भाषा तथा बोली (उत्तर प्रदेश)

Total Questions: 7

1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [U.P.P.C.S. (Pre), 2017]

कथन (A): 'भोजपुरी' पूर्वी उत्तर प्रदेश की लोकभाषा है।

कारण (R): पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग अन्य भाषाओं में असहज होते हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

कूट :

Correct Answer: (c) (A) सही है, किंतु (R) गलत है।
Solution:'भोजपुरी' पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पश्चिमी बिहार और उत्तरी झारखंड में बोली जाने वाली लोकभाषा है। यह हिंदी की एक उपभाषा है। अतः क्थन (A) सही है, जबकि कारण (R), पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग अन्य भाषाओं में असहज होते हैं, सही नहीं है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

2. उत्तर प्रदेश में उर्दू को द्वितीय राजभाषा घोषित किया गया- [U.P.P.C.S. (Mains), 2013]

Correct Answer: (c) 1989 में
Solution:उत्तर प्रदेश में अक्टूबर, 1947 में देवनागरी लिपि में लिखित 'हिंदी' को राजभाषा घोषित किया गया। वर्ष 1989 में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने अल्पसंख्यकों की भावनाओं का समादर करते हुए उ. प्र. राजभाषा (संशोधन) अधिनियम, 1989 पारित करके उर्दू को द्वितीय राजभाषा घोषित किया जबकि उर्दू भाषा के विकास एवं प्रचार-प्रसार के लिए उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी' की स्थापना वर्ष 1972 में ही की गई थी।

3. उर्दू को जिस वर्ष उत्तर प्रदेश की भाषा के रूप में सरकारी मान्यता प्रदान की गई, वह था- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Pre), 2008]

Correct Answer: (b) 1989
Solution:उत्तर प्रदेश में अक्टूबर, 1947 में देवनागरी लिपि में लिखित 'हिंदी' को राजभाषा घोषित किया गया। वर्ष 1989 में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने अल्पसंख्यकों की भावनाओं का समादर करते हुए उ. प्र. राजभाषा (संशोधन) अधिनियम, 1989 पारित करके उर्दू को द्वितीय राजभाषा घोषित किया जबकि उर्दू भाषा के विकास एवं प्रचार-प्रसार के लिए उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी' की स्थापना वर्ष 1972 में ही की गई थी।

4. उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की स्थापना की गई थी, वर्ष- [U.P.P.C.S. (Mains), 2015]

Correct Answer: (d) 1972 में
Solution:उत्तर प्रदेश में अक्टूबर, 1947 में देवनागरी लिपि में लिखित 'हिंदी' को राजभाषा घोषित किया गया। वर्ष 1989 में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने अल्पसंख्यकों की भावनाओं का समादर करते हुए उ. प्र. राजभाषा (संशोधन) अधिनियम, 1989 पारित करके उर्दू को द्वितीय राजभाषा घोषित किया जबकि उर्दू भाषा के विकास एवं प्रचार-प्रसार के लिए उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी' की स्थापना वर्ष 1972 में ही की गई थी।

5. कन्हैयालाल माणिकलाल केंद्रीय हिंदी संस्थान स्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2010, 2012]

Correct Answer: (a) आगरा में
Solution:कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी अध्ययन और भाषा विज्ञान संस्थान आगरा में स्थित है।

6. उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की स्थापना हुई, वर्ष- [U.P.P.C.S. (Mains), 2014]

Correct Answer: (d) 1976 में
Solution:उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश में संस्कृत, पालि एवं प्राकृत भाषा के सम्यक् विकास एवं प्रोत्साहन हेतु उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की स्थापना 31 दिसंबर, 1976 को की। संस्थान के कार्य संचालन हेतु समय-समय पर शासन द्वारा अध्यक्ष एवं निदेशक की नियुक्ति की जाती है। उत्तर प्रदेश शासन में संस्कृत संस्थान का प्रशासनिक विभाग, भाषा विभाग है। अध्यक्ष के निर्देशन पर निदेशक अपने कर्मचारियों के माध्यम से समस्त कार्यों का निष्पादन करते हैं।

7. हिंदुस्तानी एकेडमी, जिसे भारतीय भाषाओं की रक्षा तथा विकास हेतु स्थापित किया गया था, स्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2011]

Correct Answer: (b) इलाहाबाद में
Solution:हिंदुस्तानी एकेडमी जिसे भारतीय भाषाओं की रक्षा तथा विकास हेतु स्थापित किया गया था, इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में स्थित है।