भारत : नगरीकरण (भाग – 3)

Total Questions: 40

21. कथन (A): भारत में नगरीकरण एवं औद्योगीकरण की वृद्धि के साथ अपराधों में वृद्धि हुई है। [U.P.P.C.S. (Pre) 2002]

कारण (R) : औद्योगिक नगरीय अर्थव्यवस्था परिवार एवं सांस्कृतिक अव्यवस्था का कारण है।

Correct Answer: (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
Solution:नगरीकरण और औद्योगीकरण में वृद्धि और नगरीय जनसंख्या में तीव्र वृद्धि कई प्रकार के सामाजिक अपराधों को भी बढ़ावा देती है, क्योंकि अपर्याप्त सुविधाओं की उपलब्धता सापेक्षिक वंचना को जन्म देती है। इसके कारण सांस्कृतिक एवं पारंपरिक पारिवारिक मूल्यों का विघटन भी होता है।

22. बढ़ता हुआ नगरीकरण उत्पन्न करता है- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

1. मेट्रोपोलिटन नगरों की मलिन बस्ती जनसंख्या में वृद्धि

2. बड़े नगरीय केंद्रों में जनसंख्या का बढ़ता संकेंद्रण

3. नगरीय क्षेत्रों में सेवाओं की मात्रा तथा गुणवत्ता में तेजी से गिरावट

4. आधार रचना सुविधाओं का तेज उच्चीकरण

नीचे दिए कूट से सही उत्तर का चयन करें-

Correct Answer: (a) 1, 2 एवं 3
Solution:बढ़ता नगरीकरण नगरों में जनसंख्या के तीव्र वृद्धि के फलस्वरूप नगरों में जनसंख्या संकेंद्रण के लिए जिम्मेदार है। बड़े नगरों में जनसंख्या की तीव्र वृद्धि के कारण नगरों के बाहर परिनगरीय बसावट होती जाती है। पुनः नगरों में जनसंख्या की तीव्र वृद्धि के कारण यहां उपलब्ध सेवाओं की मात्रा एवं गुणवत्ता में गिरावट आती है।

23. निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए - [U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

1. महाराष्ट्र देश का सबसे नगरीकृत राज्य है।

2. नगरीय वृद्धि से तटीय क्षेत्र कंक्रीट के जंगल में बदल रहा है।

3. यहां मुंबई से अहमदाबाद के बीच देश के सबसे बड़े बृहतनगर का निर्माण हो रहा है।

4. यहां के नगर मलिन बस्तियों से भरे और अत्यधिक प्रदूषित हैं।

Correct Answer: (c) 2, 3 और 4
Solution:जनगणना 2001 एवं 2011 के अनुसार, देश में सर्वाधिक नगरीकृत राज्य (प्रतिशतता में) गोवा था, जबकि सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या महाराष्ट्र की थी। शेष कथन सही हैं। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

24. कथन (A): भारत में नगरीय गरीबी की जड़ें ग्रामीण क्षेत्रों में निहित हैं। [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

कारण (R): ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर नीचा है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए -

Correct Answer: (a) (A) एवं (R) दोनों सही हैं एवं (R), (A) की सही व्याख्या है।
Solution:ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर निम्न होने के कारण अधिकांश प्रवसित ग्रामीण शहरों में निम्न गुणवत्ता का कार्य करते हैं तथा वंचना का जीवन जीते हैं। शहरी गरीबी में सर्वाधिक भाग इन्हीं प्रवसित ग्रामीणों का ही होता है। इस प्रकार प्रश्नगत कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं एवं कारण, कथन की स्पष्ट व्याख्या कर रहा है।

25. मलिन बस्तियों में रहने वालों का जनसंख्या प्रतिशत अधिकतम है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (d) मुंबई में
Solution:प्रश्नकाल में कुल जनसंख्या के अनुपात में मलिन बस्तियों में रहने वालों का सर्वाधिक अनुपात मुंबई में था। जनगणना 2011 में भी बृहत मुंबई में कुल शहरी घरेलू क्षेत्र में 41.3 प्रतिशत हिस्सा मलिन बस्तियों का है, जो भारत में सर्वाधिक है। भारत में मलिन बस्तियों में रहने वाली कुल जनसंख्या (2011 जनगणना) 65494604 है, जो भारत की कुल जनसंख्या का लगभग 5.4 प्रतिशत जबकि कुल नगरीय जनसंख्या का 17.4 प्रतिशत है।

