भारत : जनसंख्या

Total Questions: 50

41. निम्नलिखित जनगणना वर्षों में से, किस में दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर ऋणात्मक रही थी? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Mains) 2010]

Correct Answer: (c) 1921
Solution:भारतीय जनगणना के इतिहास में वर्ष 1921 ही एकमात्र ऐसा जनगणना वर्ष रहा है जिसमें जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर ऋणात्मक (-0.31%) रही, इसलिए 1921 को 'महान विभाजन का वर्ष' (Year of Great Divide) कहा जाता है।

42. कथन (A): 1951 से भारत ने अपूर्व जनसंख्या वृद्धि का अनुभव किया है। [U.P.P.C.S. (Pre) 2000]

कारण (R): भारत के जननांकिकीय इतिहास में 1951 को 'जननांकिकीय विभाजक' कहा जाता है।

Correct Answer: (c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
Solution:वर्ष 1951 में भारत की जनसंख्या लगभग 36 करोड़ थी जो जनगणना 2001 में 102 करोड़ से अधिक हो गई। अतः 1951 से 2001 तक भारत की जनसंख्या लगभग तीन गुनी हो गई। वर्ष 1921 को भारत के जननांकिकीय इतिहास का महान विभाजन वर्ष कहा जाता है। अतः कथन सत्य, किंतु कारण असत्य है। जनगणना 2011 के अनुसार, भारत की जनसंख्या 121 करोड़ से अधिक हो गई है। अतः 1951 से 2011 तक भारत की जनसंख्या तीन गुने से भी ज्यादा हो गई है।

43. भारत की जनसंख्या में सर्वाधिक औसत वार्षिक घातीय वृद्धि दर दर्ज की गई है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (c) 1971-81 के दशक से
Solution:भारत की जनसंख्या में सर्वाधिक औसत वार्षिक घातीय वृद्धि दर (2.22%) 1971-81 के दशक में दर्ज की गई थी। जबकि 2001-2011 के दशक में औसत वार्षिक घातीय वृद्धि दर 1.64 प्रतिशत दर्ज की गई।

44. 2001 की जनगणना के अनुसार, भारत की जनसंख्या की पिछले दशक में वार्षिक घातांकी वृद्धि दर थी- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (c) 1.9 प्रतिशत
Solution:जनगणना 2001 के अनुसार, भारत की जनसंख्या की 1991-2001 के दशक में वार्षिक घातांकी वृद्धि दर (औसत वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर) 1.97 प्रतिशत थी। 2011 की जनगणना के अनुसार यह 1.64 प्रतिशत है।

45. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2009]

1. भारत के जनसंख्या घनत्व में 1951 जनगणना तथा 2001 जनगणना के बीच तीन गुना से अधिक वृद्धि हुई है।

2. भारत की जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर (चरघातांकी) 1951 जनगणना तथा 2001 जनगणना के बीच दोगुनी हुई है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है / हैं?

Correct Answer: (d) न तो 1 और न ही 2
Solution:भारत की जनसंख्या की वार्षिक औसत वृद्धि दर जनगणना 1951 में 1.25 प्रतिशत थी, जबकि जनगणना 2001 में 1.97 प्रतिशत थी। वर्ष 1951 में भारत में जनसंख्या घनत्व 117 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. था, जो 2001 में बढ़कर 325 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. हो गया। इस प्रकार प्रश्नगत दोनों ही कथन असत्य हैं। जनगणना 2011 के अनुसार, भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति / वर्ग किमी. हो गया है तथा जनसंख्या की औसत वार्षिक घातांकी वृद्धि दर 1.64 प्रतिशत रही।

46. निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चुनाव कीजिए - [U.P.P.C.S. (Pre) 2006]

1. भारत की जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ रही है।

2. वर्तमान वृद्धि दर से निकट भविष्य में इसके चीन से आगे हो जाने की संभावना है।

3. विश्व के प्रत्येक छः व्यक्तियों में एक भारतीय है।

4. भारत की लगभग 40 प्रतिशत जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे स्तर में है।

