भारत : जनसंख्या (भाग-7)

Total Questions: 47

41. 1991 की जनगणना के अनुसार प्रति परिवार सदस्यों की संख्या के आधार पर परिवार का औसत आकार इन राज्यों के प्रसंग में निम्नलिखित अनुक्रम (अधिकतम सर्वप्रथम, न्यूनतम अंत में) में है [I.A.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (b) उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, केरल
Solution:जनगणना 2001 के अनुसार उपर्युक्त राज्यों में परिवार का औसत आकार निम्न है
राज्यपरिवार का औसत आकार
उत्तर प्रदेश6.5
हरियाणा5.7
गुजरात5.25
प. बंगाल5.05
केरल4.73
तमिलनाडु4.25

नोट-1991 की जनगणना के आधार पर परिवारों के औसत आकार के आंकड़े वर्तमान में अप्राप्य हैं।

जनगणना (census) में तीन प्रकार के हाउस होल्ड्स (Households) होते हैं-

नॉर्मल हाउसहोल्ड - यह व्यक्तियों का वह समूह है, जो सामान्यतया साथ रहता है और साझी रसोई का प्रयोग करता है। संस्थागत हाउसहोल्ड ऐसा समूह जिनमें आपस में कोई संबद्धता (रिश्ता) नहीं है, परंतु साथ रहते हैं। जैसे बोर्डिंग हाउस, हॉस्टल्स, जेल तथा अनाथालय इत्यादि।

घरविहीन हाउसहोल्ड - जो भवनों या जनगणना घरों में नहीं निवसित है। जैसे फुटपाथ, पुलों के नीचे, रेलवे प्लेटफॉर्म इत्यादि पर रहने वाले लोग। जनगणना 2011 के अनुसार

राज्यपरिवार का औसत आकार
उत्तर प्रदेश6.0
जम्मू और कश्मीर5.8
बिहार एवं लक्षद्वीप5.5
मेघालय एवं राजस्थान5.4
झारखंड5.3
हरियाणा5.2
मणिपुर5.1
तमिलनाडु3.9 (न्यूनतम माध्य आकार)

42. राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के अंतर्गत देहली (थ्रेशहोल्ड) साक्षरता दर 75 प्रतिशत निर्धारित की गई थी। इसके लिए लक्षित वर्ष था- [U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (a) 2007
Solution:राष्ट्रीय साक्षरता मिशन 5 मई, 1988 को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी द्वारा प्रारंभ किया गया था। मिशन के तहत वर्ष 2007 तक 75 प्रतिशत थ्रेशहोल्ड साक्षरता का लक्ष्य हासिल करना निर्धारित किया गया था।

43. अंडमान और निकोबार द्वीपों की आदिवासी जनसंख्या - [I.A.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (d) नीग्रोसम जाति की है
Solution:नवीनतम अनुसंधानों से यह स्पष्ट है कि अंडमान द्वीपसमूह की जन- जातियां अफ्रीकी नीग्रेटो से साम्य रखती हैं।

44. यद्यपि भारत की मानव जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ रही है, किंतु पक्षी जनसंख्या तेजी से घट रही है, क्योंकि- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]

1. शिकारियों की संख्या में असाधारण वृद्धि हुई है।

2. जैविक कीटनाशक तथा जैविक उर्वरक का बड़े पैमाने पर उपयोग हो रहा है।

3. पक्षियों के वास-स्थानों में बड़े पैमाने पर कटौती हुई है।

4. कीटनाशक, रासायनिक उर्वरक तथा मच्छरों को भगाने वाली दवाओं का बड़े पैमाने पर उपयोग हो रहा है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (c) 3 तथा 4
Solution:भारत में जनसंख्या में तीव्र वृद्धि के मद्देनजर खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि संबंधी दबाव के कारण कीटनाशक तथा रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में वृद्धि हो रही है, जो पक्षियों की संख्या में गिरावट के लिए प्रमुख उत्तरदायी कारक है। साथ ही साथ मानवीय आवास परिधि में वृद्धि तथा वनों एवं पेड़-पौधों के कटाई के कारण पक्षियों के प्राकृतिक वास स्थलों में कमी भी पक्षियों की संख्या में गिरावट के लिए जिम्मेदार है।

45. निम्नलिखित में से कौन-सा एक भारत में जनसंख्या वृद्धि का प्रतिफल नहीं है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2005, 2006]

Correct Answer: (d) वन्य जीवों में अभिवृद्धि
Solution:भारत में जनसंख्या वृद्धि का प्रतिफल बाढ़ों में वृद्धि, कृषि योग्य भूमि में कमी एवं प्रदूषण में वृद्धि है, जबकि वन्य जीवों में वृद्धि इससे संबंधित नहीं है।

46. कथन (A): गंगा का मैदान भारत का सर्वाधिक सघन जनसंख्या वाला भाग है। [I.A.S. (Pre) 2000]

कारण (R): गंगा भारत की सर्वाधिक उपयोग में लाई जाने वाली नदी है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
Solution:गंगा का मैदान भारत ही नहीं विश्व के सर्वाधिक सघन आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है। इसका कारण है कि गंगा भारत की सर्वाधिक उपयोग में लाई जाने वाली नदी है।

47. भारत के प्रगतिशील जनसंख्या-संसाधन क्षेत्रों में सम्मिलित किए जाते हैं- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2010]

(1) गंगा-यमुना दोआब                    (2) तटीय उड़ीसा

(3) राजस्थान                                   (4) तमिलनाडु

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (d) 1 तथा 4
Solution:भारत के प्रगतिशील जनसंख्या संसाधन के पांच क्षेत्रों के नाम निम्नानुसार हैं-1. पश्चिम बंगाल डेल्टा, 2. दक्कन ट्रैप (महाराष्ट्र और गुजरात), 3. तमिलनाडु, 4. पंजाब का मैदान और गंगा यमुना दोआब 5. दक्षिण-पूर्वी कर्नाटक पठार।