Solution:वर्ष 2011 की जनगणना के अंतिम आंकड़ों के आधार पर प्रश्नगत विकल्पों का सही सुमेलन इस प्रकार है-सर्वाधिक शहरीकृत राज्य - तमिलनाडु
अधिकतम शहरी आबादी वाला राज्य - महाराष्ट्र
अधिकतम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य/ - दिल्ली
केंद्रशासित प्रदेश
सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य - अरुणाचल प्रदेश
नोट : प्रश्नगत विकल्पों में मिलान करने पर सर्वाधिक शहरीकृत राज्य तमिलनाडु आता है, जबकि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, सर्वाधिक नगरीकृत राज्यों का क्रम इस प्रकार है-
राज्य | नगरीकरण (%) |
---|
1. गोवा | 62.2 |
2. मिजोरम | 52.1 |
3. तमिलनाडु | 48.4 |
इसी प्रकार वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, अधिकतम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य बिहार है, जबकि प्रश्नगत विकल्पों में मिलान हेतु दिए गए विकल्पों में बिहार नहीं है, जबकि सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली है। समस्त राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व दिल्ली का ही है।