Correct Answer: (a) 1, 2 एंव 3 सही हैं
Solution:यदि वर्ष 1921 की जनगणना के वर्ष को छोड़ दिया जाए तो वर्ष 1901 से 1971 तक भारत की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर में निरंतर वृद्धि होती रही है। वर्ष 1961-71 का दशक भारत में सर्वोच्च दशकीय वृद्धि (24.80%) का दशक रहा। वर्ष 1971 के बाद के दशकों में दशकीय वृद्धि दर में निरंतर गिरावट देखी जा सकती है। परंतु कुल मिलाकर भारत की जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ रही है। वर्ष 1991-2001 के दशक में भारत की जनसंख्या में 18.23 करोड़ की वृद्धि हुई। इस प्रकार कथन 1 सही है।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जनसंख्या के वर्ष 2023 तक चीन से आगे निकल जाने की प्रत्याशा है। वर्ष 2023 मध्य में भारत की जनसंख्या 1428.6 मिलियन, जबकि चीन की जनसंख्या 1425.7 मिलियन हो जाने का अनुमान है। इस प्रकार कथन 2 सही है।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की वर्ष 2003 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, विश्व की कुल जनसंख्या 6.3 अरब तथा 2001 की जनगणनानुसार, भारत की कुल जनसंख्या 102.87 करोड़ थी, अर्थात विश्व के प्रत्येक 6 व्यक्तियों में लगभग एक भारतीय था। अतः कथन 3 भी सही है। प्रश्नकाल में भारत में गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वालों की जनसंख्या 40 प्रतिशत से कम थी। साथ ही आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2011-12 में भारत में लगभग 21.92 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा के नीचे (Below Poverty Line-BPL) जीवन-यापन कर रहे हैं। अतः कथन 4 गलत है।

47. भारत की कुल जनसंख्या कितनी है? [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) इनमें से कोई नहीं
Solution:जनगणना 2001 के अनुसार, भारत की कुल जनसंख्या 1,028,737,436 थी, जबकि जनगणना 2011 के अनुसार, भारत की जनसंख्या 1,21,08,54,977 है, जिसमें पुरुषों की जनसंख्या 62,32,70,258 व महिलाओं की जनसंख्या 58,75,84,719 है। भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. तथा लिंगानुपात 943 (प्रति हजार पुरुषों पर महिलाएं) है। State of World Population, 2024 Report के अनुसार वर्ष 2024 में भारत की जनसंख्या 1441.7 मिलियन है, जो विश्व में सर्वाधिक है।

48. 1991 की जनगणना के अनुसार, भारत की जनसंख्या कितनी थी? [M.P.P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (c) 84.6 करोड़
Solution:1991 की जनगणनानुसार भारत की कुल जनसंख्या 846421039 थी। जनगणना 2011 के अनुसार, भारत की कुल जनसंख्या 1210854977 है। State of World Population, 2024 Report के अनुसार वर्ष 2024 में भारत की जनसंख्या 1441.7 मिलियन है, जो विश्व में सर्वाधिक है।

49. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए - [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

1. भारत में विश्व का 2.4% भू-भाग पर विश्व की 16% जनसंख्या निवास करती है।

2. भारत में विश्व की 1.6% भू-भाग पर विश्व की 24% जनसंख्या निवास करती है।

3. प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या वृद्धि में भारत की भागीदारी 1.4 करोड़ है व चीन की 1.8 करोड़ है।

4. प्रति वर्ष विश्व जनसंख्या वृद्धि में भारत की भागीदारी 1.8 करोड़ है व चीन की 1.4 करोड़ है।

Correct Answer: (d) 1 व 4
Solution:प्रश्नगत कथन 2 एवं 3 गलत हैं, जबकि कथन 1 एवं 4 प्रश्नकाल के संदर्भ में लगभग सही हैं।

50. जनगणना 2011 के अनुसार, निम्नलिखित में कौन-सी बात सही नहीं है? [Uttarakhand Lower Sub. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) भारत में विश्व की 18.5 प्रतिशत जनसंख्या है।
Solution:

जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, विकल्प (b), (c) तथा (d) में वर्णित तथ्य सही हैं, जबकि विकल्प (a) का कथन सही नहीं है, क्योंकि जनगणना 2011 के अनुसार, भारत में विश्व की लगभग 17.5 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।