1. भारत में उत्तर प्रदेश को सबसे लंबे सड़क मार्ग के लिए नहीं जाना जाता है।
2. माल के आयात के लिए भारतीय रिजर्व बैंक विनिमय की स्वीकृति देता है।
3. नगरीकरण का अभिलक्षण है, ग्रामीण क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों में लोगों का प्रवसन ।
4. इंडस परियोजना भारत सरकार के श्रम विभाग तथा कनाडा की संयुक्त परियोजना थी।
इन कथनों में कौन-से सही हैं?
Correct Answer: (d) केवल 1, 2 और 3
Solution:मार्च, 2011 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में उत्तर प्रदेश कुल सड़क मार्ग (लंबाई की दृष्टि से) में दूसरे स्थान पर था। इस दृष्टि से महाराष्ट्र का प्रथम स्थान है। वहीं मई, 2022 में जारी भारत की नवीनतम सड़क सांख्यिकी 2018-19 में 31 मार्च, 2019 तक के दिए गए आंकड़ों के अनुसार, कुल सड़क मार्ग की सर्वाधिक लंबाई महाराष्ट्र में ही है तथा इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश का दूसरा स्थान है। माल के आयात के लिए भारतीय रिजर्व बैंक विनिमय की स्वीकृति देता है। ग्रामीण क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों में लोगों का प्रवसन नगरीकरण का एक अभिलक्षण है। इंडस परियोजना भारत सरकार के श्रम विभाग तथा संयुक्त राज्य अमेरिका की संयुक्त परियोजना है।