भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2021

Total Questions: 34

11. निम्नलिखित भारत के राज्यों में से कौन-सा राज्य सर्वाधिक वनाच्छादित है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) मिजोरम
Solution:भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2017 के अनुसार, भारत के राज्यों के क्षेत्रफल में सर्वाधिक वनावरण प्रतिशतता वाला राज्य मिजोरम (86.27%) है, जिसके बाद अरुणाचल प्रदेश (79.96%) एवं मणिपुर (77.69%) का स्थान है। त्रिपुरा में वनावरण 73.68 प्रतिशत है। ISFR, 2021 के अनुसार भी सर्वाधिक वनावरण प्रतिशतता वाला राज्य मिजोरम (84.53%) ही है।

12. प्रतिशत अधिकतम वन क्षेत्र है- [44th B.P.S.C. (Pre) 2000]

Correct Answer: (c) मिजोरम में
Solution:भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2017 के अनुसार, भारत के राज्यों के क्षेत्रफल में सर्वाधिक वनावरण प्रतिशतता वाला राज्य मिजोरम (86.27%) है, जिसके बाद अरुणाचल प्रदेश (79.96%) एवं मणिपुर (77.69%) का स्थान है। त्रिपुरा में वनावरण 73.68 प्रतिशत है। ISFR, 2021 के अनुसार भी सर्वाधिक वनावरण प्रतिशतता वाला राज्य मिजोरम (84.53%) ही है।

13. भारत में अति सघन वनों का सर्वाधिक क्षेत्र जिस राज्य में पाया जाता है, वह है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) अरुणाचल प्रदेश
Solution:प्रश्नकाल में अति सघन वन का सर्वाधिक क्षेत्र अरुणाचल प्रदेश में था। भारत वन स्थिति रिपोर्ट (ISFR), 2021 के अनुसार, भारत में अति सघन वनों का सर्वाधिक क्षेत्रफल अरुणाचल प्रदेश में पाया जाता है। संबंधित राज्य का विवरण निम्नानुसार है-
राज्यक्षेत्रफल (वर्ग किमी. में)
अरुणाचल प्रदेश21,058
मध्य प्रदेश6,665
महाराष्ट्र8,734
ओडिशा7,213

14. निम्न में से भारत में किस राज्य/संघीय क्षेत्र के भौगोलिक क्षेत्रफल का अधिकतम भाग वनाच्छादित है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) मिजोरम
Solution:ISFR, 2021 के अनुसार, भारत के राज्यों/संघीय क्षेत्रों में भौगोलिक क्षेत्रफल के अधिकतम प्रतिशत वनाच्छादित क्षेत्र की दृष्टि से शीर्ष 5 राज्य/संघीय क्षेत्र इस प्रकार हैं : लक्षद्वीप (90.33%), मिजोरम (84.53%), अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह (81.75%), अरुणाचल प्रदेश (79.33%) तथा मेघालय (76.00%)।

15. 'इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट-2021' के अनुसार निम्नलिखित में से किस राज्य ने पिछले दो वर्षों में वन क्षेत्र में अधिकतम वृद्धि दर्ज की है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (b) आंध्र प्रदेश
Solution:भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2021 के अनुसार, वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2021 में वनावरण (Forest Cover) में वृद्धि की दृष्टि से शीर्ष 3 राज्य निम्नवत हैं-

(i) आंध्र प्रदेश (647 वर्ग किमी.)

(ii) तेलंगाना (632 वर्ग किमी.)

(iii) ओडिशा (537 वर्ग किमी.)

16. निम्नलिखित में से किस राज्य में सर्वाधिक क्षेत्र वनों के अंतर्गत पाया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2000 R.A.S./R.T.S. (Pre) 2003 63rd B.P.S.C. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) अरुणाचल प्रदेश
Solution:वन स्थिति रिपोर्ट, 2021 के अनुसार निम्न राज्यों में वन क्षेत्र -

(1) मध्य प्रदेश -77,493 वर्ग किमी.
(2) अरुणाचल प्रदेश -66,431 वर्ग किमी.
(3) छत्तीसगढ़ - 55,717 वर्ग किमी.
(4) ओडिशा - 52,156 वर्ग किमी.
(5) महाराष्ट्र - 50,798 वर्ग किमी.

17. भारत का वह कौन-सा राज्य है, जिसका वनाच्छादित क्षेत्रफल सर्वाधिक है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2000 R.A.S./R.T.S. (Pre) 2004]

Correct Answer: (a) मध्य प्रदेश
Solution:मध्य प्रदेश का वनाच्छादित क्षेत्रफल (77,493 वर्ग किमी.) सर्वाधिक है।

18. भारत के किस राज्य में उसके क्षेत्र का अधिकतम प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (c) मिजोरम
Solution:प्रश्नगत विकल्यों में मिजोरम अधिकतम प्रतिशत वनाच्छादित राज्य था। भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2021 के अनुसार, राज्यों एवं उनमें वनाच्छादन (प्रतिशत में) की स्थिति निम्नानुसार है-
राज्यवनाच्छादित क्षेत्र (प्रतिशत में)
मिजोरम84.53
अरुणाचल प्रदेश79.33
मेघालय76.00
नगालैंड73.90

19. भारतीय वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में मौगोलिक क्षेत्र का सर्वाधिक प्रतिशत वन क्षेत्र है? [U.P. R.O./A.R.O (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) मिज़ोरम
Solution:भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2017 एवं 2019 के अनुसार, मिजोरम में भौगोलिक क्षेत्र का सर्वाधिक प्रतिशत वन क्षेत्र है। भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2021 के अनुसार, इन राज्यों की स्थिति इस प्रकार है-
राज्यवनावरण (वर्ग किमी.)भौगोलिक क्षेत्र का %
मणिपुर16,59874.34
मेघालय17,04676.00
मिजोरम17,82084.53
नगालैंड12,25173.90

20. भारत के कुल क्षेत्रफल में वनों का क्षेत्रफल कितना है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (e) 21.71
Solution:भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2017 (ISFR, 2017) के अनुसार, भारत के कुल 21.54 प्रतिशत अर्थात लगभग 708,273 वर्ग किमी. क्षेत्रफल पर वनों का विस्तार है। देहरादून स्थित भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग प्रत्येक दो वर्ष पर उपग्रह चित्रण के माध्यम से 'वन स्थिति रिपोर्ट' (The State of Forest Report) जारी करता है। ISFR, 2021 के अनुसार, भारत के कुल 21.71 प्रतिशत अर्थात लगभग 7,13,789 वर्ग किमी. क्षेत्रफल पर वनों का विस्तार है।