदेश
Solution:जनगणना, 2001 एवं 2011 दोनों के अनुसार विकल्प (c) सही उत्तर है। 2011 की जनगणना के आधार पर सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाले राज्यों की स्थिति इस प्रकार है -
राज्यमुस्लिम जनसंख्या (2011)
उत्तर प्रदेश38483967
पश्चिम बंगाल24654825
बिहार17557809
महाराष्ट्र12971152
असम10679345

35. 1991 की जनगणना के अनुसार, राज्य की कुल जनसंख्या में ईसाइयों का प्रतिशत अंश सर्वाधिक है- [U.P. Lower Sub. (Pre) 1998]

Correct Answer: (b) नगालैंड में
Solution:पूर्वोत्तर राज्यों में ईसाइयों की राज्य की कुल आबादी में सर्वाधिक अनुपात (1991 की जनगणना के अनुसार 90%) नगालैंड में है। 1991 में नगालैंड की कुल जनसंख्या 12 लाख थी, जिसमें ईसाइयों की संख्या लगभग 10.57 लाख थी। जनगणना 2011 के अनुसार, सर्वाधिक ईसाई जनसंख्या प्रतिशतता वाले शीर्ष तीन राज्य क्रमशः नगालैंड (87.93%), मिजोरम (87.16%) तथा मेघालय (74.59%) हैं।

36. बौद्धों की अधिकतम संख्या पाई जाती है- [I.A.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (c) महाराष्ट्र में
Solution:जनगणना 2001 के अनुसार प्रश्नगत राज्यों में बौद्धों की संख्या निम्न है -
राज्यबौद्ध जनसंख्या (2001)बौद्ध जनसंख्या (2011)
महाराष्ट्र58387106531200
कर्नाटक39330095710
उत्तर प्रदेश302031206285
बिहार1881825453

जनगणना 2001 के अनुसार, भारत में बौद्ध मतावलंबियों की कुल संख्या 7955207 (भारत की कुल जनसंख्या का 0.8%) थी, जिसमें से सर्वाधिक बौद्ध मतावलंबी महाराष्ट्र राज्य में निवास करते थे। 2011 में बौद्धों की कुल जनसंख्या 8442972 (0.69%) है।

37. कथन (A): केरल में साक्षरता सर्वाधिक है। [U.P.P.C.S. (Pre) 1990]

कारण (R) : केरल में ईसाइयों का प्रतिशत अधिक है।

Correct Answer: (c) (A) सही है, किंतु (R) गलत है।
Solution:केरल में साक्षरता का प्रतिशत भारत के अन्य राज्यों की अपेक्षा सर्वाधिक है। ईसाइयों का सर्वाधिक प्रतिशतता वाला राज्य नगालैंड है। इस प्रकार कथन सही है, जबकि कारण गलत है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

38. भारत के निम्नलिखित धार्मिक समुदायों को उनके यौन अनुपात के अवरोही क्रम में नीचे दिए हुए कूट का उपयोग करते हुए व्यवस्थित कीजिए। [U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

धार्मिक समुदाय

1. बौद्ध                2. जैन

3. ईसाई              4. मुसलमान

Correct Answer: (b) 3, 1, 2, 4
Solution:2001 एवं 2011 की जनगणनानुसार भारत के दिए गए धार्मिक समुदायों की उनके लिंगानुपात के आधार पर निम्नानुसार स्थिति है-
धार्मिक समुदायलिंगानुपात (2001)लिंगानुपात (2011)
ईसाई10091023
बौद्ध953965
जैन940954
मुसलमान936951

उपर्युक्त आंकड़ों से स्पष्ट है कि दोनों जनगणना (वर्ष 2001 एवं 2011) के अनुसार विकल्प (b) ही सही उत्तर है।

39. हाल ही में जारी 2011 की जनगणना से संबंधित अतिरिक्त आंकड़ों के अनुसार, भारत के किस समुदाय में सबसे कम लिंगानुपात है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) सिख
Solution:अगस्त, 2015 में जारी जनगणना 2011 के धर्म आधारित जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार, सबसे कम लिंगानुपात 'सिख समुदाय' (903) में है। बौद्ध, जैन एवं मुस्लिम समुदाय का लिंगानुपात क्रमशः 965, 954 और 951 है।

40. 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस धार्मिक समूह में सर्वाधिक साक्षरता दर प्रतिशत दर्ज की गई है? [Bihar P.C.S. (Pre.), 2019]

Correct Answer: (d) जैन
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार, भारत में धार्मिक आधार पर साक्षरता दर सर्वाधिक जैन की है।