भारत : जनसंख्या

Total Questions: 50

11. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

सूची-I (जनसंख्या के सिद्धांत)सूची-II (सिद्धांतों के प्रतिपादक)
(a) उपयुक्त जनसंख्या सिद्धांत(1) थॉम्पसन
(b) सामाजिक अपसमायोजन सिद्धांत(2) माल्थस
(c) जनसंख्या संक्रमण सिद्धांत(3) एडविन केनन
(d) जनसंख्या-खाद्यान्न आपूर्ति सिद्धांत(4) हेनरी जॉर्ज

      A

          B

        C

    D

(a)

1

2

3

4

(b)

4

3

1

2

(c)

2

3

4

1

(d)

3

4

1

2

Correct Answer: (d)
Solution:निम्नलिखित सुमेलित हैं-
सूची-I (जनसंख्या के सिद्धांत)सूची-II (सिद्धांतों के प्रतिपादक)
उपयुक्त जनसंख्या सिद्धांत एडविन केनन
सामाजिक अपसमायोजन सिद्धांतहेनरी जॉर्ज
जनसंख्या संक्रमण सिद्धांत थॉम्पसन
जनसंख्या-खाद्यान्न आपूर्ति सिद्धांतमाल्थस

12. निम्नलिखित में से कौन-सा जनसंख्या की जननांकिकीय विशेषताओं का हिस्सा नहीं है? [U. P. P. C. S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) रहन-सहन का स्तर
Solution:रहन-सहन का स्तर जनसंख्या की जननांकिकीय विशेषताओं का हिस्सा 2 नहीं है। जनसंख्या की जननांकिकीय विशेषताओं में जनसंख्या का घनत्व, लिंगानुपात, ग्रामीण-शहरी जनसंख्या, साक्षरता, आयु संरचना और जीवन प्रत्याशा आदि मुख्य रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

13. भारत में सर्वाधिक जनसंख्या का घनत्व संबंधित है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (a) औद्योगिक क्षेत्रों में
Solution:भारत में सर्वाधिक जनसंख्या का घनत्व औद्योगिक क्षेत्रों विशेषकर मुंबई, कलकत्ता (कोलकाता) दिल्ली आदि जैसे महानगरों से संबंधित है।

14. बन्ध्याकरण के लिए जो जनसंख्या नियंत्रित करने का एक अधिक विश्वसनीय तरीका है, दम्पत्तियों का अपनी इच्छा से न कराने के कुछ कारण हैं - [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]

1. लड़कों के लिए इच्छा

2. शिशु मृत्यु की ऊंची दर

3. समझदारी की कमी

4. अति गरीब परिवारों में आर्थिक मजबूरियां

नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (d) सभी चारों
Solution:भारत में जनसंख्या की तीव्र वृद्धि दर एक समस्या है। इंदिरा गांधी सरकार द्वारा 70 के दशक में इस दिशा में किए गए प्रयासों की आलोचना के कारण आगे अन्य किसी भी सरकार ने इस दिशा में प्रयास नहीं किया। भारत में बन्ध्याकरण के प्रति लोगों की अनिच्छा के कारक (Factor) संरचनात्मक हैं, जिसमें उच्च शिशु मृत्यु दर, गरीबी, अशिक्षा, अज्ञानता, लड़के की इच्छा, धार्मिक विश्वास, मनोरंजन के साधनों की कमी आदि प्रमुख हैं।

15. भारत में नियमित एवं वैज्ञानक ढंग से जनगणना किस वर्ष से प्रारंभ हुई ? [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) 1881
Solution:भारत में आधुनिक एवं व्यवस्थित रूप से पहली जनगणना गैर- समकालिक रूप से 1865 से 1872 ई. के मध्य देश के विभिन्न भागों में कराई गई थी। 1872 ई. में संपन्न इन प्रयासों को भारत की पहली जनगणना माना जाता है। हालांकि भारत में पहली वैज्ञानिक रूप से समकालिक जनगणना 1881 ई में कराई गई। उसके पश्चात से प्रत्येक 10 वर्ष पर नियमित एवं वैज्ञानिक जनगणना कराई जाती रही है।

16. भारत में प्रथम नियमित जनगणना किस वर्ष की गई? [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (b) 1881
Solution:भारत में आधुनिक एवं व्यवस्थित रूप से पहली जनगणना गैर- समकालिक रूप से 1865 से 1872 ई. के मध्य देश के विभिन्न भागों में कराई गई थी। 1872 ई. में संपन्न इन प्रयासों को भारत की पहली जनगणना माना जाता है। हालांकि भारत में पहली वैज्ञानिक रूप से समकालिक जनगणना 1881 ई में कराई गई। उसके पश्चात से प्रत्येक 10 वर्ष पर नियमित एवं वैज्ञानिक जनगणना कराई जाती रही है।

17. भारत में जनगणना का कार्य सर्वप्रथम कब किया गया था? [U.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (b) वर्ष 1881 में
Solution:भारत की पहली जनगणना 1872 ई. में लॉर्ड मेयो के शासनकाल में हुई थी, लेकिन नियमित जनगणना 1881 ई. से प्रारंभ हुई। तभी से प्रत्येक 10 वर्ष पर भारत में जनगणना की जाती है। आयोग ने इसका उत्तर (a) माना है।

18. भारत में प्रथम जनगणना किस वर्ष में हुई? [M.P. P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (a) 1872
Solution:अंग्रेजों के शासनकाल में आधुनिक प्रणाली की सर्वप्रथम जनगणना लॉर्ड मेयो के शासनकाल में 1872 ई. में संपन्न हुई थी, किंतु जनगणना का क्रमवार आकलन अर्थात प्रथम नियमित जनगणना 1881 ई. में लॉर्ड रिपन के शासनकाल से मानी जाती है।

19. भारत में प्रथम जनगणना किस वर्ष प्रारंभ की गई थी? [67th B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam) 2021]

Correct Answer: (a) 1872
Solution:अंग्रेजों के शासनकाल में आधुनिक प्रणाली की सर्वप्रथम जनगणना लॉर्ड मेयो के शासनकाल में 1872 ई. में संपन्न हुई थी, किंतु जनगणना का क्रमवार आकलन अर्थात प्रथम नियमित जनगणना 1881 ई. में लॉर्ड रिपन के शासनकाल से मानी जाती है।

20. भारत में अंग्रेजों के समय में प्रथम जनगणना हुई- [U.P.P.C.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (c) लॉर्ड मेयो के कार्यकाल में