भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2021

Total Questions: 34

21. इंडिया-स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट, 2017 के अनुसार, देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशतांश वनों के अंतर्गत है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (c) 21.54
Solution:भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2017 (ISFR, 2017) के अनुसार, भारत के कुल 21.54 प्रतिशत अर्थात लगभग 708,273 वर्ग किमी. क्षेत्रफल पर वनों का विस्तार है। देहरादून स्थित भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग प्रत्येक दो वर्ष पर उपग्रह चित्रण के माध्यम से 'वन स्थिति रिपोर्ट' (The State of Forest Report) जारी करता है। ISFR, 2021 के अनुसार, भारत के कुल 21.71 प्रतिशत अर्थात लगभग 7,13,789 वर्ग किमी. क्षेत्रफल पर वनों का विस्तार है।

22. 2015 में निम्नलिखित राज्यों में से किसके भौगोलिक क्षेत्रफल का सबसे अधिक प्रतिशतांश वनों के अंतर्गत था? [U.P.P.C.S. (Mains), 2011]

Correct Answer: (d) मिजोरम
Solution:भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2015 के अनुसार, राज्यों के भौगोलिक क्षेत्रफल के अंतर्गत वनों का सबसे अधिक प्रतिशतांश मिजोरम (88.93%) का था। विकल्प में दिए गए अन्य राज्यों का प्रतिशतांश इस प्रकार है-अरुणाचल प्रदेश-80.30 प्रतिशत, नगालैंड-78.21 प्रतिशत तथा मेघालय-76.76 प्रतिशत। ISFR, 2021 के अनुसार, प्रश्नगत राज्यों के भौगोलिक क्षेत्रफल के अंतर्गत वनों के प्रतिशत का अवरोही क्रम क्रमशः इस प्रकार है- मिजोरम (84.53%) > अरुणाचल प्रदेश (79.33%) > मेघालय (76.00%) > नगालैंड (73.90%) ।

23. पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए इंडियन स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट, 2015 के अनुसार, भारत के पूरे भौगोलिक क्षेत्र का कितना प्रतिशत क्षेत्र वनों और पेड़ों से आच्छादित है? [U.P. R.O/A.R.O (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) 24.16
Solution:प्रश्नकाल में भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2015 के अनुसार, देश में कुल वनावरण एवं वृक्षावरण 79.42 मिलियन हेक्टेयर (794,245 वर्ग किमी.) था, जो कि देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 24.16 प्रतिशत था। भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2021 के अनुसार, देश के 21.71 प्रतिशत भाग पर वनावरण तथा 2.91 प्रतिशत भाग पर वृक्षावरण (कुल 24.62%) है।

24. 'इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट, 2017' के अनुसार, देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत वनाच्छादित है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) 21.54
Solution:'इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट, 2017' के अनुसार, देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 21.54 प्रतिशत (708273 वर्ग किमी.) क्षेत्र वनाच्छादित (Forest Cover) था, जबकि ISFR, 2021 में वनाच्छादित क्षेत्र का प्रतिशत बढ़कर 21.71 प्रतिशत हो गया है।

25. निम्नलिखित कथनों में से कौन एक सत्य नहीं है? [U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

Correct Answer: (c) नगालैंड भारत का सर्वाधिक वनाच्छादित राज्य है।
Solution:भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2017, 2019 एवं 2021 अनुसार, मध्य प्रदेश में सर्वाधिक वन क्षेत्र है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में सर्वाधिक अति सघन वनों का क्षेत्रफल है। भारत का सर्वाधिक वनाच्छादित राज्य मिजोरम है न कि नगालैंड। क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे कम वनाच्छादित राज्य हरियाणा है, जबकि प्रतिशतता के संदर्भ में भी सबसे कम वनाच्छादित राज्य हरियाणा है।

26. वृक्षाच्छादित क्षेत्र सर्वाधिक हैं- [U.P.P.C.S. (Pre) 2009]

Correct Answer: (a) पूर्वी दक्कन (Deccan) में
Solution:भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2017 के अनुसार, देश के 14 फिजियोग्राफिक क्षेत्रों में क्षेत्रफल की दृष्टि से सर्वाधिक वृक्षावरण क्रमशः मध्य उच्च भूमियां (11,534 वर्ग किमी.), पूर्वी दक्कन (10,663 वर्ग किमी.), पश्चिमी तट (9,445 वर्ग किमी.), पश्चिमी हिमालय (9,393 वर्ग किमी.) एवं उत्तरी मैदानों (9,196 वर्ग किमी.) क्षेत्र में है।

27. भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र में सघन वनावरण का प्रतिशत है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2008]

Correct Answer: (c) लगभग 12 प्रतिशत
Solution:भारत के सघन वनों को अति सघन वन और मध्यम सघन वन में बांटा गया है। ISFR, 2021 के अनुसार, अति सघन वन का प्रतिशत 3.04 और मध्यम सघन वन का प्रतिशत 9.33 है। इस तरह सघन वनावरण 12.37 प्रतिशत है।

28. भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2019 के अनुसार, निम्न में से किस एक जिले में, बहुत घना जंगल क्षेत्रफल न्यूनतम है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) जोधपुर
Solution:भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2019 के अनुसार, राजस्थान के प्रश्नगत जिलों में 'बहुत घना जंगल' (Very Dense Forest) क्षेत्रफल निम्नवत है-

अलवर - 59.00 वर्ग किमी.
जयपुर  -12.00 वर्ग किमी.
जैसलमेर- 3.93 वर्ग किमी.
जोधपुर- 0.00 वर्ग किमी.

29. राष्ट्रीय दूर संवेदन अभिकरण (NRSA) के अनुसार, निम्न में से किस राज्य में कुल क्षेत्रफल का सर्वाधिक प्रतिशत वनाच्छादित है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2004]

Correct Answer: (b) अरुणाचल प्रदेश
Solution:भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग, देहरादून द्वारा NRSA आंकड़ों पर आधारित, 'वन स्थिति रिपोर्ट, 2015' के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का सर्वाधिक प्रतिशत (80.30) वनाच्छादित है। ISFR, 2017, 2019 एवं 2021 के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश का क्रमशः 79.96 प्रतिशत, 79.63 तथा 79.33 प्रतिशत भाग वनाच्छादित है।

30. फरवरी, 2018 में जारी भारत में वनों की स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कितना प्रतिशत भाग वन-क्षेत्र के अंतर्गत आता है? [B.P.S.C. (Pre), 2018]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:12 फरवरी, 2018 को 15वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2017 जारी की गई। ISFR, 2017 के अनुसार, देश में कुल वनावरण 70.83 मिलियन हेक्टेयर है, जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 21.54 प्रतिशत है। हालांकि देश में कुल वनावरण एवं वृक्षावरण 802088 वर्ग किमी. है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 24.40 प्रतिशत है। ISFR, 2021 में देश में कुल वनावरण एवं वृक्षावरण 8,09,537 वर्ग किमी. है, जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 24.62 प्रतिशत है।