भूगोल (मध्यप्रदेश) (Part-II)Total Questions: 3121. बाणसागर बांध का निर्माण किस नदी पर हुआ था? [M.P.P.C.S. (Pre), 1999](a) केन(b) नर्मदा(c) इंद्रावती(d) सोनCorrect Answer: (d) सोनSolution:बाणसागर परियोजना के अंतर्गत एक बांध सोन नदी पर निर्माणाधीन है। यह बांध रीवा के दक्षिण में लगभग 55 किमी. दूरी पर रीवा-शहडोल मार्ग पर स्थित है।22. निम्नलिखित में से कौन-सा बांध नर्मदा नदी से संबंधित नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1999](a) महेश्वर(b) इंद्र सागर(c) बरगी(d) गांधी सागरCorrect Answer: (d) गांधी सागरSolution:प्रस्तुत विकल्पों में गांधी सागर बांध का निर्माण चंबल नदी पर किया गया है। यह बांध मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में अवस्थित है। चंबल नदी पर तीन बड़े बांध बने हैं- गांधी सागर बांध (मध्य प्रदेश), जवाहर सागर बांध (राजस्थान) एवं महाराणा प्रताप बांध (राजस्थान)।23. किस नदी पर विद्युत उत्पादन के लिए तीन बांध बने हैं तथा उसके पानी को बैराज द्वारा राजस्थान और मध्य प्रदेश में सिंचाई के लिए उपयोग में लाया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1994](a) बेतवा(b) सोन(c) चंबल(d) ताप्तीCorrect Answer: (c) चंबलSolution:प्रस्तुत विकल्पों में गांधी सागर बांध का निर्माण चंबल नदी पर किया गया है। यह बांध मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में अवस्थित है। चंबल नदी पर तीन बड़े बांध बने हैं- गांधी सागर बांध (मध्य प्रदेश), जवाहर सागर बांध (राजस्थान) एवं महाराणा प्रताप बांध (राजस्थान)।24. 'तवा' किस नदी की सहायक नदी है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2016](a) ताप्ती(b) नर्मदा(c) पार्वती(d) महानदीCorrect Answer: (b) नर्मदाSolution:तवा नदी, नर्मदा नदी की सहायक नदी है। यह बैतूल (मध्य प्रदेश) में सतपुड़ा श्रेणी से निकलती है और होशंगाबाद (अब नर्मदापुरम) जिले में बांद्रा भान के पास नर्मदा नदी से मिलती है। इसकी लंबाई लगभग 172 किमी. है। यह नर्मदा की सबसे लंबी सहायक नदी है।25. निम्न में से कौन-सा जलप्रपात नर्मदा नदी पर नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019](a) कपिलधारा(b) भालकुंड(c) दुग्धधारा(d) भेड़ाघाटCorrect Answer: (b) भालकुंडSolution:उपर्युक्त विकल्पों में भालकुंड जलप्रपात मध्य प्रदेश के सागर जिला में राहतगढ़ के निकट बीना नदी पर अवस्थित है। इसे राहतगढ़ जलप्रपात के रूप में भी जाना जाता है। अन्य सभी जलप्रपात नर्मदा नदी पर अवस्थित हैं।26. भेड़ाघाट पर कौन-सा जलप्रपात स्थित है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2016](a) धुआंधार(b) दुग्धधारा(c) कपिलधारा(d) चचाईCorrect Answer: (a) धुआंधारSolution:मध्य प्रदेश में धुआंधार जलप्रपात भेड़ाघाट पर स्थित है। यह जबलपुर जिले में स्थित है। यह प्रपात नर्मदा नदी पर स्थित है।27. मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन-सा है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2013](a) कपिलधारा जलप्रपात(b) भालकुंड जलप्रपात(c) चचाई जलप्रपात(d) सहस्रधारा जलप्रपातCorrect Answer: (c) चचाई जलप्रपातSolution:मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा जलप्रपात बहुति जलप्रपात है, जिसकी ऊंचाई लगभग 198 मी. है। यह रीवा जनपद में स्थित है। चचाई जलप्रपात मध्य प्रदेश का दूसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात है। यह भी रीवा जनपद में स्थित है। इस जलप्रपात की लगभग ऊंचाई लगभग 130 मीटर है। अतः दिए गए विकल्पों में विकल्प (c) सही उत्तर है।28. चचाई जलप्रपात किस जिले में है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2004](a) रीवा(b) गुना(c) झाबुआ(d) शहडोलCorrect Answer: (a) रीवाSolution:मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा जलप्रपात बहुति जलप्रपात है, जिसकी ऊंचाई लगभग 198 मी. है। यह रीवा जनपद में स्थित है। चचाई जलप्रपात मध्य प्रदेश का दूसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात है। यह भी रीवा जनपद में स्थित है। इस जलप्रपात की लगभग ऊंचाई लगभग 130 मीटर है। अतः दिए गए विकल्पों में विकल्प (c) सही उत्तर है।29. म.प्र. के किस जिले में चित्रकूट जलप्रपात है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1990](a) बस्तर(b) रीवा(c) ग्वालियर(d) जबलपुरCorrect Answer: (a) बस्तरSolution:चित्रकूट जलप्रपात बस्तर जिले में इंद्रावती नदी पर स्थित है। बस्तर जिला अब छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित है। प्रश्नकाल के समय बस्तर मध्य प्रदेश का हिस्सा था।30. मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र में काली मिट्टी नहीं पाई जाती है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021](a) मालवा का पठार(b) नर्मदा घाटी(c) बघेलखंड(d) सतपुड़ा श्रेणीCorrect Answer: (c) बघेलखंडSolution:मालवा का पठारी क्षेत्र, नर्मदा घाटी, तथा सतपुड़ा श्रेणी क्षेत्र में काली मिट्टी पायी जाती है। जबकि बघेलखंड क्षेत्र में अत्यंत रंध्रयुक्त लाल-पीली मिट्टी (गोंडवाना शैल समूह से निर्मित) पाई जाती है।Submit Quiz« Previous1234Next »