26. निम्नलिखित नगरों में से किसमें मलिन बस्ती जनसंख्या सर्वाधिक है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (c) दिल्ली में
Solution:2001 जनगणना के अनुसार, भारत के नगरों में सर्वाधिक मलिन बस्ती जनसंख्या बृहत मुंबई (6.5 मिलियन) में थी। इसके पश्चात दिल्ली (1.9 मिलियन), कोलकाता (1.5 मिलियन) और चेन्नई (0.8 मिलियन) का स्थान था। मेट्रो शहरों में स्लम परिवारों का अनुपात, वर्ष 2011 की जनगणनानुसार इस प्रकार है- बृहत मुंबई-41.3%, कोलकाता-29.6%, चेन्नई-28.5% तथा दिल्ली-14.6% ।

27. भारत के निम्नलिखित राज्यों को उनकी मलिन बस्ती (जनसंख्या) के अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए। नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

1. आंध्र प्रदेश

2. महाराष्ट्र

3. उत्तर प्रदेश

4. पश्चिम बंगाल

Correct Answer: (a) 2, 1, 4, 3
Solution:2011 की जनगणनानुसार, कुल स्लम (मलिन बस्ती) जनसंख्या में सर्वाधिक हिस्सेदारी वाले पांच राज्य/के.शा.प्र. का अवरोही क्रम है- महाराष्ट्र (18.1 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (15.6 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (9.8 प्रतिशत), उत्तर प्रदेश (9.5 प्रतिशत) एवं तमिलनाडु (8.9 प्रतिशत)।

28. भारत में सर्वाधिक नगर जिनमें मलिन बस्तियां प्रतिवेदित हैं, पाए जाते हैं- [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (c) तमिलनाडु में
Solution:वर्ष 2011 की जनगणनानुसार, सर्वाधिक स्लम प्रतिवेदित नगरों की संख्या की दृष्टि से शीर्ष पांच राज्य/के.शा.प्र. का अवरोही क्रम है- तमिलनाडु (507), मध्य प्रदेश (303), उत्तर प्रदेश (293), कर्नाटक (206) एवं महाराष्ट्र (189)।

29. भारत शहरी वेधशाला (ऑब्जर्वेटरी) निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021 U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (b) नई दिल्ली
Solution:भारत शहरी वेधशाला (India Urban Observatory: IUO) नई दिल्ली केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तहत में स्थित है।

30. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2022]

1. भारत स्वच्छता गठबंधन धारणीय स्वच्छता को संवर्धित करने वाला प्लेटफॉर्म है और भारत सरकार तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इसका वित्तपोषण होता है।

2. राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान भारत सरकार में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय का शीर्षस्थ निकाय है और यह शहरी भारत की चुनौतियों का समाधान करने के नवप्रवर्तक हल उपलब्ध कराता है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:भारत स्वच्छता गठबंधन (India Sanitation Coalition) को 25 जून, 2015 को फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के तत्वावधान में लांच किया गया था। इस गठबंधन का दृष्टिकोण एक साझेदारी की प्रक्रिया द्वारा धारणीय स्वच्छता हेतु एक पारिस्थितिकी तंत्र को निर्मित करना है। इस तरह कथन 1 सही नहीं है। वर्ष 1976 में शहरी मामलों के राष्ट्रीय संस्थान (National Institute of Urban Affairs) की शुरुआत की गई थी। इसका उद्देश्य शहरी नियोजन एवं विकास पर एक राष्ट्रीय मंच उपलब्ध करवाना है। इस निकाय का शुभारंभ शहरी विकास योजनाओं के नियोजन एवं समर्थन हेतु एक शीर्ष निकाय के रूप में की गई है। अतः कथन 2 सत्य है। इस तरह से विकल्प (b) सत्य है।